भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख शशि थरूर पनामा की यात्रा पर हैं। वहां उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब भारत किसी भी हमले पर चुप नहीं बैठेगा, बल्कि करारा जवाब देगा। उन्होंने साफ कहा, “भारत अब दूसरा गाल आगे नहीं करेगा।”
उन्होंने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा, “गांधी जी ने हमें सिखाया कि हमें अपने अधिकारों के लिए हमेशा खड़ा रहना चाहिए और डर के बिना जीना चाहिए। हमें उन लोगों से लड़ना होगा जो आतंक फैलाते हैं, मासूमों को मारते हैं और फिर भाग जाते हैं।” शशि थरूर ने आगे कहा, “अगर कोई हमारे देश में आकर निर्दोष लोगों को मारता है और सोचता है कि वह भागकर बच जाएगा, तो वह गलत है। भारत अब ऐसा देश नहीं रहा जो चुपचाप सहता रहे। अब हम हर हमले का जवाब देंगे।” एक दिन पहले ही थरूर ने इस ऑपरेशन की जरूरत पर बात की थी, उन्होंने कहा था, ‘हमारे प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया था कि ऑपरेशन सिंदूर जरूरी है। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने 26 महिलाओं के पतियों को मार दिया और उनके मांग का सिंदूर मिटा दिया। उन्होंने कहा, “कुछ महिलाएं रो रही थीं और कह रही थीं कि उन्हें भी मार दिया जाए, लेकिन उन्हें बोला गया कि वे दुनिया को बताएं कि उनके साथ क्या हुआ।” थरूर ने कहा कि भारत ने ये आवाजें सुनीं और फैसला किया कि अब सिंदूर का रंग आतंकवादियों के खून के रंग से मेल खाएगा।
शशि थरूर के इस बयान से राजनीतिक हलचल मच गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के समय पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की गई थी। इस बयान से कांग्रेस के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए। कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज ने थरूर पर हमला करते हुए उन्हें “बीजेपी का सुपर प्रवक्ता” तक कह दिया। इसके बाद में शशि थरूर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मैंने केवल आतंकवादियों के हमलों के जवाब में की गई कार्रवाइयों की बात की थी, न कि युद्धों या भारत के सैन्य इतिहास की।” थरूर ने ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए लिखा, “मेरे पास आलोचकों के लिए समय नहीं है। मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। मैं अब बोगोटा (कोलंबिया) के लिए रवाना हो रहा हूं, मेरे पास करने के लिए बेहतर काम हैं। शुभ रात्रि!”
After a long and successful day in Panama, i have to wind up at midnightvhere with departure for Bogota, Colombia in six hours, so I don’t really have time for this — but anyway: For those zealots fulminating about my supposed ignorance of Indian valour across the LoC: in tge…
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 29, 2025

















