हरिद्वार । रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंगलौर में 31 मार्च को ईद की नमाज के बाद फिलिस्तीन का झंडा लहराना कुछ युवकों को भारी पड़ गया है। जिसके बाद पुलिस ने मंगलौर निवासी रिफ़ाकात पुत्र शौकत,मोहम्मद जावेद पुत्र नफीस और इरफान पुत्र अब्दुल वली नाम के तीन युवकों को सबक सिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है की 31 मार्च को ईद के त्यौहार पर नमाज पढने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे थे। ईद की नमाज के बाद वापस लौटते समय मंगलौर में हाईवे पर कुछ आसामाजिक तत्वों के द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया था। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के नेता राजेश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देखकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने मंगलौर निवासी तीन असामाजिक तत्वों को सबक सिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

















