एप्पल टी न केवल पीने में स्वादिष्ट होती है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे बनाना बहुत आसान है और इसे पीने से आपके दिन की शुरुआत ताज़गी से भरी हो सकती है। आज इस आर्टिकल के जरिये हम आपको एप्पल टी पीने के स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ इसे बनाने की आसान विधि के बारे में भी बताएंगे।
एप्पल टी पीने के फायदे-
वजन कम करने में मददगार-
एप्पल टी में कैफीन नहीं होता और इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और वजन कम करने में सहायक हो सकता है।
एंटीऑक्सिडेंट्स का स्रोत-
एप्पल टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
पाचन में सुधार-
एप्पल टी पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर पेट को साफ रखने और कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं।
हृदय स्वास्थ्य-
एप्पल टी में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
तनाव को कम करता है-
एप्पल टी में प्राकृतिक सुगंध और स्वाद होता है जो मानसिक तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।
एप्पल टी बनाने की आसान विधि-
सामग्री-
- 1 सेब (कटा हुआ)
- 2 कप पानी
- 1-2 टीस्पून शहद (वैकल्पिक)
- 1 दालचीनी स्टिक (वैकल्पिक)
- 1 टीस्पून नींबू का रस (वैकल्पिक)
विधि-
- सेब को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अगर आप जैविक सेब का उपयोग कर रहे हैं, तो छिलका हटाने की जरूरत नहीं है।
- एक छोटे बर्तन में 2 कप पानी डालकर उबालें।
- जब पानी उबलने लगे, तब इसमें कटे हुए सेब और दालचीनी स्टिक डाल दें। इसे मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक उबालें।
- जब सेब पूरी तरह से पक जाए, तब इसे छान लें और उसमें शहद मिलाएं। शहद से एप्पल टी का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है।
- अगर आप चाहें तो इसमें 1 टीस्पून नींबू का रस भी मिला सकते हैं। यह टी के स्वाद को और भी ताजगी भरा बनाता है।
- तैयार एप्पल टी को कप में डालें और गर्मागर्म परोसें। आप इसे ठंडा करके भी पी सकते हैं।
- इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।











