क्या Maldives को लेकर बदल रहा India का रुख? 5 करोड़ डॉलर के कर्जे की बढ़ाई गई मियाद!
October 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

क्या Maldives को लेकर बदल रहा India का रुख? 5 करोड़ डॉलर के कर्जे की बढ़ाई गई मियाद!

भारत द्वारा चीन के पिट्ठू माने जाने वाले उस देश के 5 करोड़ डालर के कर्जे की मियाद आगे बढ़ाने की घोषणा स्वयं राष्ट्रपति मुइज्जू द्वारा करना बहुत सी बातें साफ कर देता है

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jul 27, 2024, 03:20 pm IST
inविश्व
राष्ट्रपति मुइज्जू पिछले दिनों दुबई में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे। बस, उसके बाद उनके व्यवहार में बदलाव झलकने लगा था।

राष्ट्रपति मुइज्जू पिछले दिनों दुबई में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे। बस, उसके बाद उनके व्यवहार में बदलाव झलकने लगा था।

भारतीयों द्वारा मालदीव के बहिष्कार से धरती पर आए राष्ट्रपति मुइज्जू पिछले दिनों दुबई में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे। बस, उसके बाद उनके व्यवहार में बदलाव झलकने लगा था।


इधर कुछ महीनों से भारत सरकार के आक्रोश के निशाने पर रही टापू देश मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार शायद भारत के साथ संबंधों का महत्व जान कर अब अपनी गलती मान चुकी है। इसका कुछ संकेत मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता स्वीकारने और नई दिल्ली आने से मिला था। और अभी दो दिन पहले मालदीव में भारत के राजदूत ने मुइज्जू से सौजन्य भेंट के बाद दोनों देशों के बीच संबंध बढ़ाने का बयान देते हुए एक प्रकार से बदलते मिजाज की पुष्टि की थी।

अब मालदीव की राजधानी माले से ताजा समाचार यह मिला है कि भारत ने कुछ महीनों पहले संबंधों पर जमा बर्फ को हटाते हुए चीन के पिट्ठू माने जाने वाले उस देश के 5 करोड़ डालर के कर्जे की मियाद आगे सरका दी गई है। इसकी घोषणा स्वयं राष्ट्रपति मुइज्जू द्वारा करना बहुत सी बातें साफ कर देता है।

मुइज्जू बहुत पहले से अपने भारत विरोधी नजरिए के लिए पहचाने जाते हैं। चीन के प्रति उनका झुकाव किसी से छुपा नहीं है। चुनाव से पहले प्रचार करते हुए उन्होंने ‘इंडिया आउट’ का नारा लगाया था और कसमें खाई थीं कि टापू देश से भारत के सलाह सैनिकों को वापस भेज देंगे। उनके ‘इंडिया आउट’ कैंपेन का मकसद ही था मालदीव से भारत के प्रभाव को कम करना। यह उन्होंने अपने भाषणों में कहा भी था। कुर्सी संभालते ही उन्होंने पहली विदेश यात्रा के लिए चीन को चुनकर अपना एजेंडा साफ दर्शाया था।

राजधानी माले में राष्ट्रपति मुइज्जू से भेंट करते भारतीय राजदूत मुनू महावर

5 करोड़ डालर का कर्जा कोई छोटा नहीं होता। ऐसे में भारत ने मालदीव के प्रति दरियादिली दिखाते हुए उसकी मियाद बढ़ाई गई है तो उसके पीछे कुछ वजहें भी होंगी। इतना ही नहीं, भारत द्वारा मालदीव को भेजी जाने वाली खाद्य सामग्री की मादाद भी बढ़ा दी गई है।

26 जुलाई का दिन मालदीव का स्वतंत्रता दिवस होता है। यानी कल उस टापू देश ने अपना 59वां स्वतंत्रता दिवस मनाया था। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत के उक्त दोनों कदमों के बारे में खुलासा किया। मुइज्जू ने कहा कि खाद्य सामग्री के कोटे को भी भारत सरकार ने आगे दो साल के लिए बढ़ाया है।

अपने इस कार्यकाल की शुरुआत उनके और उनके मंत्रियों द्वारा भारत विरोध से करने के बाद, विश्व राजनीति में संभवत: भारत के कद को उन्होंने पहचानकर अपने तेवर नरम किए हैं। अभी तीन महीने पहले इन्हीं मुइज्जू ने भारत को मालदीव का निकट सहयोगी बताया था और कर्जे में ढील की अपील की थी। यहां बता दें कि साल 2023 के आखिरी महीने में मालदीव को भारत के लगभग 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा चुकाने थे।

लेकिन अब शायद हालात बदले हैं। भारतीयों द्वारा मालदीव के बहिष्कार से धरती पर आए राष्ट्रपति मुइज्जू पिछले दिनों दुबई में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे। बस, उसके बाद उनके व्यवहार में बदलाव झलकने लगा था। तब एक साक्षात्कार ने उन्होंने कहा था कि भारत ने मालदीव को कर्जा दिया है जो बहुत मायने रखता है। यह कर्जा उनकी इसे लौटाने की सामर्थ्य से बहुत ज्यादा है। इस चुकाने में हमें कुछ वक्त और मिल जाए इसके लिए भारत सरकार से उनकी बात चल रही है। अभी दो महीने पहले भी भारत की ओर से मालदीव को 5 करोड़ डॉलर का बजटीय सहयोग दिया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति की विशेषता ही यही है कि जरूरतमंद पड़ोसी की मदद में कोताही न की जाए। विशेष रूप से छोटे पड़ोसियों की जितनी सहायता हो, वह की जाए। भारत ने मुसीबत में फंसे श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल जैसे देशों की खुलकर मदद की है। मालदीव से भी भारत के ऐतिहासिक रूप से मधुर संबंध रहे हैं। लेकिन मुइज्जू की ‘पहले चीन’ नीति की वजह से उस देश ने भारत से संबंध बिगाड़कर कूटनीतिक भूल की थी। लेकिन अब उसे सद्बुद्धि आई दिखती है।

Topics: muizzuप्रधानमंत्री मोदीभारतमालदीवModifoodMaldivesIndiadebtChinadiplomacy
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

एस जयशंकर, विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-हमारी चिंताओं का ख्याल नहीं रखा तो भारत-US रिश्तों पर पड़ेगा असर

pm narendra modi attends bhajan clubbing on pandit deendayal upadhyaya jayanti

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रतीकात्मक चित्र

भारत में जनसांख्यिकी परिवर्तन एवं घटती हिंदू जनसंख्या

गोबरधन योजना क्या है? गोबर से बनेगी CBG, 23,731 करोड़ के निवेश से बदलेगा पूरा मॉडल

भारत की बढ़ती ताकत को दुनिया ने माना, UNSC में स्थायी सीट के लिए यूरोप के 4 देश आए साथ

डिजिटल आतंकवाद

ना ट्रेनिंग कैंप, ना कोड वर्ड: सोशल मीडिया पर कैसे चल रही ISI की ‘डिजिटल आतंकी फैक्ट्री’?

Load More

ताज़ा समाचार

दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान

कॉकपिट में कुल्हाड़ी और सभ्यता की बंद आंखें

Gold Rate Today

Gold Price Today: नवरात्रि में सस्ता हुआ सोना, खरीदारी से पहले जानें दिल्ली से मुंबई तक के भाव

कल का पंचांग

कल का पंचांग: नवरात्रि के तीसरे दिन इस समय करें मां चंद्रघंटा की पूजा, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम

कार्यक्रम में गिरिराज सिंह के साथ लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता

‘वस्त्र उद्योग से मिलता है सबसे अधिक रोजगार’

वरिष्ठ वकील और भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे

‘भारत में नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात की तैयारी?’ CJP आंदोलन की फंडिंग पर हरीश साल्वे ने उठाए सवाल

रवनीत सिंह बिट्टू

राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, इंदिरा गाँधी और बेअंत सिंह की अनदेखी क्यों? रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस को घेरा

परवेज परवाज

गोरखपुर: सामूहिक दुष्कर्म के दोषी परवेज परवाज की जिला अस्पताल में मौत, आजीवन कारावास की काट रहा था सजा

धामी कैबिनेट ने हर की पौड़ी पर गंगा पूजन और आरती की

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

18 दिन बाद खत्म हुई ABVP की भूख हड़ताल

BHU में 18 दिन बाद खत्म हुई ABVP की भूख हड़ताल, कुलपति ने धरनास्थल पर पहुंचकर छात्रों से की वार्ता

CJP Protest में बजरंग दल वाले घुस गए…? Ground Report में सच कैमरे में कैद

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies