जौनपुर, (हि.स.)। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम कानून बनाकर धर्मांतरण के खिलाफ शिकंजा कस रही है तो दूसरी तरफ ईसाई मिशनरियां धर्म परिवर्तन सभा का आयोजन और प्रलोभन देकर बड़ी संख्या में लोगों को कन्वर्ट कर इसाई बना रही हैं। ताजा मामला सुजानगंज थाना क्षेत्र का है।
ये हुई शिकायत, बीमार हो जाने का डर
रविवार को स्थानीय लोगों ने सुजानगंज थाने में लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाए कि ग्राम सभा कुतुबपुर निवासी खेमचंद पुत्र रामदुलार तथा रामनारायण पुत्र खेमचंद ईसाई मिशनरी ने धर्मांतरण सभा का आयोजन किया। हम लोगों को प्रलोभन दिया और हिंदू धर्म के बारे में गंदी-गंदी बातें बातें की। ईसाई मत को न मानने पर मेरे परिवार वाले तथा मैं बीमार हो जाऊंगा ऐसी बातों को बताकर ईसाई मत में कन्वर्ट करने के लिए विवश कर रहे थे।
पुलिस ने ये कहा
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पहुंच कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहां ईसाई मिशनरीज की पुस्तकें भी बरामद हुई हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धर्मांतरण सभा की सूचना मिलते ही मौके पर सुजानगंज पुलिस द्वारा पहुंचकर दो पादरियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाइबल की किताब भी बरामद की गई। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विहिप ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
धर्म परिवर्तन की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा तथा प्रखंड अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकार (मछली शहर) विवेक सिंह ने बताया कि अरविन्द कुमार गौतम पुत्र रामचन्द्र गौतम निवासी दीपकपुर थाना सुजानगंज द्वारा तहरीर गई कि ग्राम सभा कुतुबपुर के निवासी खेमचन्द्र पुत्र रामदुलार व रामनारायण पुत्र खेमचन्द्र अपने घर बुला कर एक प्रार्थना सभा आयोजित कर हमें धन तथा नाना प्रकार का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन हेतु विवश कर रहे थे। तहरीर के आधार पर विधि विरुद्ध धर्म परिर्वतन अधिनियम 2025 बनाम खेमचन्द्र व रामनारायण पंजीकृत कर दोनों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
ये भी पढ़ें – दमोहः छात्रावास में छापा, सनातन धर्म विरोधी साहित्य, कन्वर्जन की आशंका
ये भी पढ़ें – सुंदरगढ़ में ईसाई मिशनरियों की साजिश बेनकाब: 11 जनजातीय परिवारों के कनवर्जन की कोशिश, VHP ने मौके पर पहुंचकर किया नाकाम

















