भारत की अमर धरोहरें: अतीत की थाती, भविष्य की विरासत
September 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

भारत की अमर धरोहरें: अतीत की थाती, भविष्य की विरासत, संस्कृति के शिखर पर भारत

वैश्विक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को ‘विश्व धरोहर दिवस’ मनाया जाता है।

Written byयोगेश कुमार गोयलयोगेश कुमार गोयल
Apr 18, 2025, 02:23 pm IST
inभारत

वैश्विक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें संरक्षित रखने का आह्वान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को ‘विश्व धरोहर दिवस’ मनाया जाता है। विश्व धरोहर दिवस, जिसे आधिकारिक रूप से ‘अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और स्थल दिवस’ कहा जाता है, अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्व एवं स्थल परिषद की पहल पर यूनेस्को द्वारा 1983 में स्थापित किया गया था।

इस दिवस का मूल उद्देश्य मानव सभ्यता की सांस्कृतिक विरासतों की रक्षा करना, उनकी ऐतिहासिक एवं सामाजिक महत्ता को रेखांकित करना तथा उनकी सुरक्षा के लिए वैश्विक सहयोग को सुदृढ़ करना है। भारत, जो कि प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है, विश्व धरोहरों के संदर्भ में बेहद समृद्ध राष्ट्र है। यहां की धरती पर हजारों वर्षों से चली आ रही सांस्कृतिक, धार्मिक, स्थापत्य कला, कलात्मक और ऐतिहासिक विरासतें आज भी जीवंत रूप में विद्यमान हैं।

भारत में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त कुल 42 विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें 34 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित धरोहर स्थल सम्मिलित हैं। यह संख्या भारत को विश्व के उन शीर्ष देशों में शुमार करती है, जहां सबसे अधिक विश्व धरोहर स्थल मौजूद हैं। इन धरोहरों में अजंता-एलोरा की गुफाएं, कोणार्क का सूर्य मंदिर, खजुराहो के मंदिर, ताजमहल, कुतुब मीनार, हम्पी का स्मारक समूह, महाबलीपुरम के शिल्प, चोल कालीन मंदिर, दिल्ली का लाल किला, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, रणकी वाव, सांची स्तूप, नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष, विक्रमशिला विश्वविद्यालय, भीमबेटका की गुफाएं, एलिफेंटा की गुफाएं, बौद्ध गुफाएं, चंपानेर-पावागढ़ पुरातात्विक उद्यान जैसे अद्वितीय स्थल हैं, जो भारतीय संस्कृति की गहराई और विविधता को दर्शाते हैं। इनके अलावा भारत की कुछ प्राकृतिक धरोहरें भी विश्व स्तर पर अद्वितीय हैं, जैसे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मानस वन्यजीव अभयारण्य, सुंदरबन, घाटी क्षेत्र के पश्चिमी घाट, नंदा देवी, फूलों की घाटी, और केवोलादेव राष्ट्रीय उद्यान। ये स्थल जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। भारत का मिश्रित धरोहर स्थल ‘कंचनजंघा राष्ट्रीय उद्यान’ है, जो सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक दोनों ही पहलुओं को समाहित करता है। कंचनजंघा क्षेत्र में रहने वाले लोगों की आस्था, उनकी पौराणिक मान्यताएं, पर्यावरणीय ज्ञान और हिमालयी संस्कृति इस स्थल को विशिष्ट बनाते हैं।

विश्व धरोहर स्थलों की सूची में किसी स्थल को शामिल करना एक जटिल प्रक्रिया है। इसके लिए पहले उस स्थल को संभावित धरोहर सूची में रखा जाता है, जिसे ‘टेन्टेटिव लिस्ट’ कहा जाता है। इसके उपरांत यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्व एवं स्थल परिषद की टीमें उस स्थल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, वास्तुकला, संरक्षण एवं प्रबंधन प्रणाली का गहन अध्ययन करती हैं। इसके पश्चात यदि स्थल इन सभी मानकों पर खरा उतरता है तो उसे विश्व धरोहर के रूप में घोषित किया जाता है।

भारत की संभावित सूची में अभी भी कई महत्वपूर्ण स्थल हैं, जैसे भीमराव अम्बेडकर स्मारक, चिदंबरम नटराज मंदिर, चाणक्यपुरी क्षेत्र, बिश्नोई वन्यजीव क्षेत्र, मारवाड़ क्षेत्र के किलों का समूह, बांधवगढ़ किला और अंडमान-निकोबार के आदिवासी क्षेत्रों की विरासतें। भारत की विश्व धरोहरें केवल स्थापत्य या प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक नहीं हैं बल्कि उस ऐतिहासिक चेतना का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिसने भारत को सहिष्णु, समावेशी और वैविध्यपूर्ण समाज के रूप में स्थापित किया है। मसलन, अजंता की गुफाएं बुद्ध के जीवन से जुड़ी कहानियों को अद्भुत चित्रों और भित्ति कला के माध्यम से प्रस्तुत करती हैं तो खजुराहो के मंदिर भारतीय कामशास्त्र और अध्यात्म की समांतर अभिव्यक्ति हैं। कुतुब मीनार दिल्ली सल्तनत की स्थापत्य प्रतिभा और धार्मिक सहिष्णुता की बानगी है जबकि हम्पी और महाबलीपुरम जैसे स्थल भारत के स्थापत्य विज्ञान, खगोलविद्या और जल प्रबंधन की दक्षता को दर्शाते हैं।

भारत की धरोहरें केवल शासकों और संतों की गाथा नहीं सुनाती बल्कि आम जनमानस की सृजनात्मकता, उनकी धार्मिक आस्थाएं, सामाजिक संरचनाएं और आर्थिक व्यवस्थाओं की झलक भी प्रस्तुत करती हैं। उदाहरणस्वरूप, नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय भारत की प्राचीन शिक्षा प्रणाली की महत्ता को दर्शाते हैं, जहां हजारों की संख्या में छात्र विश्व के कोने-कोने से ज्ञान अर्जन हेतु आया करते थे। आज भारत में धरोहर स्थलों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। बढ़ती जनसंख्या, नगरीकरण, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, और असंवेदनशील पर्यटन जैसे कारकों के कारण कई विश्व धरोहर स्थलों की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। यूनेस्को ने समय-समय पर कुछ धरोहरों को खतरे की सूची में डाला भी है। उदाहरणस्वरूप, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हो रहे मानवीय अतिक्रमण और ताजमहल के आसपास वायु प्रदूषण ने चिंता बढ़ाई है। इन स्थलों की संरचना को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से ही सरकार द्वारा ‘भारतीय विरासत संरक्षण योजना’, ‘प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम’ और ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ जैसी कई योजनाएं लागू की गई हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राज्य पुरातत्व विभागों की भूमिका भी सराहनीय रही है, जो लगातार इन स्थलों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए कार्यरत हैं। भारत सरकार ने डिजिटल प्रौद्योगिकी की मदद से ‘वर्चुअल हेरिटेज वॉक’ जैसी पहल भी शुरू की हैं ताकि लोगों को घर बैठे इन धरोहर स्थलों की सुंदरता और ऐतिहासिक महत्ता का अनुभव कराया जा सके।
भारत की कुछ धरोहरें ऐसी भी हैं, जो हालांकि अभी तक विश्व धरोहर की सूची में शामिल नहीं हो सकी हैं लेकिन उनकी महत्ता किसी भी मानक पर कम नहीं है। जैसे मथुरा-वृंदावन की कृष्ण नगरी, वाराणसी की प्राचीन संस्कृति, उज्जैन के ज्योतिर्लिंग, अमरावती बौद्ध स्थल और मणिपुर का लोकटक झील क्षेत्र, ये सभी भारत की विविधता और समृद्धि के जीवंत प्रमाण हैं। भारत की सांस्कृतिक धरोहरें केवल देश की नहीं बल्कि पूरे विश्व की साझा धरोहर हैं और मानव सभ्यता की अनमोल थाती हैं। आज जब दुनिया तेजी से आधुनिकता और उपभोक्तावाद की ओर बढ़ रही है, तब यह आवश्यक है कि हम अपनी जड़ों को न भूलें। धरोहरें सिर्फ पत्थरों में तराशी गई कलाकृतियां नहीं हैं बल्कि हमारे अतीत से जुड़े जीवंत संवाद हैं, जिनका संरक्षण न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान की रक्षा है बल्कि हमारी सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना का संवर्धन भी है। भारतीय समाज में धरोहरों के संरक्षण की परंपरा नई नहीं है। यहां हर कालखंड में स्मारकों, मंदिरों, बावड़ियों, घाटों, गुफाओं, किलों और मस्जिदों को सहेजने और पुनर्निर्मित करने की परंपरा रही है। राजाओं द्वारा शिलालेखों और ताम्रपत्रों के माध्यम से मरम्मत और संरक्षण का कार्य कराया जाता था। आज भी बिश्नोई जैसे कुछ समुदाय पर्यावरण और धरोहर संरक्षण के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

भारत में धरोहरों से जुड़ी कहानियां भी अत्यंत रोचक हैं। जैसे कोणार्क के सूर्य मंदिर की शिल्प संरचना, जिसमें सूर्य की गति और खगोलशास्त्र का अद्भुत समावेश है, भीमबेटका की गुफाएं, जो 30 हजार वर्ष पुरानी हैं और जिनमें उस युग की आदिमानव की जीवन शैली को भित्तिचित्रों द्वारा दर्शाया गया है, हम्पी का पत्थर पर बजता ‘संगीत मंडप’, रणकी वाव की अद्भुत जल संरचना, ये सब दर्शाते हैं कि भारतीय धरोहरें तकनीकी, कलात्मक और सांस्कृतिक दृष्टि से कितनी समृद्ध रही हैं। भारत में जहां हर पग पर इतिहास बिखरा पड़ा है, वहां इस संवाद को जीवंत रखना और उसे आने वाली पीढ़ियों तक सही रूप में पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में स्थानीय और राष्ट्रीय धरोहर स्थलों को सम्मिलित करना, स्कूल-कॉलेज स्तर पर संरक्षण संबंधी परियोजनाएं चलाना, युवाओं को डिजिटल माध्यम से धरोहरों से जोड़ना और क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी प्रसारित करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। धरोहरें केवल भूतकाल नहीं होती बल्कि भविष्य की नींव होती हैं। उन्हें सहेजना अपने आत्मत्व को सहेजना है। यह आवश्यक है कि स्थानीय समुदायों को धरोहर संरक्षण का अभिन्न अंग बनाया जाए, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक पहचान को लेकर गर्व महसूस करें और स्वयं इन स्थलों की रक्षा में भागीदार बनें।

Topics: विश्व धरोहर स्थलों की सूचीविश्व धरोहर दिवसभारत की सांस्कृतिक धरोहरWorld Heritage Day 2025भारत के विश्व धरोहर स्थलUNESCO World Heritage Sites in Indiaविश्व धरोहरों का संरक्षण
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

गीता और नाट्यशास्त्र : भारत की सांस्कृतिक श्रेष्ठता की वैश्विक स्वीकृति

World Heritage Day

विश्व धरोहर दिवस: हमारी समृद्ध धरोहर का संरक्षण और महत्व

कुम्भ हमारी सांस्कृतिक धरोहरों व परंपराओं से संपूर्ण विश्व को करा रहा साक्षात्कार : मुख्यमंत्री योगी

PM Modi की अमेरिकी यात्रा : अमेरिका ने भारत को लौटाई 297 प्राचीन वस्तुएं, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन का जताया आभार

विश्व धरोहर दिवस : यूनेस्को की सूची में मप्र की ये 12 धरोहरों को शामिल करने की तैयारी

Load More

ताज़ा समाचार

कल का मौसम: 14 सितंबर को 23 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, 4 राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी; IMD ने जारी किया अपडेट 

amit shah inaugurates ganesha gyannarthi exhibition asiatic society mumbai

जो राष्ट्र अपनी स्मृति और परंपरा की रक्षा नहीं करता, उसका पतन निश्चित: मुंबई में बोले गृह मंत्री अमित शाह

पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर जी और वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा जी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात विचारक श्री राम माधव जी से विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

Sabarmati Samvad 2026: PM मोदी-पुतिन-शी जिनपिंग एक फ्रेम में क्यों? राम माधव जी ने समझाया पूरा समीकरण

ब्रिक्स घोषणापत्र में पारंपरिक चिकित्सा को मिली बड़ी वैश्विक मान्यता, TCIM पर बनेगा विशेष कार्य समूह

pm modi meets kazakhstan and philippines presidents at brics summit delhi

BRICS summit : पीएम मोदी की कजाकिस्तान और फिलीपींस के राष्ट्रपतियों से द्विपक्षीय बैठक, जानिए क्या हुई बड़ी बातें

पाञ्चजन्य की कंसल्टिंग एडिटर तृप्ति श्रीवास्तव जी ने गुजरात की प्राथमिक, माध्यमिक और प्रौढ़ शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रिवाबा जडेजा जी

Sabarmati Samvad 2026: स्टार्टअप, नौकरी और शिक्षा… गुजरात में युवाओं के लिए क्या है खास? रिवाबा जडेजा जी से जानिए

cm yuva vidyarthi manthan dhami viksit uttarakhand

उत्तराखंड: विद्यार्थी मंथन में बोले CM धामी- युवा ही देश और उत्तराखंड का भविष्य, 2.67 लाख विद्यार्थियों ने भेजे विचार

Cockroach Janta Party : CJP पर AAP से राजनीतिक जुड़ाव के आरोप, अभिजीत दीपके पर उठे सवाल, जानिए क्या है पूरी खबर!

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वक्तव्य देते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

ब्रिक्स में बढ़ा ग्लोबल साउथ का विश्वास: PM मोदी बोले- समाधान उन पर थोपे नहीं जाते, बल्कि साथ लेकर बनते हैं

malaysia pm anwar ibrahim sings kishore kumar song brics summit delhi

BRICS Summit 2026 : …जब मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गुनगुनाया किशोर कुमार का गाना- ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies