छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसी क्रम में पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से पुलिस ने दो बैरेल ग्रेनेड लांचर शेल और एक टिफिन बम के साथ ही विस्फोटक बरामद किए हैं।
इसे भी पढ़ें: 4 बीवियों वाले अनीस ने सूरज बनकर हिन्दू महिला को फांसा, दुष्कर्म किया, इस्लाम कबूलने का बनाया दबाव
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें 35 वर्षीय हेमला पाला, हेमला हुंगा (35) सोदी देवा (25) नुप्पो (20) और कुंजम मांसा (28) शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरपंगुडा क्षेत्र में मिलिशिया के तौर पर कार्यरत रहे हैं। ये सभी नक्सली चिंतलनार पुलिस स्टेशन एरिया के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन सभी को जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र से सभी नक्सलियों को गिरफ्तार किया था।
इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: नगरोटा हनुमान मंदिर में हमलावरों ने की तोड़फोड़, लगाई आग, 5000 साल पुराना है इतिहास
कैसे मिली सफलता
दरअसल, पुलिस और सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (DRG), बस्तर फाइटर्स और जिला बल की एक संयुक्त टीम क्षेत्र में दबदबे वाले अभियान पर निकली। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही सिंगावरम के पास सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी का पता जैसे ही नक्सलियों को चला तो उन सभी ने वहां से भागने की कोशिशें की। नक्सलियों ने सादे कपड़े पहने हुए थे। हालांकि, ये सभी सुरक्षाबलों की नजरों से बच नहीं पाए।
इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, चार आतंकी ढेर, दो जवान भी हुए बलिदान
सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक, नक्सलियों के पास से दो देशी बैरल ग्रेनेड लांचर (BGL) गोले, एक टिफिन बम, जिलेटिन की 7 छड़ें, डेटोनेटर की 9 छड़ें, एक्सप्लोसिव पाउडर और आईईडी बनाने का सामान बरामद किया गया है।
इसे भी पढ़ें: Pakistan: हिन्दू नाबालिग लड़की का गुमशाद अली ने किया अपहरण, रेप और मुस्लिम बनाने के बाद निकाह भी
















