देश में वक्फ बोर्ड की मनमानियों के बीच उसका तेजी से विरोध किया जा रहा है। इस बीच एक मांग और उठ रही है कि सनातन धर्म रक्षण बोर्ड भी बनाया जाए। यही मांग कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कहा कि आपको ये समझने की आवश्यकता है कि वक्फ बोर्ड की असीमित शक्तियों के कारण हिन्दुओं के सभी अधिकार धीरे-धीरे छिनते जा रहे हैं।
हिन्दू संत कहते हैं कि मौजूदा हालात में ऐसी स्थिति बन गई है कि हमारे धर्म को नष्ट करने की साजिशें की जा रही हैं। मंदिरों में बंटने वाले प्रसाद में क्या मिलाया जा रहा है और हमें क्या खिलाया जा रहा है, इस बात को तो सभी जानते ही हैं। इसके साथ ही मशहूर कथावाचक कहते हैं कि केवल दिल्ली की ही बात करें तो वहां पर वक्फ बोर्ड ने 6-7 मंदिरों पर अपना कब्जा जमाए बैठा है। वो लगातार संसद और एयरपोर्ट तक पर अपना दावा करते जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: ‘वक्फ बोर्ड की तर्ज पर बने सनातन बोर्ड’, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने चेताया-ऐसा ही रहा तो देश पर भी दावा ठोंक देगा वक्फ
इन हालातों में अब हमारे पास केवल दो ही विकल्प शेष बचते हैं कि या तो हम सब मिलकर अपनी मां बेटियों के सम्मान, अपने धर्म और देश को बचाने के लिए आगे आए, अथवा हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें और शांति से उन्हें कब्जे करने दें। हिन्दू संत ने का कहना है कि ये वक्त की मांग है अगर इस देश में वक्फ बोर्ड है तो सरकारों को सनातन धर्म बोर्ड भी बनाना होगा। वक्फ को ताकत देने वाले लोगों को हमारे लिए भी खड़ा होना ही होगा।
16 नवंबर को दिल्ली में सनातन संसद होगी
लोगों को संबोधित करते हुए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने लोगों से अपनी अगली पीढ़ियों को बचाए रखने के लिए दिल्ली चलो का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को दिल्ली में होने वाली सनातन संसद के दौरान कृष्ण जन्म भूमि और सनातन धर्म बोर्ड को लेकर विचार-विमर्श की जाएगी।
हिन्दू संत कहते हैं कि हम कोई राजनेता नहीं हैं, लेकिन इसका अर्थ ये भी नहीं है कि हम लोग मूर्ख हैं या अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हैं। देवकीनंदन ठाकुर ने लोगों को मोबाइल के जरिए मैसेज करके सनातन धर्म बोर्ड बनाने के लिए आवाज बुलंद करने का सुझाव दिया है।

















