नरक चतुर्दशी के दिन टीपू सुल्तान ने 800 से अधिक हिंदुओं को मारा था
June 20, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

नरक चतुर्दशी के दिन टीपू सुल्तान ने 800 से अधिक हिंदुओं को मारा था

Written byPanchjanyaPanchjanya
Oct 30, 2024, 05:44 pm IST
in भारत
टीपू सुल्तान की काल्पनिक तस्वीर

टीपू सुल्तान की काल्पनिक तस्वीर

–सिद्धार्थ दवे

एक ऐसा गांव, जहां दीपावली आती है, लेकिन दीए नहीं जलते। जहां आकाश में पटाखे नहीं चमकते और त्योहार की खुशी के बजाय शोक की शांति फैलती है।

प्रकाश पर्व अपने साथ अच्छा वातावरण, स्वादिष्ट भोजन और सुख-समृद्धि का संदेश लेकर आता है। दीपावली अच्छाई की बुराई पर जीत और प्रकाश से अंधकार को दूर करने का प्रतीक है। लेकिन कर्नाटक के एक समुदाय के लिए दीपावली एक काले और अवांछनीय अतीत की याद दिलाती है। मंड्यम अयंगर समुदाय (जो ब्राह्मण समुदाय की एक उपशाखा है) “नरक चतुर्दशी” को शोक दिवस के रूप में मनाते हैं। यही वह दिन था जब कट्टर मुस्लिम शासक टीपू सुल्तान ने मेलकोट शहर में मंड्यम अयंगर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का निर्दयता से कत्लेआम किया था। माना जा रहा है कि यह घटना 1783 से 1795 के बीच हुई थी।
मेलकोट कर्नाटक के मंड्या जिले में स्थित एक छोटा पहाड़ी नगर है। इसे तिरुनारायणपुरम के नाम से भी जाना जाता है और यह दो प्रसिद्ध मंदिरों का घर है-चेलुवनारायण मंदिर और योग नरसिम्हा मंदिर। मंड्यम अयंगर, अयंगर समुदाय की उपशाखा है। यह समुदाय श्री रामानुजाचार्य के सबसे पहले अनुयायियों में से एक था और होयसला राजा विष्णुवर्धन के संरक्षण में 12वीं शताब्दी में मेलकोट में बसा था। कहा जाता है कि श्री रामानुजाचार्य ने चेलुवनारायण मंदिर में पूजा की थी और बाद में इसे पुनर्निर्मित किया था। होयसला साम्राज्य के पतन के बाद मंड्यम अयंगर समुदाय का भाग्य विजयनगर साम्राज्य के अधीन बढ़ता गया। विजयनगर के राजा चेलुवनारायण मंदिर के बड़े संरक्षक थे और उन्होंने मंदिर और मेलकोट के अयंगरों को कई उदार अनुदान दिए।
1565 तक विजयनगर साम्राज्य लगभग टूट चुका था। मैसूर पर शासन करने वाले वाडियार विजयनगर साम्राज्य के जागीरदार थे और उन्होंने स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। राजा वाडियार प्रथम के अधीन मैसूर राज्य ने धीरे-धीरे अपना प्रभाव बढ़ाया। अगले 150 वर्ष में यह समुदाय वाडियारों के अधीन पनपा और उन्होंने प्रमुख प्रशासनिक और धार्मिक पदों पर कब्जा कर लिया। चेलुवनारायण मंदिर को भी मंड्यम अयंगरों को सौंप दिया गया।
हालांकि, 1760 तक वाडियार परिवार ने अपनी अधिकांश शक्ति और प्रभाव दलवाईयों, अर्थात सेनापतियों को सौंप दी थी। हालांकि सिंहासन पर वाडियार ही विराजमान थे, लेकिन उनकी उपस्थिति मात्र औपचारिक रह गई थी। 1763 में कृष्णराज वाडियार द्वितीय के निधन के बाद उनके सेनापतियों में सबसे प्रभावशाली हैदर अली ने मैसूर राज्य का संपूर्ण नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया।
इसके बाद मंड्यम अयंगर विधवा रानी लक्ष्मम्मणी वाडियार को पुनः सिंहासन पर बैठाने के प्रयासों में लग गए। मैसूर के प्रधान तिरुमलै अयंगर और उनके भाई नारायण अयंगर इस प्रयास में सबसे आगे थे। ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ गठबंधन बनाने के लिए बातचीत की गई थी, ताकि हैदर अली को हटाया जा सके। इस योजना का पता हैदर अली को चल गया और उसने उन दोनों भाइयों और उनके विस्तारित परिवार को कैद कर लिया। उत्पीड़न के डर से समुदाय के कई सदस्य मद्रास प्रेसिडेंसी चले गए। दिलचस्प बात यह है कि हैदर अली ने अन्य मंड्यम अयंगरों को अपने महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर बनाए रखा।
1783 में हैदर अली की मृत्यु के बाद उसके बेटे टीपू सुल्तान ने उसकी गद्दी संभाली। अपने अब्बा से अलग, टीपू सुल्तान को अयंगरों और विधवा रानी के रिश्ते पर संदेह था। हैदर अली की मृत्यु के बाद रानी लक्ष्मम्मणी ने ब्रिटिश के साथ सैन्य गठबंधन पर हस्ताक्षर करने के अपने प्रयासों को और तेज कर दिया। इसी बीच टीपू के दरबारी मंत्री शमैय्या अयंगर ने गुप्त रूप से मद्रास सेना के मेजर जनरल लॉर्ड जॉर्ज हैरिस से संपर्क किया। टीपू सुल्तान ने इस पत्राचार को विश्वासघात के रूप में देखा और इसका जवाब मेलकोट में पूरे मंड्यम अयंगर समुदाय का सफाया करके दिया।
“नरक चतुर्दशी” के दिन टीपू सुल्तान की सेना ने मेलकोट में रहने वाले मंड्यम अयंगर समुदाय को घेर लिया। 800 से अधिक लोगों की हत्या की गई और मेलकोट को बर्बाद कर दिया गया। शेष निवासी शहर छोड़कर चले गए। रातों रात मेलकोट एक भुतहा शहर बन गया। यह भी उल्लेखनीय है कि बाद में लॉर्ड जॉर्ज हैरिस को मद्रास सेना का कमांडर नियुक्त किया गया, जिसने अन्य दो ब्रिटिश सेनाओं के साथ मिलकर चौथे एंग्लो-मैसूर युद्ध में टीपू सुल्तान को हराया।
आज तक मंड्यम अयंगर समुदाय नरक चतुर्दशी नहीं मनाता और इसे टीपू सुल्तान की करतूतों के कारण शोक दिवस के रूप में मानता है। नरसंहार की यादें इस समुदाय की सामूहिक चेतना में गहराई से समाहित हैं। दुर्भाग्यवश इस नरसंहार का कोई अन्य उल्लेख मंड्यम अयंगर समुदाय से बाहर नहीं है। इस घटना को भारत के वामपंथी इतिहासकारों ने जनमानस तक पहुंचने नहीं दिया। 2014 में इस नरसंहार पर डॉ. एम.ए. जयश्री और प्रो. एम.ए. नरसिम्हन ने एक शोध पत्र प्रस्तुत किया था।

Topics: Tipu SultanNarak ChaturdashiNarak Chaturdashi 2024
Share30TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

कट्टरपंथी टीपू

टीपू पर कांग्रेस की मजहबी राजनीति : क्या 4 लाख हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करने वाला सुल्तान महान था?

दिवाली

जानें क्यों कहते हैं नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली?

कांग्रेस विधायक प्रसाद अब्बयया ने विधानसभा में प्रस्ताव रखा कि मैसूर एयरपोर्ट का नाम टीपू के नाम पर रखा जाए

कांग्रेस का टीपू इश्क फिर आया सामने: मैसूर हवाई अड्डा हो टीपू के नाम पर, विधायक प्रसाद अब्बयया का प्रस्ताव

महाराष्ट्र : टीपू सुल्तान की अवैध स्मारक पर चला बुलडोजर, AIMIM ने कराया था निर्माण

Load More

ताज़ा समाचार

italian pm giorgia meloni says trump totally invented story italy and i never beg

‘मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते’, ट्रंप के फोटो के लिए भीख मांगने वाले दावे पर भड़कीं मेलोनी

चीन के राजवंशों में जिंदा दफना दी जाती थीं पत्नियां, सैनिक और दास-दासियां (फोटो- एआई द्वारा निर्मित)

क्यों चीन के राजवंशों में जिंदा दफनाई जाती थीं पत्नियां, दास और सैनिक? ‘चीन के काले इतिहास’ पर वामपंथी इतिहासकार चुप

मौलाना सज्जाद नोमानी

मुस्लिम वोट बैंक का ‘वीटो’ खत्म होने से परेशान मौलाना सज्जाद नोमानी और उनका इकोसिस्टम

‘जला दो पूरा लेबनान’, फूटा इजरायल के मंत्री का गुस्सा; हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर भीषण हवाई हमले जारी

संत का आशीर्वाद लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

राष्ट्रीय चेतना और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ कर रहा विश्व हिंदू परिषद : मुख्यमंत्री धामी

संत कबीर नगर में हिंदू युवक आनंत की हत्या कर दी गई

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नासिर, निरहू, जैगम ने आनंद को घेरा, तलवार से हमला और फिर गला रेत कर मार डाला

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार बैठक: विहिप का बड़ा ऐलान, परिवार कानूनों की समीक्षा और गौ रक्षा पर जोर

20 जून का पंचांग

20 जून का पंचांग: जानें कल के ग्रह-नक्षत्र और लग्न का पूरा प्रभाव

Parastu Ahmadi

कौन हैं Parastoo Ahmadi, और क्यों उन्हें और अन्य संगीतकारों को सुनाई गई 74 कोड़ों की सजा?

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

अयोध्या मामले पर बोले सीएम योगी : 15 दिन और देख लें, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies