ओडिशा के विभिन्न जिलों से गौतस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले एक सप्ताह में राजधानी भुवनेश्वर के साथ-साथ मयुरभंज, जाजपुर और भद्रक जिलों में गौतस्करी करने वाले वाहनों को पकड़ा गया है और अनेक गौवंश को छुड़ाया गया है। मयुरभंज जिले में लगभग तीन सौ गौवंश को मुक्त कराया गया, जिनमें अधिकांश बछड़े थे। इसी तरह भुवनेश्वर में चोरी किये गये वाहन के माध्यम से गौवंश की तस्करी का मामला उजागर हुआ है। जाजपुर जिले में मछली ले जाने वाले वाहन के जरिये गौतस्करी की जा रही थी जबकि भद्रक जिले में भी अत्यंत दयनीय तरीके से गौवंश की तस्करी की जा रही थी।
मयुरभंज में बड़ी कार्रवाई : पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे करीब 300गौवंश को पुलिस ने छुड़ाया
ओडिशा के मयुरभंज जिले के बेतनटी प्रखंड में 4 जून को पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध रूप से पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे करीब 300 गौवंशको जब्त किया गया। यह कार्रवाई मोरडा, बैसिंगा, बडशाहीऔर रासगोविंदपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कालमा पंचायत के गोविंदराइपुर गांव में की गई, जो बैसिंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गायों को बेहद अमानवीय हालात में रखा गया था और इन्हें पश्चिम बंगाल की सीमा की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि तीन अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में गौवंशको इकट्ठा किया गया है। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि गायों को बहुत ही दयनीय स्थिति में रखा गया था। जब स्थानीय लोगों से गौवंश के उनके होने के प्रमाण मांगे गए, तो वे संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने कुल 294 गायों को जब्त कर लिया और उन्हें बालेश्वर स्थित एक गोशाला में भेज दिया गया।
इस मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 303(2)/11(a)(f)(h)(k) के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है, वहीं गौतस्करी के इस गोरखधंधे पर बड़ी चोट मानी जा रही है।
जाजपुर में मछली वाहन के जरिये हो रही थी गौ तस्करी, लोगों ने वाहन को पुलिस को सौंपा
जाजपुर जिले के पाणिकोइली थाना क्षेत्र के गोलईपुर पंचायत के रामपुर शगड़ी से बार-बार गौ तस्करी की शिकायतें मिल रही हैं। लेकिन चोरों और गौ माफियाओं की गतिविधियां रुकने के बजाय, अब वे नये-नये तरीके अपनाकर गौ तस्करी कर रहे हैं।
पांच जून को, एक मछली लदी पिकअप वैन (नंबर OR 05 AJ 2188) रोज मिर्जापुर सड़क मार्ग से आवाजाही कर रही थी। इस इलाके में मछली की ढुलाई काफी दिनों से बंद है, फिर भी उसकी लगातार आवाजाही से लोगों को संदेह हुआ। संदेह होने पर मिर्जापुर चौक पर कुछ युवकों ने उस गाड़ी को रोका और चालक से पूछताछ की, लेकिन चालक बिना कुछ बताए मौके से फरार हो गया। इससे लोगों का शक और गहरा हो गया।
जब गाड़ी को खोला गया, तो उसमें से 14 गायों को बेहद दयनीय अवस्था में बरामद किया गया। इनमें से 10 गायों को स्थानीय गौपालकों को सौंपा गया और बाकी 4 गायों तथा पिकअप वैन को पुलिस की निगरानी में दे दिया गया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामपुर शगड़ी से दिन-रात गुपचुप तरीके से गायों की तस्करी कर उन्हें राज्य से बाहर भेजा जा रहा है। लेकिन प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना हुआ है।
भद्रक में, बोलेरो और पिकअप वैन में हो रही थी गौ-तस्करी, 34 गौबंश छुड़ाये गये
गौ माफिया कुछ दिनों की शांति के बाद भद्रक में एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। अलग-अलग तरीकों को अपनाकर वे गायों की तस्करी कर रहे हैं। पहली जून को, भद्रक के पुराना बाजार थाना के पास स्थित आरएमसी मार्केट परिसर से पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को गौ-तस्करी करते समय जब्त किया। पुलिस ने उस बोलेरो से लगभग 34 गायों को छुड़ाया।
भद्रक के आरएमसी मार्केट क्षेत्र से गौ-तस्करी कर रही एक पिकअप वैन को पकड़ा गया, जिसमें गायें लदी हुई थीं। इसी तरह, टाउन थाना क्षेत्र के साहापुर मस्जिद के पास एक और बोलेरो को टाउन पुलिस द्वारा जब्त किया गया, जिसमें गायें लदी थीं।
जब्त की गई पिकअप वैन से 22 गायें और बोलेरो वाहन से 12 गायें बरामद की गईं। कुल 34 गायों को पुलिस ने मइतापुर स्थित गौशाला में भर्ती कराया है। वहीं, गौ माफिया मौके से फरार हो गए हैं।
भुवनेश्वर में चोरी किये गये वाहनों के जरिये गौ तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफास
कमिशनरेट पुलिस ने भुवनेश्वर व आस पास के इलाकों से चोरी किय़े वाहनों के जरिय़े गौ तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफास किया है । इस मामले में दस वाहनों को जब्त किया गया है जबकि दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।
भुवनेश्वर के निकट जटणी से सुंदरपदा की ओर गायों को भर कर एक पिक आप वैन जा रहा था । स्थानीय युवाओं ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उन पर पत्थर फैंके गये । इसके बाद एयर फिल्ड थानी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंची । वहां से पुलिस ने पांच गौवंश को छुडाय़ा। जब पुलिस ने दो आरोपियों से पूछताछ की तब पता चला यह गिरोह वाहनों को चुरा कर इनके जरिये गौ तस्करी करता था ।
भुवनेश्वर-कटक कमिशनरेट पुलिस के पुलिस कमिशनर एस देवदत्त सिंह ने 5 जुन को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस मामले में पिपिलि इलाके के इफतिखार आलम व अरमान को गिरफ्तार किया गया है। उनके पूछताछ के बाद पुलिस ने दस चोरी किये गये वाहनों को बरामद किया । इन आरोपियों के खिलाऱ भुवनेश्वर व कटक के विभिन्न थानों में 20 से अधिक मामले हैं ।













