लोकतंत्र मेरी रगों में दौड़ता है, 140 करोड़ भारतीय ही मेरा परिवार : नरेन्द्र मोदी
August 20, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत दिल्ली

लोकतंत्र मेरी रगों में दौड़ता है, 140 करोड़ भारतीय ही मेरा परिवार : नरेन्द्र मोदी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के घोंडा गुजरान खादर में चुनावी रैली को संबोधित किया

Written byPanchjanyaPanchjanya
May 18, 2024, 11:16 pm IST
inदिल्ली
दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा गुजरान खादर में पार्टी के लिए अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोकतंत्र के लिए जीता हूं और लोकतंत्र मेरी रगों में दौड़ता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत बताते हुए कहा कि 21वीं सदी का भारत एक नाजुक मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि हम तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग देख रहे हैं। एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए मुझे मजबूत साझेदारों की जरूरत है। मोदी ने दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में हमारे उम्मीदवारों को जिताने में मदद करें और उन्हें विकसित भारत की प्राप्ति के लिए अपनी टीम बनाएं।

उन्होंने कहा कि 2024 का ये चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने के लिए है। देश की अर्थव्यवस्था को उन ताकतों से बचाने के लिए है, जो अपनी आर्थिक नीतियों से भारत को दिवालिया कर देना चाहती हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाने और उनके जीवन में खुशियां लाने के लिए है। गरीब और मध्यम वर्ग को उन ताकतों से बचाने के लिए है, जो उनकी संपत्ति छीन लेना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के चुनावी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन दिल्ली को तबाह करने में जुटा है। ये लोग राजनीति का लगातार पतन करने के जिम्मेदार हैं। ये लोग करोड़ों देशवासियों का भरोसा तोड़ने के जिम्मेदार हैं। ये लोग दिल्ली को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। यो लोग भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर आए थे और अब हजारों करोड़ के घोटाले में जेल के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने दिल्ली में शासन किया लेकिन अब वे यहां चार सीटों पर भी लड़ने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस लोकसभा सीट से लड़ने की स्थिति में भी नहीं है, जहां उनका 10 जनपथ का दरबार है।

मोदी ने विपक्षी इंडी अलायंस पर हमला करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन ने सीएए को लेकर दिल्ली को बंधक बना लिया, दंगे भड़काए, लेकिन उनका झूठ उजागर हो गया है। दलित परिवारों सहित शरणार्थियों को अब भारतीय नागरिकता प्राप्त हो रही है, उनका सांप्रदायिक आरक्षण एजेंडा बाबा साहेब अम्बेडकर के सिद्धांतों की अवहेलना करता है।

मोदी ने विपक्ष पर उनके पाखंड को लेकर हमला बोला और 1947 के पीड़ितों की उपेक्षा करते हुए घुसपैठियों के प्रति उनकी सहानुभूति की निंदा की। उन्होंने कहा कि उनका (इंडी ब्लॉक) घोषणापत्र मुस्लिम लीग से प्रेरित प्रतीत होता है। वे एक खतरनाक खेल खेल रहे हैं, और उन्होंने अपने घोषणापत्र में उल्लेख किया है कि वे धर्म के आधार पर सरकारी निविदाएं वितरित करेंगे। वे बजट को भी धर्म के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता घुसपैठियों पर आंसू बहाते हैं, लेकिन वे धर्म के आधार पर एससी-एसटी आरक्षण उन्हें देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि ये मौका परस्त गठबंधन तुष्टिकरण के लिए देश में हिंसा भी फैला सकता। याद कीजिए, जब सीएए कानून आया था, तब इन्होंने महीनों के लिए दिल्ली को बंधक बना दिया था। पहले रास्ते रोके, फिर दंगे कराए लेकिन आज इनके झूठ का पर्दाफाश हो चुका हैं। दिल्ली में वर्षों से रह रहे शरणार्थियों को नागरिकता मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इस देश की सेवा के लिए चुना गया। उन्होंने कहा कि 50-60 साल पहले, मैंने अपना घर छोड़ दिया था, तब इस बात से अनजान था कि मैं एक दिन लाल किले पर तिरंगा फहराऊंगा। मेरा परिवार पीछे छूट गया, लेकिन आज 140 करोड़ भारतीय ही मेरा परिवार हैं। मोदी ने कहा कि मैं अपने लिए नहीं बल्कि आपके और आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जी रहा हूं। आप मेरे उत्तराधिकारी हैं और मैं आपके लिए ही दिन-रात अथक प्रयास करता हूं।

दिल्ली में किये गये विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश के जवान ‘नेशनल वार मेमोरियल’ की मांग करते रहे। देश का दुर्भाग्य देखिए, जब तक मोदी नहीं आया, देश की सरकारों को देश के वीर जवानों के सम्मान में ‘वार मेमोरियल’ बनाने का महत्व समझ नहीं आया। देश में लोगों की रक्षा करते-करते करीब 35 हजार पुलिस के जवान शहीद हुए हैं। ‘पुलिस मेमोरियल’ के लिए देश के पुलिस जवानों को 70 साल इंतजार करना पड़ा। मोदी आया तब बना। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी जगह हो, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, इन्वेस्टमेंट लेकर आता है। आज छोटे से छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े-बड़े बिजनेस तक सभी फायदे में हैं, क्योंकि भारत सरकार दिल्ली का चौतरफा विकास कर रही है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ अनधिकृत कॉलोनियां को रेगुलर करने का काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ झुग्गियों की जगह पक्के घर बनाने का अभियान भी जारी है। मिडिल क्लास के जो साथी अपना घर बनाना चाहते हैं, उनको भी भाजपा सरकार बड़ी आर्थिक मदद देने जा रही है।

(सौजन्य सिंडिकेट फीड)

Topics: PM Modiपीएम नरेंद्र मोदीदिल्ली में मोदी की चुनावी रैलीदिल्ली में पीएम मोदी की रैली
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

सौरव दास

Fact Check: PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान को CJP के सौरव दास ने भ्रामक तरीके से पेश किया

Ajeet doval on BSF

ऑपरेशन सिंदूर: अजीत डोभाल का बड़ा खुलासा, PM मोदी का आदेश था-आतंकियों को पाताल में भी नहीं छोड़ेंगे

PM Narendra Modi

विश्व हाथी दिवस: PM मोदी बोले- भारत में दुनिया के 60 प्रतिशत से अधिक जंगली एशियाई हाथी

CM Yogi aadityanath

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देश विरोधी ताकतें: CM योगी

Kargil Vijay Diwas

कारगिल विजय दिवस 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि

पेपर लीक रोकने के लिए सरकार ने बनाई नई योजना

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: अब 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना और 3 महीने में होगा फैसला

Load More

ताज़ा समाचार

EPFO

PF खाताधारकों के लिए जरूरी खबर! EPFO ने बताया- इन जानकारियों को किसी से शेयर न करें

उत्तराखंड: रवि टम्टा की उपलब्धि,  इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल के विकास पर मिला सम्मान

इस्लामाबाद में भारत के हाई कमीशन से हटे बैरिकेड्स, अब दिल्ली में PAK दूतावास के बाहर बड़ा एक्शन

श्री मोहनराव भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

सरसंघचालक श्री मोहन भागवत के कनाडा दौरे के समर्थन में 100 से अधिक हिंदू संगठनों ने पीएम कार्नी को लिखा पत्र

बंटवारे के दाैरान भारत की सीमा की ओर बढ़ते हिदू शरणार्थी

विभाजन की विभीषिका : सत्ता के लिए अखंडता की बलि

Nitin Nabeen Uttarakhand visit

कांग्रेस ने किया ‘वंदे मातरम’ का संस्थागत अपमान, नितिन नबीन बोले-‘ये असली मुस्लिम लीग’

महुआ मोइत्रा, तृणमूल नेता

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? भारतीय सेना और गृहमंत्री पर विवादित टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद

मुंबई 26/11 हमला: हाफिज सईद समेत 6 पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ गैर-मौजूदगी में ट्रायल शुरू, BNSS के तहत कार्रवाई

जनकदुलारी

विभाजन की विभीषिका : महीनों भूखे प्यासे रहकर पहुंचे इस पार

प्रतीकात्मक तस्वीर

कार्बन उत्सर्जन न घटा तो सदी के अंत तक पश्चिमी हिमालय की मौसमी बर्फ गायब हो सकती है

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies