पत्रकार, तकनीकी विशेषज्ञ बन फ्रांस में घुसना चाहते थे इस्लामिक आतंकी, रोक दिए गए 4 हजार से अधिक आवेदन
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

पत्रकार, तकनीकी विशेषज्ञ बन फ्रांस में घुसना चाहते थे इस्लामिक आतंकी, रोक दिए गए 4 हजार से अधिक आवेदन

जिहादी मानसिकता रखनेवाले, गैर इस्‍लामियों से नफरत करने वाले एवं आतंकी संगठनों के कई लोगों ने नाम बदलकर, विद्यार्थी, तकनीशियन तथा पत्रकार बनकर फ्रांस के भीतर घुसने की कोशिश की

Written byडाॅ. मयंक चतुर्वेदीडाॅ. मयंक चतुर्वेदी
Jul 24, 2024, 04:27 pm IST
in विश्व
पेरिस ओलंपिक में दहशत फैलाने की फिराक में थे आतंकी

पेरिस ओलंपिक में दहशत फैलाने की फिराक में थे आतंकी

यह खबर फ्रांस से आई है और पुख्‍ता जानकारी के साथ कि कैसे इस्‍लामिक आतंकवादी संगठन पेरिस ओलंपिक में गड़बड़‍ी करने, हमला करने की मंशा से पत्रकार एवं तकनीकि विशेषज्ञ के नाम पर इस देश में घुसना चाहते हैं, किंतु फ्रांस की सरकार सचेत है। चार हजार से अधिक आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। इनमें से कुछ आवेदन इस्लामिक चरमपंथी कनेक्शन और विदेशी जासूस होने के शक के कारण खारिज किए गए हैं। फ्रांस में पेरिस ओलंपिक खेल 26 जुलाई से आरंभ होकर 11 अगस्त 2024 तक होंगे, जिसकी भव्‍य तैयारियां की गई हैं और सीन नदी के किनारे इसका शानदार उद्घाटन समारोह होना है। इसके कवरेज के लिए विश्‍व की दिग्‍गज मीडिया कंपनियां अपने खेल पत्रकारों, समीक्षकों एवं सम्‍पादकों को यहां भेज रही हैं।

दरअसल, गैर इस्‍लामियों से नफरत करनेवाले एवं आतंकी संगठनों के कई लोगों ने नाम बदलकर, विद्यार्थी, तकनीशियन तथा पत्रकार बनकर फ्रांस के भीतर घुसने की कोशिश की। लेकिन फ्रांस की सरकार ने बहुत ही सफलता के साथ इन्हें अपने देश में घुसने से पहले ही रोक दिया।

फ्रांस के कार्यवाहक गृह मंत्री गेराल्ड डार्मैनिन बताते हैं कि इस तरह के लोग फ्रांस में घुसकर कुछ भी गलत करते, जिसे हमने पहले ही रोक लिया। ऐसा करने के पीछे फ्रांस की जासूसी और साइबर हमला की चिंताएं भी हैं। दुनिया भर से फ्रांस आ रहे खेल प्रेमियों एवं खिलाड़‍ियों से लेकर पेरिस ओलंपिक से जुड़े हर व्‍यक्‍ति के लिए यहां एक विशेष प्रकार के क्यूआर कोड वाले पास भी जारी कर दिए गए हैं, जिसे प्रत्‍येक व्यक्ति को हर समय अपने पास रखना होगा। जिनके पास यह नहीं होगा उसे पेरिस ओलंपिक के लिए बनाए गए विशेष क्षेत्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

इस्‍लामी शरणार्थी बने फ्रांस के लिए मुसीबत

इतिहास में देखें तो फ्रांस और इस्‍लामिक आतंकियों का कनेक्‍शन पुराना है, कट्टर इस्‍लामिक लोगों को और जो शरणार्थी हैं, जिन्‍हें फ्रांस की तत्‍कालीन सरकारें समय-समय पर मानवता के नाम पर अपने यहां शरण देती आई हैं, आज इन्‍हीं शरणार्थ‍ियों में से एक बहुत बड़ी संख्‍या फ्रांस के लिए मुसीबत बन गई है । ये सभी फ्रांस जैसे लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था पर विश्‍वास रखनेवाले देश में शरिया लाना चाहते हैं, और शायद यही कारण भी है कि लगातार इस देश में आतंकी घटनाएं हो रही हैं। ये बाहर से आए कट्टरपंथी, स्थानीय मुस्लिमों के साथ मिलकर सामुदायिक भावना गढ़ रहे हैं। हालांकि 2014 के बाद बड़े हमलों के कारण ऑपरेशन सेंटिनेल, आपरेशन विजिलेंट गार्डियन और ब्रसेल्स लाकडाउन चलाए गए, फिर भी फ्रांस में इस्‍लामिक अतिवादियों का आतंक कम नहीं हुआ। आए दिन यहां कोई चाकू और गोली का शिकार हो जाता है। फ्रांस में महिलाएं यौन हिंसा की शिकार बनाई जा रही हैं।

पिछले साल फ्रांस में अल्‍जीरियाई मूल के 17 वर्षीय किशोर नाहेल एम की पेरिस के पास पुलिस के हाथों मौत के बाद पूरा देश जला दिया गया। कई शहरों में गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा हो गए । कई दिनों तक चला ये हिंसक प्रदर्शन फ्रांस से होते हुए संपूर्ण यूरोप तक फैल गया था, जिसके परिणामस्‍वरूप कई और देशों में इस्‍लामिक आतंकवाद देखने को मिला। दंगाइयों ने फ्रांस के पेरिस, मार्सिले और ल्योन सहित अन्य शहरों में जमकर उत्पात मचाया। लूटपाट के अनेक वीडियो सामने आए।

जिहाद के जरिए फ्रांस को इस्लामिक देश बनाने की मंशा

इस बीच, एक मौलवी शेख अबू तकी अल-दीन अलदारी का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह कह रहा था, ‘‘जिहाद के जरिए फ्रांस एक इस्लामिक देश बन जाएगा और पूरी दुनिया इस्लामी शासन के अधीन होगी। फ्रांसीसियों! इस्लाम में कन्वर्ट हो जाओ, नहीं तो जजिया का भुगतान करने के लिए मजबूर किए जाओगे।’’ मेमरी टीवी द्वारा अनुवादित वीडियो में कहा गया है, ‘‘2050 में फ्रांस में मुसलमानों की संख्या फ्रांसीसियों से अधिक हो जाएगी। लेकिन हम फ्रांस को इस्लामिक देश बनाने के लिए इन आंकड़ों पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। हम जिस पर भरोसा कर रहे हैं, वह यह है कि मुसलमानों के पास एक ऐसा देश होना चाहिए, जो अल्लाह की खातिर जिहाद के माध्यम से इस्लाम को अपना मार्गदर्शन, अपना प्रकाश, अपना संदेश और अपनी दया (पश्चिम के) लोगों तक पहुंचाए।’’

फ्रांस में इस्‍लामिक आतंक किस तरह से हावी है, वह इससे भी पता चलता है कि पेरिस के करीब रामबौलेट में हमलावर ने पुलिस थाने में घुसकर एक महिला पुलिस अधिकारी स्टेफनी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान हमलावर अल्ला-हु-अकबर का नारा लगा रहा था। यहां हुए पेरिस हमले में 130 लोगों को मौत के घाट उतार दिया जाता है। फ्रांस के नाइस शहर में ट्रक से 86 लोगों को मार दिया गया। अभिव्यक्ति की आजादी के तहत कक्षा में प्रोफेट मुहम्मद का कार्टून दिखाने पर पेरिस में इतिहास के शिक्षक सैमुअल पैटी का सिर अब्दुल्लाह एंजोरोव ने काट दिया ।

पैगंबर का कार्टून छापने पर शार्ली एब्दो के पेरिस कार्यालयों पर हुए हमलों में 17 लोग मारे गए। एक दूसरी घटना में पत्रिका के मुख्यालय के बाहर दो लोगों को चाकू मार दिया गया। एक आतंकी ने पेरिस के चैंप्स-एलिसीज पर एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पेरिस के ओर्ली हवाईअड्डे पर सैनिकों पर हमला किया गया, फिर अल्लाह के नाम कुर्बान होने की बात कही गई । दक्षिणी फ्रांस के तालोसे शहर में अल-कायदा के आतंकी ने तीन यहूदी बच्चों, एक रबाई और तीन पैराट्रूपर्स की हत्या कर दी। इस प्रकार की अनेक आतंकी घटनाएं फ्रांस में कभी भी होती हुई दिखती हैं।

खारि‍ज किए गए 4 हजार 340 आवेदन, अब नहीं घुस पाएंगे फ्रांस में

फ्रांसीसी अधिकारियों ने ओलंपिक खेलों के लिए अब तक करीब दस लाख एक्रेडटेशन आवेदनों की जांच की और 4 हजार 340 लोगों के आवेदन खारिज कर दिये। इनमें से कुछ आवेदन इस्लामिक चरमपंथी कनेक्शन और विदेशी जासूस होने के शक के कारण खारिज किए गए हैं। गेराल्ड डार्मेनिन का कहना है, ‘करीब सौ लोगों के आवेदन जासूसी या इस वजह से खारिज किए गए, क्योंकि वे खुद को किसी दूसरे पेशे का बताकर एक्रेडटेशन पाना चाह रहे थे। वे शायद आंतकी हमला करने के लिए पेरिस में नहीं घुसना चाह रहे थे, लेकिन ये लोग जासूसी करने के अलावा साइबर हमला करने के लिए कंप्यूटर नेटवर्क का एंट्री पॉइंट एक्सेस कर सकते थे।’

गेराल्ड डार्मेनिन के कहे अनुसार ऐसे लोगों ने पत्रकार या तकनीकी कर्मचारी के रूप में आवेदन किया था। ये सभी मूल रूप से रूस और बेलारूस के थे, लेकिन आवेदन में इन्होंने अपने देश का नाम नहीं बताया था। उदाहरण के लिए, ‘हमने बड़ी संख्या में ‘पत्रकारों’ को आने से मना कर दिया, जिन्होंने खेलों को कवर करने का दावा किया था। दूसरी ओर, हमने उन रूसी प्रतिनिधियों की उपस्थिति को स्वीकार किया और फ्रांस में सहज रूप से आने दिया है जो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के लिए काम करते हैं। इस तरह से हमने एहतियाती सिद्धांत के तहत काम किया है ।’

फिलहाल, फ्रांस सरकार अपने स्‍तर पर इस्‍लामिक आतंकवाद को रोकने के लिए जो कर सकती है, वह कर रही है, लेकिन एक सच यह भी है कि हमले और हिंसक घटनाओं की संख्या बढ़ने के बाद फ्रांस की सरकार चेती है, अब उसके लिए कुछ भी करना आसान नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही विश्‍व ने देखा कि कैसे चुनावों के पश्‍चात पहले चरण में दूसरे नंबर पर रहा वामपंथी दल ‘ला फ्रांस इंसॉमाइस’ की अगुआई वाला न्यू पॉपुलर फ्रंट गठबंधन जैसे ही पहले नंबर पर आया। वामपंथियों की जबरदस्त जीत के जश्न में फ्रांस के उपद्रवी यहां ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए सजे हुए फ्रांस की सूरत बिगाड़ने के लिए उतारू हो गए थे । कई शहरों से हिंसक झड़पें और आगजनी की खबरें आईं । लेकिन इसके बाद भी वहां की सत्‍ता यह तो मानती ही है कि इस्‍लामिक आतंकवाद को अब अधिक नहीं सहन किया जा सकता। इससे जुड़े लोगों को फ्रांस से जितना दूर रखा जा सकेगा उतना ही देश के लिए हितकर है। अभी का फ्रांस सरकार का पेरिस ओलंपिक के संदर्भ में लिया गया निर्णय तो यही बता रहा है।

Topics: आतंकी हमलापेरिस ओलंपिकपेरिस ओलंपिक आतंकीफ्रांस में आतंकी घटनाएंफ्रांस में आतंकी हमला
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और हिंदुस्थान समाचार से संबद्ध हैं। [Read more]
Share5TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

jnim Alquada terror attack

माली में अलकायदा आतंकी JNIM के हमले में 70 से 80 लोगों की मौत, जेल पर भी हमला

पंजाब में पुलिस स्टेशन के बाहर हमला

पंजाब में एक बार फिर थाने के बाहर धमाका, ग्रेनेड हमले की आशंका, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया में बाॅन्डी तट पर जिहादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते लोग।

इस्लामी आतंकवाद : निंदा की रस्म, जिहादी सोच पर चुप्पी

PM Modi

सरकार ने लाल किला कार ब्लास्ट को आतंकी हमला माना

Red fort Blast

दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट : FSL को साइट से मिले जिंदा कारतूस और 2 अलग विस्फोटक के नमूने

लाल किला धमाका: लखनऊ में एटीएस ने डॉक्टर परवेज अंसारी के घर मारा छापा

Load More

ताज़ा समाचार

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

rss karyakarta vikas varg nagpur mohan-bhagwat speech kumar mangalam birla

“दुनिया को भारत की आवश्यकता है” : डॉ. मोहन भागवत जी

rss path sanchalan karyakarta vikas varg nirala nagar lucknow

लखनऊ: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन और कदमताल से दिखा अनुशासन का अद्भुत नजारा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

5 जून का पंचांग

5 जून पंचांग: किस समय करें शुभ कार्य, क्या कहती है ग्रहों की स्थिति?

Constitution expert Dr Subhash Kashyap passes away

संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का 97 वर्ष की उम्र में निधन, संसदीय जगत में शोक की लहर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- बदला, बदला, बदला

bijnor umar international meat factory-sealed 168 crore assets attached in cow smuggling

बिजनौर: ‘फिश फूड’ की आड़ में गोतस्करी, अतीक अहमद की 168 करोड़ की मीट फैक्ट्री सील

बशीर बद्र (फाइल फोटो)

असली जमींदार कौन? भारत की मिट्टी पर अधिकार: कब्रों से या कर्तव्यों से?

Patanjali University Universitas Hindu Negeri Indonesia MoU

पतंजलि विश्वविद्यालय और इंडोनेशिया के हिंदू विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक समझौता, आचार्य बालकृष्ण की बड़ी पहल

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies