लव जिहाद के चंगुल में सिख समाज : कहीं दुष्कर्म तो कहीं कन्वर्जन, पढिए मजहबी जाल में बर्बाद हुईं सिख लड़कियों की कहानी
July 7, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

लव जिहाद के चंगुल में सिख समाज : कहीं दुष्कर्म तो कहीं कन्वर्जन, पढिए मजहबी जाल में बर्बाद हुईं सिख लड़कियों की कहानी

यह रिपोर्ट सिख लड़कियों को मुस्लिम लड़कों द्वारा अपने चंगुल में फंसाकर किए गए दुष्कर्म/धर्मांतरण/ मारपीट/हत्या की 10 प्रमुख घटनाओं पर आधारित है।

Written byShivam DixitShivam Dixit
Oct 28, 2024, 07:17 pm IST
in भारत, विश्लेषण
प्रतीकात्मक चित्र

प्रतीकात्मक चित्र

हाल के वर्षों में कुछ घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें सिख पंथ की बेटियों को मजहबी पुरुषों द्वारा विवाह और प्रेम संबंध के जरिए अपना कन्वर्जन करने के लिए दबाव डालने की बातें सामने आई हैं। इन घटनाओं ने सिख समाज में गहरी चिंता उत्पन्न की है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में ऐसे कई मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सिख महिलाओं को छल-कपट से अपने जाल में फंसाकर कन्वर्जन करवाने का प्रयास हुआ।

सिख समाज के लोग ऐसी घटनाओं को समाज की एकता और सांस्कृतिक अखंडता के लिए एक गंभीर चुनौती मानते हैं। सिख पंथ के लोगों का मानना है कि ऐसे मामलों से सिख बेटियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग जाता है और समाज में डर और असुरक्षा की भावना पैदा होती है। ये घटनाएं सिख समाज की धार्मिक पहचान और विश्वास पर भी आघात करती हैं, और यह चिंता जताई जा रही है कि इससे सिख पंथ की भावी पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

24 अक्टूबर 2024 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक सिख पंथ की बैठक में सिख समाज के प्रमुख नेता गुरदीप कौर ने सिख बेटियों की सुरक्षा और कन्वर्जन के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई। श्री कौर ने कहा, “सिख बेटियों का इस्लामिक धर्मांतरण रोका जाना चाहिए और इसके लिए बेटियों को सिख धर्म के संस्कार सिखाना आवश्यक है।” कौर ने इन घटनाओं को समाज के लिए गंभीर खतरा बताया और कहा कि सिख समाज को एकजुट होकर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए। गुरुद्वारे में आयोजित इस बैठक में कई सिख संगठनों और वरिष्ठ सिख नेताओं ने कहा कि ऐसी घटनाओं के विरुद्ध कानून को सख्त करना और समाज में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।

इन घटनाओं से निपटने के लिए सिख पंथ से सम्बंधित संगठनों और नेताओं ने सिख परिवारों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को सिख पंथ के सिद्धांतों और मूल्यों की शिक्षा दें और उनके आत्मबल को मजबूत करें। सिख धर्म में गुरु ग्रंथ साहिब के अनुसार, सभी स्त्री-पुरुष बराबर माने जाते हैं, और समाज में स्त्रियों को सुरक्षित और स्वायत्त रखने की दिशा में एकजुटता जरूरी है।

गुरुद्वारा प्रबंधक समितियां और अन्य सिख संगठन अब यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि समाज में बेटियों के लिए सही मार्गदर्शन और सुरक्षा उपलब्ध हो। इसके लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनमें धर्म और संस्कृति से जुड़े विचारों को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है।

लव जिहाद की वे घटनाएं जिन्होंने बर्बाद की सिख बेटियों की जिन्दगी 

8 जनवरी, 2024 : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शोएब शेख (24) ने अपनी बैंक मैनेजर तलाकशुदा सिख गर्लफ्रेंड अमित कौर (35) की शक (दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध) के आधार पर हत्या कर दी। अमित कौर, डेटिंग ऐप पर शोएब से मिली थी। पुलिस की गिरफ्त में पूछताछ के दौरान शोएब ने हत्या की बात स्वीकार की।

15 जनवरी, 2023 : महाराष्ट्र के धुले में फैज़ सैयद ने 17 साल की नाबालिग सिख लड़की को ब्रेनवाश कर घर से अपहरण किया और 15 दिन तक अपने पास रखा और प्रताड़ित किया। NCPCR द्वारा आपत्ति के बाद पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया। सिख समाज के विरोध-प्रदर्शन के बाद धुले पुलिस ने आरोपित फैज़ गिरफ्तार किया।

2 अप्रैल, 2023 : दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी सिख महिला ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि साल 2016 में उसकी मुलाकात अजमत अली खान से फेसबुक पर हुई। दोस्ती की आड़ में अली ने शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अजमत ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए कहा कि तुम्हें इस्लाम कबूल करना होगा, पांच बार नमाज पढ़नी होगी, अगर ऐसा नहीं करोगी तो तेजाब फेंक कर जला दूंगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अजमत को हिरासत में लिया।

11 अप्रैल, 2022 : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए सिख समुदाय की पीड़िता ने बताया कि शाहनवाज ने हिन्दू नाम सुमित रखकर उसे अपने प्रेमजाल में फँसाया फिर इस्लाम कबूलने (17 फरवरी 2022) के लिए दबाव बनाकर मारपीट की। शाहनवाज ने पीड़िता को प्रेमजाल में फँसाकर जबरन देह व्यापार कराने का दबाव बनाया।

12 अप्रैल, 2022 : उत्तराखंड के पंडरी में जिस सिख परिवार ने बेरोजगार इमरान को सैलून के लिए दुकान किराये पर दिया, इमरान ने उसी की बेटी को भगा ले गया। निकाह में दिक्कत हुई तो दिल्ली आर्य समाज मंदिर में इमरान ने खुद का नाम राहुल बता शादी रचा ली। सितारगंज पुलिस ने दबाव बनाया तो इमरान हाजिर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

15 नवंबर, 2022 : दिल्ली के पटेल नगर इलाके में नूर मोहम्मद ने सिख युवक गुरप्रीत बनकर सिख लड़की को अपने जाल में फंसाया और फिर शादी कर उसका नाम पिंकी से आलिया कर दिया। पीड़िता जब शादी (2016) के बाद गर्भवती हुई, तो पता चला कि उसका पति मुस्लमान (नूर मोहम्मद) है। पीड़िता के परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने नूर को हिरासत में लिया।

10 जनवरी, 2021 : जम्मू कश्मीर के बडगाम में मंज़ूर अहमद (32) ने सिख युवती विरह कौर (28) को पहले तो ब्रेनवाश किया फिर जबरन धर्म परिवर्तन करके नाम ख़दीजा रख दिया। पीड़िता के परिजनों ने जब पुलिस में शिकायत की तो मंजूर ने शातिराना तरीके से विरह से जबरन वीडियो जारी करवाया, जिसमें वह खुद से इस्लाम कबुलने की बात कहती नजर आ रही थी।

6 जून, 2021 : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के बगात में मुज़फ़्फ़र शाबान ने ‘ब्रेनवॉश’ कर दनमीत कौर (29) नाम के सिख लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया फिर जबरन जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। मुज़फ़्फ़र ने पहले 2012 में दनमीत के इस्लाम धर्म क़ुबूल करने की ढोंग रचा, जब मामले को फंसते देखा तो घर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता को उसके माता-पिता को सौंप दिया।

27 जून, 2021 : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के रैनावाड़ी इलाक़े में रहने वाली सिख लड़की मनमीत कौर (19) को ड्राइवर शाहिद नज़ीर (50+) ने ब्रेनवाश करके जबरन निकाह कर ली। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बडगाम के अध्यक्ष संतपाल सिंह व सिख संगठनों की आपत्ति के बाद अदालत ने मनमीत कौर को माता-पिता के हवाले कर दिया। मनमीत की शादी सिख धर्म के ही एक व्यक्ति सुखप्रीत सिंह से करवा दी गयी। पुलिस ने शाहिद को हिरासत लिया।

17 फरवरी, 2020 : हरियाणा के यमुनानगर में शाहरूख ने सानू बनकर सिख पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाया। उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शाहरूख अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पोंटा साहिब के अलग-अलग होटलों में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शाहरूख को हिरासत में लिया।

आवश्यक कदम और सिख समाज की भूमिका

सिख समाज और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां अब ‘लव जिहाद’ से जुड़े मामलों के प्रति सतर्क हैं। वे कुछ विशेष कदम उठाने की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं:

धार्मिक शिक्षा का प्रचार : परिवारों को चाहिए कि वे अपनी बेटियों को सिख पंथ के बारे में शिक्षा दें ताकि वे अपनी धार्मिक पहचान को समझ सकें और किसी भी बहकावे में आने से बचें।

सामाजिक सतर्कता : समाज के हर सदस्य का यह कर्तव्य है कि वह अपने आस-पास की घटनाओं पर नजर रखें।

कानूनी सहायता : ऐसे मामलों में सिख समाज को कानूनी सहायता और सुरक्षा की आवश्यकता होती है। विभिन्न सिख संगठन और कमेटियां प्रभावित परिवारों को उचित कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।

जागरूकता कार्यक्रम : गुरुद्वारों और सिख संस्थानों में ‘लव जिहाद’ से जुड़े खतरों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मनोरंजन और सोशल मीडिया पर निगरानी : परिवारों और सिख समुदाय को सतर्क रहना चाहिए कि उनकी बेटियां किस प्रकार के मनोरंजन और सोशल मीडिया कंटेंट का उपभोग कर रही हैं।

सिख समाज के लिए ‘लव जिहाद’ एक संवेदनशील मुद्दा है, जो उनकी धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक अस्तित्व को चुनौती देता है। सिख पंथ के लिए इस समस्या से निपटना अत्यंत आवश्यक है ताकि उनकी भावी पीढ़ी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रह सके। समाज में एकजुटता, जागरूकता और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देकर ही सिख समाज ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दों का सामना कर सकता है और अपनी बेटियों को एक सुरक्षित भविष्य प्रदान कर सकता है।

Topics: conversion of Sikh girlsSrinagar Sikh meetinglove jihad with Sikh girlsSikh religious leaderसिख समाज धर्मांतरणसिख बेटियों की सुरक्षासिख धर्म जागरूकताश्रीनगर सिख बैठकसिख धार्मिक नेतासिख लड़कियों का कन्वर्जनSikh society conversionसिख लडकियों के साथ लव जिहादprotection of Sikh daughtersSikh community conversionSikh religion awareness
Shivam Dixit
Shivam Dixit
अनुभवी भारतीय पत्रकार, मीडिया एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता, और डिजिटल रणनीतिकार। वर्ष 2015 में पत्रकारिता की शुरुआत। प्रिंट, TV और डिजिटल मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया। भारत की प्रथम SMS समाचार एजेंसी "न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया" (NNI) में रिपोर्टर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया, डिजिटल मीडिया के अनोखे प्रोजेक्ट "इंडियाज़ पेपर" का नेतृत्व करते हुए 500 समाचार वेबसाइटों का प्रबंधन किया। भारत के अलग अलग राज्यों के लगभग 1000 स्थानीय पत्रकारों से जुड़ा यह प्रोजेक्ट "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में दर्ज है। वर्ष 2022 से राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य (1948 में स्थापित) में उपसंपादक के रूप में कार्यरत हैं। शिवम् की पत्रकारिता में राष्ट्रीयता, सामाजिक मुद्दों और तथ्यपरक रिपोर्टिंग पर जोर रहा है। उनकी कई रिपोर्ट्स, जैसे- नूंह (मेवात) हिंसा, हल्द्वानी वनभूलपुरा हिंसा, जम्मू-कश्मीर पर "बदलता कश्मीर", "नए भारत का नया कश्मीर", "370 के बाद कश्मीर", "टेररिज्म से टूरिज्म", और अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले के बदलाव जैसे "कितनी बदली अयोध्या", "अयोध्या का विकास", और "अयोध्या का अर्थ चक्र", कई राष्ट्रीय मंचों पर सराही गई हैं। उपलब्धियों में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान (2023) शामिल है, जिसे उन्होंने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी "अंसार खान" की साजिश को उजागर करने के लिए प्राप्त किया। [Read more]
Share43TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Kaur to Khan

राकेश धवन की K2K फिल्म: क्यों लोग कह रहे ‘सिख केरल फाइल्स’?

Load More

ताज़ा समाचार

कोर्ट (प्रतीकात्मक चित्र)

ताजमहल में तेजो महालय मंदिर : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और ASI से मांगा जवाब

हिमंत बिस्व सरमा, मुख्यमंत्री, असम

असम विधानसभा की अधिकारिक भाषा हिन्‍दी : राष्ट्रीय एकता के लिए पूर्वोत्तर से हिमंत सरकार का बड़ा संदेश

अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

अमित शाह ने बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा की रखी आधारशिला, कहा-‘सोनार बांग्ला’ बनाना भाजपा सरकार का संकल्प

किताब में आतंकियों का किया गया महिमामंडन

किताबों में आतंकियों को हीरो बनाने का मामला :  जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू और नोएडा में मारा छापा

स्वर्णांकित रामचरित मानस, कागभुशुंडि जी महाराज और भगवान राम का कंठाहार दिखाते श्री गोविंद देव गिरि जी महाराज

चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव बने कृष्ण मोहन, दान और चढ़ावा की राशि सार्वजनिक

स्वर्णांकित रामचरित मानस, कागभुशुंडि जी महाराज और भगवान राम का कंठाहार दिखाते श्री गोविंद देव गिरि जी महाराज

रामचरितमानस, कागभुशुंडि जी, हार समेत सभी वस्तुएं सुरक्षित, ट्रस्ट ने दिखाया वो सब जिन्हें गायब होने का किया गया था दावा

भारतीय रेल (प्रतीकात्मक चित्र)

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस, टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहांपुर तक विस्तार

कांवड़ यात्रा में शामिल शिव भक्त। (फाइल फोटो)

उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने की मैराथन बैठक, शिवभक्तों के लिए सुरक्षा की समीक्षा

पाकिस्तानी ड्रामा ज़ब्त का विवादित दृश्य

पाकिस्तानी ड्रामा ज़ब्त का एपिसोड क्यों हुआ यूट्यूब पर बैन?

CM ने रथयात्रा से पूर्व अंतिम समीक्षा बैठक में तैयारियों की समीक्षा की; समन्वय, सुरक्षा उपायों और सुचारु आयोजन पर जोर

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies