पाकिस्तान से हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार की ख़बरें सामने आती रहती हैं अब इसी क्रम में कराची से एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां मामूली सड़क दुर्घटना के बाद एक हिंदू युवक और उसकी बहन के साथ बर्बरता की गई। घटना में एक मीडिया उद्यमी और उसके सशस्त्र बॉडीगार्ड्स ने युवक को बेरहमी से पीटा और उसकी बहन से दुर्व्यवहार किया।
लोगों के आक्रोश के बाद हुई कार्रवाई
इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। जनदबाव के चलते कराची पुलिस को आरोपी मीडिया उद्यमी सलमान फारूक और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार करना पड़ा।
क्या है पूरी घटना
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मने तो, यह घटना रविवार को डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी के इत्तेहाद क्षेत्र में हुई। जहां हिन्दू सुधीर धुन राज अपनी बहन कल्पना को लेने एक ब्यूटी पार्लर पहुंचे थे। बहन को लेने के बाद वे अपने छोटे भाई को लेने जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल सलमान फारूक की कार से हल्की टकरा गई।
टक्कर के बाद फारूक और उसके हथियारबंद गार्ड्स ने सुधीर पर हमला कर दिया। युवक माफी मांगता रहा और उसकी बहन कल्पना रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी रुके नहीं। और बेरहमी से मारपीट करते रहे।
चश्मदीद की गवाही बनी कार्रवाई की वजह
इस घटना के बाद पीड़ित पीड़ित भाई-बहन डर के कारण चुप रहे, लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी ने जब पुलिस को इसकी जानकारी दी। और स्वयम गवाही देने की बात की तो तब जाकर पीड़ितों ने हिम्मत बंधकर शिकायत दी और मामला दर्ज किया गया।
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पीड़ित द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में जान से मारने की धमकी, गंभीर मारपीट, महिला के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज के आरोप शामिल हैं।













