नरेंद्रनगर: टिहरी राज दरबार में आज बसंत पंचमी के दिन तीर्थ पुरोहितों द्वारा राज परिवार की मौजूदगी में श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, तीर्थ यात्रियों के खोले जाने का समय घोषित किया।
चारधाम की ग्रीष्मकालीन यात्रा के लिए श्री बद्रीनाथ मंदिर के द्वार विधि विधान से 4 मई सुबह 6 बजे खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष टिहरी राज दरबार से ही कपाट खोले जाने की तिथि और समय घोषित किए जाने की दशकों से परम्परा चली आ रही है।
इसे भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा के फिर शुरू होने के संकेत, भारत-चीन वार्ता के बाद उत्तराखंड सरकार को तैयारी का निर्देश
इस तिथि के आसपास ही बाबा केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट भी खोले जाते हैं। संभावना है कि इस बार चारधाम यात्रा एक मई से ऋषिकेश से शुरू की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड अभियान को पीएम मोदी ने सराहा, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड सरकार इस साल चार धाम यात्रा के लिए एक प्राधिकरण बनाए जाने पर भी निर्णय लेने वाली है।

















