नौकरी की आड़ में यौन शोषण
July 31, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्लेषण

नौकरी की आड़ में यौन शोषण

कभी मुजफ्फरपुर बिहार का एक प्रमुख कारोबारी शहर होता था। यही मुजफ्फरपुर अब अपराध का गढ़ बन चुका है

Written byसंजीव कुमारसंजीव कुमार
Jul 11, 2024, 05:13 am IST
in विश्लेषण, बिहार

हाल ही में मुजफ्फरपुर में जो घटना सामने आई है, वह बहुत ही चिंताजनक है। मुजफ्फरपुर का स्वर्णिम इतिहास रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे कम उम्र में फांसी के फंदे को चूमने वाले खुदीराम बोस ने अपने प्रणोत्सर्ग यहीं किए थे। चंपारण सत्याग्रह की व्यूह-रचना मुजफ्फरपुर में ही की गई थी। आचार्य कृपलानी की यह कर्मस्थली थी। प्रख्यात समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस यहां से सांसद चुने जाते थे। एक समय यह उत्तर बिहार की राजधानी हुआ करती थी। बड़े पैमाने पर सूत का कारोबार हुआ करता था। अब इस मुजफ्फरपुर में एक ग्रहण लग गया है। समाज और देश के लिए प्राणोत्सर्ग की प्रेरणा देने वाला मुजफ्फरपुर अब तेजी से यौन अपराधों की राजधानी में बदलता जा रहा है।

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की स्मृति धुंधली भी नहीं पड़ी थी कि एक और भयावह घटना सामने आ गई। 180 बेरोजगार लड़कियों और महिलाओं को नौकरी का लालच दिया गया। उसके बाद उनके साथ मारपीट, बलात्कार और यातना की गई। कई लड़कियों को बंधक बना लिया गया। उनके साथ जबरन यौन संबंध बनाए गए और जिन्होंने विरोध किया उन्हें क्रूर परिणाम भुगतने पड़े। गत 20 जून को पुलिस छापेमारी के दौरान इस रैकेट का खुलासा हुआ। कुछ लड़कियों को पदोन्नति के नाम पर दूसरी जगह भी भेज दिया जाता था।

यह घृणित कार्य डीबीआर कंपनी से जुड़े लोगों ने किया है। इस कंपनी की कहानी भी अजीब है। कंपनी का उत्पाद कुछ विशेष नहीं है, लेकिन प्रत्येक वर्ष करोड़ों का कारोबार करती है। कंपनी का लाभ कुछ नहीं है, लेकिन हर महीने लाखों रुपए का वेतन बांटती है। कंपनी के निशाने पर किशोर और नए युवक-युवतियां होती थीं, जिन्हें मोटी कमाई का सपना दिखाकर फंसाया जाता था।

क्या है डीबीआर कंपनी

कंपनी का पूरा नाम ‘धन्वंतरि बायो रिसर्च कंपनी प्राइवेट लिमिटेड’ है। यह कंपनी द्वार यूनिट के नाम से मार्केटिंग का काम करती है। यह अपने उत्पाद को डायरेक्ट सेल या फिर कहें नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए लोगों तक पहुंचाती है। संस्था की वेबसाइट पर आठ उत्पादों की जानकारी दी गई है। इस कंपनी का पंजीकृत कार्यालय सूरत (गुजरात) में है। यह कंपनी 2021 में स्थापित की गई थी। इसकी अधिकृत शेयर पूंजी 10 लाख और 3 लाख कुल चुकता पूंजी है। कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष कुमार उर्फ मनीष सिंह सिवान (बिहार) के रहने वाले हैं। कंपनी के ‘लोगो’ में लिखा है- ‘रोग और बेरोजगारी मुक्त-भारत।’

ऐसा लगता है कि कोरोना संकट के समय लोगों की बेबसी को भांपते हुए यह कंपनी स्थापित की गई थी। उस समय एक ओर जहां हर घर में आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन किया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार होकर अपने घरों की ओर लौट रहे थे। माना जा रहा है कि इस स्थिति को भांप कर ही मनीष सिंह ने यह कंपनी शुरू की। इस कंपनी से मनीष सिंह ने भारत की गरीबी कितनी दूर की यह तो ज्ञात नहीं, लेकिन उसने अपनी गरीबी अवश्य दूर कर ली। भोले-भाले युवक-युवतियों को फंसा कर उसने अपनी बेरोजगारी अवश्य दूर कर ली। कंपनी 4 क्षेत्र में काम करती थी- ब्यूटी केयर, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर और पर्सनल केयर। कंपनी दावा करती थी कि उसके प्रेरक व्याख्याता विवेक बिंद्रा हैं, जबकि बिंद्रा किसी और कंपनी के सेमिनार में बतौर प्रेरक वक्ता जाते थे।

विवादित है कार्य करने का तरीका

कंपनी के कार्य करने का तरीका ही विवादित रहा है। इसमें कोई भी व्यक्ति पंजीकरण कर सकता था। पंजीकरण के लिए एक निर्धारित शुल्क होता था। कंपनी में 15 स्तर (लेवल) बने हुए हैं। इसमें आप अपनी योग्यता और मेहनत के आधार पर क्रमानुसार ऊपर तक जा सकते थे। यह तो सतही जानकारी थी। वास्तविकता कुछ और थी। कंपनी नए युवक और युवतियों को फंसाती थी। उनका लक्ष्य होता था कि 17 वर्ष से लेकर 22 वर्ष तक के युवक युवतियों को इस कंपनी से जोड़ा जाए। उन्हें 22 हजार रुपए की किट लेनी होती थी। कंपनी से जुड़ने वाले लोग बताते हैं कि किट में बेकार के उत्पाद होते थे। अन्य नेटवर्क कंपनी की तरह इसमें भी अपने नीचे कुछ लोगों को जोड़ना होता था। जितने लोगों को आप जोड़ेंगे, उतनी अधिक आमदनी होगी।

यह बताया जाता था कि आपकी आमदनी 10 करोड़ रुपए महीने तक हो सकती है। इस झांसे में कई लोग आ जाते थे। लड़कियों के माध्यम से लड़कों को फंसाया जाता था। लड़कियों के चक्कर में लड़के इस कंपनी से जुड़ते चले जाते थे। वहीं दूसरी ओर कई लड़कियों से फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की जाती थी और उन्हें इस कंपनी में आने के लिए प्रेरित किया जाता था। जब किसी लड़की को लगता था कि उसके साथ धोखा हो गया है तो वह कंपनी छोड़ने की बात करती थी। इस परिस्थिति में उसके साथ मारपीट की जाती थी।

लक्ष्य पूरा करने के बहाने लड़कियों को दबाव में लिया जाता था और फिर उनका यौन शोषण किया जाता था। कम उम्र के लड़के-लड़की आपस में साथ रहने के क्रम में जब संबंध बना लेते थे तो उनका वीडियो बनाकर रख लिया जाता था और फिर उस लड़की का कंपनी के शीर्ष पदाधिकारी द्वारा यौन शोषण किया जाता था। इस क्रम में यदि लड़की गर्भवती हो जाती थी तो उसे बार-बार गर्भपात करने के लिए कहा जाता था। छपरा की एक लड़की ने अपनी आपबीती जब मीडिया को सुनाई तो सारे लोग दंग रह गए। मामला सामने आने के बाद अहियापुर के बखरी स्थित डीबीआर कंपनी के कार्यालय व केंद्र पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कई तरह के कागजात वहां से जब्त किए गए। एक दर्जन युवकों को हिरासत में लिया गया।

दायर हुआ वाद

इस मामले में सारण की एक युवती ने न्यायालय में परिवाद दायर कराया था। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सुपौल के मो. इरफान, गोपालगंज के हरेराम राम, गोपालगंज के ही स्थाई निवासी व वर्तमान में नोएडा में रह रहे कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष सिन्हा, मोतिहारी के एनामुल अंसारी समेत नौ लोगों को आरोपित किया गया है। अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गोरखपुर से तिलकराज सिंह गिरफ्तार हो चुका है। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें लड़की के साथ तिलकराज सिंह को मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। इन सबको देखते हुए पटना, सारण, हाजीपुर, गोरखपुर, गोपालगंज और रक्सौल में 40 पीड़ितों ने अलग-अलग एफ.आई.आर. दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

खैर, देर से ही सही कंपनी के कथित अधिकारियों की करतूत सामने आ गई है। उम्मीद है कि पुलिस गंभीरता और पूरी निष्पक्षता के साथ जांच करेगी और जो भी दोषी होंगे, उन्हें उनकी किए की सजा अवश्य मिलेगी।

Topics: Network MarketingDhanvantri Bio Research Company Pvt. Ltd.Muzaffarpur Girls Home Caseरोग और बेरोजगारी मुक्त-भारतनेटवर्क मार्केटिंगधन्वंतरि बायो रिसर्च कंपनी प्राइवेट लिमिटेडमुजफ्फरपुर बालिका गृह कांडDisease and unemployment free India
Share3TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

विधानसभा उपचुनाव

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न, जानिये कहां पड़े कितने वोट

संसद में चर्चा के दौरान जवाब देते केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

राज्य सभा से ध्वनि मत से पारित हुआ एंटी पेपर लीक विधेयक, विपक्ष ने किया वॉकआउट

PM Narendra Modi

विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली की दिशा में बड़ा कदम, संसद ने कठोर कानून वाला विधेयक पारित किया :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

India Nepal Women Conference Uttarakhand

उत्तराखंड में भारत-नेपाल महिला सम्मेलन: दोनों देशों की मातृशक्ति में बढ़ा समन्वय, होंगे संयुक्त कार्यक्रम!

CM Pushkar Singh Dhami Haridwar Sant Ravidas 650th Jayanti Kalash Yatra

हरिद्वार में सिर पर कलश रखकर चले CM धामी: संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर दिया समरसता का संदेश!

Jaunsar Bawar Chakrata Rudrasena Memorandum DM Ashish Chauhan Dehradun Panchjanya

जौनसार-बावर में बाहरी लोगों को मिला PM आवास का लाभ? स्थानीय जनजाति समुदाय में भयंकर आक्रोश!

वंदे मातरम

वंदे मातरम को राष्ट्रगान की तरह कानूनी संरक्षण देने वाला विधेयक लोकसभा से भी पारित

Priyanka Gandhi Parliament Speech Gomutra Statement Indira Gandhi Panchjanya

प्रोफेसर कामकोटि पर प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने लिखा खुला पत्र

Badrinath Dham Gold Crown Theft Solved Chamoli Police SP Surjeet Pawar Panchjanya

बद्रीनाथ धाम से भगवान का सोने का मुकुट चोरी: चमोली पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार!

Jamrani Dam Project Haldwani Inspection CDO Arvind Kumar Pandey Panchjanya

जमरानी बांध परियोजना: अधूरा मुआवजा-धीमी रफ्तार और अव्यवस्थाओं की भरमार, निरीक्षण में CDO ने लगाई क्लास!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies