गुरु गृह गए पढ़न रघुराई...
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

गुरु गृह गए पढ़न रघुराई…

अयोध्या नगरी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रथम यात्रा की साक्षी है। यह यात्रा राजा दशरथ के महल से प्रारंभ होकर सरयू के किनारे-किनारे बढ़ती है। इसका जिक्र हर रामायण में आया है।

Written byअमिय भूषणअमिय भूषण
Jan 28, 2024, 11:10 pm IST
in भारत, उत्तर प्रदेश, धर्म-संस्कृति

ऋषि विश्वामित्र जानते थे कि राम विष्णु के अवतार हैं। वे पढ़ने के लिए उनके आश्रम आएंगे और आतताइयों का संहार करेंगे

अयोध्या नगरी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रथम यात्रा की साक्षी है। यह यात्रा राजा दशरथ के महल से प्रारंभ होकर सरयू के किनारे-किनारे बढ़ती है। इसका जिक्र हर रामायण में आया है। इन स्मृतियों के प्रतीक तौर पर यहां दशरथ महल नाम का एक मंदिर भी है। अपने आपमें कई चमत्कारिक कहानियों को समेटे इस मंदिर का अयोध्या नगर में एक विशिष्ट स्थान है। दरअसल मान्यताओं के अनुसार यह वही स्थल है जहां कभी राजा दशरथ का दरबार हुआ करता था। यह हनुमान गढ़ी से राम जन्मभूमि जाने के मार्ग में पड़ता है।

अमिय भूषण
भारतीय संस्कृति परंपरा के अध्येता

रामकथा के अनुसार यहां राजा दशरथ अपनी तीन रानियों और चार संतानों संग सुखपूर्वक रहते हुए प्रजा पालन कर रहे थे। इसी क्रम में एक दिन ऋषि विश्वामित्र का आगमन होता है। यह सूचना पाकर राजा दशरथ के मन में हर्ष और भय दोनों के भाव उभर रहे थे। जहां ऋषि का आना हर्षित कर रहा था, वहीं बिना सूचना के उनका आगमन मन में शंका के बीज बो रहा था। दरअसल ऋषि विश्वामित्र प्रबल तपस्वी थे, पर परम क्रोधी भी थे। किंतु मोहग्रस्त राजा दशरथ निर्णय लेने की अवस्था में नहीं थे। वृद्धावस्था में हुई संतानों और उसमें भी सर्वाधिक प्रिय पुत्र की मांग उनके लिए असहनीय थी। इसलिए दशरथ ऋषि से कहते हैं कि आप भूमि, गाय, धन…यहां तक कि देह और प्राण मांग लें, मैं सब दे दूंगा, किंतु हे ऋषि श्रेष्ठ, ‘राम देत नहिं बनइ गोसाईं’।

वास्तव में उनके लिए प्रिय पुत्र का यह विछोह केवल शोक नहीं अपितु मृत्यु तुल्य वेदना था। वहीं वचन पूर्ति न होने पर अपयश संग वंश नाश का भय भी था। किंतु इसके बावजूद वे अपना समय ऋषि को दूसरे निरर्थक विकल्प देने या फिर मौन होकर नतमस्तक दिखाने में खर्च कर रहे थे। इस नाते ऋषि विश्वामित्र कुपित हो चले थे। इस पूरे प्रसंग का वर्णन रामायण में कई प्रकार से आया है।

वाल्मीकि रामायण के अनुसार ऋषि विश्वामित्र राजा को वचन भंग हेतु धिक्कारते है। वहीं कुछेक रामायणों में इसको लेकर चेतावनी भी देते है। असमिया भाषा की माधव कंदली रामायण में है कि ऋषि विश्वामित्र कहते हैं-बताओ दशरथ, किसी ने तुम्हें मना करने की पट्टी तो नहीं पढ़ाई। यहां उन्हें वशिष्ठ मुनि और अन्य सभासदों पर संदेह है, क्योंकि सामान्य तौर पर राजा अपना निर्णय गुरु एवं मंत्रिमंडल से विमर्श उपरांत ही लेता है। किंतु यहां वैसा नहीं था। राजा स्वयं ही अपने वचन पूर्ति से मुकर रहे थे।

ऐसे में दुख और क्रोध से भरे ऋषि विश्वामित्र आत्मदाह की धमकी देते हैं। वे यहां वचन भंग दोष एवं श्राप से वंश कुल-कुटुंब नाश की बात भी कहते हंै। ऐसा एक प्रसंग कश्मीरी रामायण रामावतार चरित्र में भी वर्णित है। वहीं इंडोनेशिया की प्रसिद्ध रामायण काकावीन के अनुसार, ऋषि उन्हें राजा होने के नाते अपने उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। किंतु अचेत राजा को इस समय केवल और केवल गुरु वशिष्ठ का आश्रय है।

तुलसीदास रचित रामचरित मानस में ऋषि दोनों भाइयों को साथ ले जाने की चर्चा करते है। वैसे इस प्रसंग से संबंधित एक रोचक कथा और है। उसके अनुसार, राजा दशरथ एक चाल चलते हैं। वे भरत एवं शत्रुघ्न को राम एवं लक्ष्मण बताकर ऋषि के साथ विदा कर देते हैं। अयोध्या से निकलते ही ऋषि दोनों कुमारों की परीक्षा लेते है,। इसके अनुसार, वे अपने गंतव्य के दो मार्ग बताते हैं, जिसमें पहले मार्ग से मात्र तीन पहर में पहुंचा जा सकता है, पर इसमें राक्षसों का भय है। दूसरा मार्ग बिल्कुल निरापद है, किंतु इसमें तीन दिन लगने है। ऋषि प्रश्न करते हैं कि ऐसे में किस मार्ग से चला जाए?

इस वेला में शोकाकुल राजा को गुरु वशिष्ठ ढाढस बंधाते हुए समझाते हैं। वे ऋषि विश्वामित्र के साथ राम को जाने देने के लिए सहमत भी करते हैं। वे ऋषि विश्वामित्र के अभीष्ट प्रयोजन के पक्ष में कई प्रभावी दलील देते हैं। वे राजा के कर्तव्य उसके द्वारा दिये गए वचन मान के संबंध में समझाते हैं। इसमें वे राम के विष्णु अवतार होने की बात भी बताते हैं। वहीं दशरथ द्वारा संतान रूप में इन्हें पाने की कथा भी सुनाते हैं। अपने पूर्ववर्ती जन्मों में उन्होंने ऐसी अभीष्ट कामना की थी।

ऐसे प्रसंग भक्तिरस से सराबोर रामायण जैसे ग्रंथों में वर्णित है। यहां मलयालम की उत्तर रामायण की एक कथा भी महत्वपूर्ण है। इसके अनुसार इस अवसर पर मिथिला में योगमाया लक्ष्मी के सीता रूप में जन्म की कथा भी मुनि वशिष्ठ सुनाते हंै। वही इसे ऋषि विश्वामित्र के आगमन का एक प्रयोजन, सीता और राम का लगन भी बताते हंै। जहां तक ऋषि विश्वामित्र द्वारा राम को ही मांगे जाने की चर्चा का प्रश्न है तो इस पर भी विभिन्न रामायणों में बहुत कुछ कहा गया है। उनके पराक्रम और आज्ञापालन गुण से तो सभी अवगत हैं। किंतु ऋषि विश्वामित्र को उनके देवता होने का भी आभास है। उन्हें राम में देवत्व की अनुभूति हो चुकी है। ऐसा ही कुछ वशिष्ठ मुनि के साथ भी है। इसकी अभिव्यक्ति रामचरित मानस में कुछ यूं हुई है-
गाधितनय मन चिंता ब्यापी। हरि बिनु मरहिं न निसिचर पापी॥

अर्थात राजा गाधि के पुत्र विश्वामित्र के मन में चिंता है कि ये पापी राक्षस बिना भगवान के मारे नहीं मरेंगे। तब मुनि श्रेष्ठ ने मन में विचार किया कि प्रभु ने पृथ्वी का भार हरने हेतु अवतार लिया है। मैं इसी बहाने दशरथ के घर जाकर राम और लक्ष्मण को देखूंगा। राम साक्षात् विष्णु हैं तो लक्ष्मण शेषनाग के अवतार हैं। इतना ही नहीं, मैं विनती कर उन्हें अपने साथ आतताइयों के वध हेतु ले आऊंगा। ये भावना हर रामायण में वर्णित है। अंतर केवल इतना है कि जहां अधिकांश रामायणों में केवल प्रभु राम को मांगे जाने की चर्चा है।

वहीं तुलसीदास रचित रामचरित मानस में ऋषि दोनों भाइयों को साथ ले जाने की चर्चा करते हंै। वैसे इस प्रसंग से संबंधित एक रोचक कथा और है। उसके अनुसार, राजा दशरथ एक चाल चलते हैं। वे भरत एवं शत्रुघ्न को राम एवं लक्ष्मण बताकर ऋषि के साथ विदा कर देते हैं। अयोध्या से निकलते ही ऋषि दोनों कुमारों की परीक्षा लेते है,। इसके अनुसार, वे अपने गंतव्य के दो मार्ग बताते हैं, जिसमें पहले मार्ग से मात्र तीन पहर में पहुंचा जा सकता है, पर इसमें राक्षसों का भय है। दूसरा मार्ग बिल्कुल निरापद है, किंतु इसमें तीन दिन लगने है। ऋषि प्रश्न करते हैं कि ऐसे में किस मार्ग से चला जाए? (क्रमश:)

Topics: Kashmiri Ramayana RamavatarAyodhya city Maryada Purushottam Shri RamRam is real VishnuLaxman Sheshnagउत्तर रामायणकश्मीरी रामायण रामावतारअयोध्या नगरी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामराम साक्षात् विष्णु हैंलक्ष्मण शेषनागUttar Ramayana
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

भरत तिवारी एनकाउंटर: पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- हत्या नहीं करनी चाहिए थी, बिहार जाकर परिजनों से मिलूंगा

वीर निकला आरिफ

फरीदाबाद: ‘वीर’ बनकर युवती से की शादी, बाद में निकला आरिफ; पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता होने का आरोप

मुस्लिम महिलाएं (चित्र प्रतीकात्मक)

शाहजहांपुर: बुर्का पहनकर मंदिर पहुंची मुस्लिम महिला, आरती में हुई शामिल, लगाया श्री श्याम का जयकारा

पुरी रथ यात्रा 2026: दूसरी समन्वय समिति बैठक में सुरक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन की व्यापक तैयारियों को अंतिम रूप

अनुच्छेद 370 हटाए जाने से डॉ. मुखर्जी का सपना साकार हुआ: CM मोहन माझी

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान ने सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, विवादित वीडियो पर बोली भाजपा

लखनऊ अग्निकांड की घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी

Lucknow : एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में 1 जुलाई से मदरसा बोर्ड खत्म, 452 मदरसे नई शिक्षा व्यवस्था में होंगे शामिल

पं. श्रीराम शर्मा आचार्य

वैज्ञानिक अध्यात्म के प्रणेता युगद्रष्टा पं. श्रीराम शर्मा आचार्य

आरोपी गिरफ्तार

फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, खाते में मिले 1.70 करोड़ रुपये

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies