‘कृष्ण दूर करते हैं जीवनपथ से कांटे’ 
June 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

‘कृष्ण दूर करते हैं जीवनपथ से कांटे’ 

कृष्ण का चरित्र निभाने के बाद आपमें क्या बदलाव आया। परिवर्तन केवल पात्र को निभाने भर से नहीं आता। जीवन में केवल गुलाब की पंखुड़ियों भरे रास्ते ही नहीं होते, उसके साथ कांटे भी होते हैं। जब भी मुझे मेरे जीवन पथ में कांटा चुभा, मैंने केवल बिहारी जी की शरण ली है। 

Written byहितेश शंकरहितेश शंकर
Jan 25, 2024, 07:21 am IST
in भारत, साक्षात्कार, दिल्ली
अभिनेता नीतीश भारद्वाज

अभिनेता नीतीश भारद्वाज

सुप्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का अभिनय कर चुके अभिनेता नीतीश भारद्वाज पाञ्चजन्य के ‘बात भारत की’  समागम में शामिल हुए। यहां प्रस्तुत हैं पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर की उनके साथ हुई विशेष बातचीत के प्रमुख अंश 

इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली आने पर आप पहले वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। ‘कृष्ण’ का कृष्ण से साक्षात्कार कैसा रहा?
लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि आपको तो पूरी गीता कंठस्थ होगी, तो मैं उन्हें एक ही जवाब देता हूं कि मेरे घर में एक तोता है, उसे पूरी गीता कंठस्थ है। अध्यात्म कंठस्थ होना एक बात है, लेकिन ये काफी नहीं होता। उसको कंठस्थ करके अपने जीवन में उतारें तभी हम कह सकते हैं कि हमने जीवन में कुछ सीखा है। लोग मुझसे पूछते हैं कि कृष्ण का चरित्र निभाने के बाद आपमें क्या बदलाव आया। परिवर्तन केवल पात्र को निभाने भर से नहीं आता। जीवन में केवल गुलाब की पंखुड़ियों भरे रास्ते ही नहीं होते, उसके साथ कांटे भी होते हैं। जब भी मुझे मेरे जीवन पथ में कांटा चुभा, मैंने केवल बिहारी जी की शरण ली है।

मर्यादा पुरुषोत्तम राम और नटखट कृष्ण में क्या अंतर देखते हैं? 
विष्णु पुराण में दोनों का अंतर बहुत ही स्पष्ट है। विष्णु पुराण मानव उद्धार का द्योतक है। मत्स्य अवतार, कूर्म, वराह, नृसिंह और परशुराम अवतार के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी का अवतार हुआ। हर अवतार अपने जीवन से कुछ ना कुछ मानवीय मूल्य प्रस्तुत करता है। राम का अवतार त्रेता युग में मर्यादा की स्थापना के लिए हुआ था।
फिर द्वापर युग में बदलते काल के अनुसार, नई मर्यादाओं को स्थापित करने के लिए पूर्ण पुरुषोत्तम (श्रीकृष्ण) आए। उन्होंने कोई मर्यादा नहीं रखी, क्योंकि सामने कोई रावण नहीं था। हमें जीवन में राम और कृष्ण को साथ लेकर चलना पड़ता है। हमें कुछ जगह राम बनकर जीना पड़ता है तो कुछ जगह कृष्ण बनकर। श्रीकृष्ण को लीला पुरुषोत्तम कहा गया है। उनका हर कृत्य एक बड़े उद्देश्य के लिए था और वह था मानवता के लिए नए मूल्य स्थापित करना।

राम जी को नया घर मिल रहा है, मथुरा में कान्हा क्या कह रहे हैं? 
राम जी को उनका अपना घर मिल रहा है, वह नया घर नहीं है, उनका घर वहीं है, जहां उनका जन्म हुआ था। मैं पूछूंगा बिहारी जी से कि अपने नए घर के बारे में कुछ बताइए। पूछूंगा कि आपको भी आपका घर दिया जाए क्या? अगर वह हां करते हैं तो उस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। घर तो उन्हें मिलना ही चाहिए। वह जैसे ही मुझे यह बताएंगे तो सबसे पहले मैं पाञ्चजन्य को ही बताऊंगा।
देखिए, जन्म स्थान का अपना महत्व होता है। अन्य रिलीजन वाले अपने पवित्र स्थानों के लिए नहीं लड़ते हैं क्या? तो यदि हम हमारे बिहारी जी का हक मांगें तो इसमें आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
कृष्ण की कथा हमारा इतिहास है। पुरातत्वविदों ने इसके सबूत दिए हैं। गोवा में पणजी के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओशियनोग्राफी के एस.आर. राव ने द्वारिका का उत्खनन किया, जिसमें द्वापर युग में कृष्ण के साम्राज्य के है।

मेरे जन्म की राशि वही है जो कृष्ण जी की है। तो कृष्ण जी ने मुझसे वही सारा काम करवाया है, जो उन्हें कराना था। कान्हा ने नंद बाबा के पास गाय चराईं, गायों को दूहा। मैं पशु चिकित्सक बना, पशुओं का इलाज किया। राजनीति में गया, अब अध्यात्म साध रहा हूं। मैं इसे आत्मसात करने की कोशिश कर रहा हूं कि कृष्ण का अर्थ क्या है? जीवन एक ऐसा विद्यालय है, जो मुझे सारे अवसर प्रदान कर रहा है। हर नया कांटा चुभने पर मैं कृष्ण की शरण में जाता हूं, उनसे मार्गदर्शन लेता हूं। कृष्ण बनने का प्रयास करता हूं। 

क्या कृष्ण को जीवन में आत्मसात कर पाना आसान है? 
जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। कांटे लगने पर बहुत से लोग अवसादग्रस्त हो जाते हैं, कुछ नशा करने लगते हैं। ऐसे में संस्कार और अध्यात्म का बड़ा महत्व है। जब भी कांटा लगे तो आप उस राह (अध्यात्म) को पकड़ लें। जब हमारे जीवन में कोई समस्या आती है और हम उससे एकाकार कर लेते हैं तो समाधान नहीं मिलता। हमें जीवन में निस्पृह भाव से रहना चाहिए, जैसे कमल का पत्ता पानी में रहने के बाद भी उससे अछूता रहता है।

महाभारत धारावाहिक के दौरान पर्दे पर जो हुआ, वह तो देखा, लेकिन पर्दे के पीछे क्या रहा, उसके बारे में बताएं? 
बीआर चोपड़ा समेत हम सबकी यही सोच थी कि इस धारावाहिक से पैसा नहीं कमाना है। हम सबके के मन में था कि हम कोई महान कार्य करने जा रहे हैं। महाभारत मानवीय जीवन का दर्पण है, मानबिन्दु है। हमने आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर काम किया। मेरे सामने की बात है कि चोपड़ा साहब और डॉ. राही मासूम रजा ने इस बीच कई फिल्मों को नकार दिया। केवल इसलिए कि वे महाभारत के लिए काम कर रहे थे। कई निर्माता पैसे लेकर आए भी, लेकिन अगर हमारे जीवन का उद्दिष्ट केवल ‘अर्थ’ हो जाएगा, तो हम ‘मोक्ष’ तक नहीं जा पाएंगे। हमारी टीम ने ‘अर्थ’ को किनारे कर ‘धर्म’ को ऊपर रखा।

आप एक पशु चिकित्सक थे कि अचानक कला के क्षेत्र में आ गए। महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाई फिर  राजनीति में गए। पथ में यह बार-बार बदलाव क्यों हुआ?
मेरे जन्म की राशि वही है जो कृष्ण जी की है। तो कृष्ण जी ने मुझसे वही सारा काम करवाया है, जो उन्हें कराना था। कान्हा ने नंद बाबा के पास गाय चराईं, गायों को दूहा। मैं पशु चिकित्सक बना, पशुओं का इलाज किया। राजनीति में गया, अब अध्यात्म साध रहा हूं। मैं इसे आत्मसात करने की कोशिश कर रहा हूं कि कृष्ण का अर्थ क्या है? जीवन एक ऐसा विद्यालय है, जो मुझे सारे अवसर प्रदान कर रहा है। हर नया कांटा चुभने पर मैं कृष्ण की शरण में जाता हूं, उनसे मार्गदर्शन लेता हूं। कृष्ण बनने का प्रयास करता हूं।

लोग आज भी आपको कृष्ण की तरह ही देखते हैं। कैसा महसूस होता है?
मैं यह देखकर भाव विभोर हो जाता हूं कि उस धारावाहिक को खत्म हुए 33 वर्ष बीत चुके हैं। लेकिन इतने वर्ष बाद भी लोगों के मन में ऐसा भाव हृदय को छू जाता है।

आपके जमाने की रामायण और महाभारत के बाद भी टीवी पर रामायण और महाभारत पर कुछ धारावाहिक आए। लेकिन उनका वैसा असर नहीं दिखा। इसकी क्या वजह मानते हैं? 
उनमें भाव और अनुसंधान की कमी रही। अब टीवी में पैसा बहुत आ गया है। तब पैसा नहीं था। एक एपिसोड के लिए केवल 6 लाख रुपए मिलते थे। जबकि, आज टीवी/ओटीटी में इतना पैसा है कि कोई 100 या 200 करोड़ के नीचे बात ही नहीं करता है। आज पैसे को ज्यादा महत्व दिया जाता है।

ओटीटी के लिए मर्यादा की लक्ष्मणरेखा कहां है? भाव की बजाय ‘बाजार भाव’ इस वैचारिक स्खलन को कहां 
लेकर जाएगा?
ओटीटी पर कोई नियंत्रण नहीं है। जब मैं सांसद था तो 1997 में प्रसार भारती एक्ट बनाने के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति बनी थी जिसका मैं भी एक सदस्य था। नि:संदेह हमारी सभ्यता और संस्कृति को मद्देनजर रखते हुए सरकार एक नियंत्रण रेखा बनाए। ध्यान रखना होगा, हम भारत हैं, अमेरिका नहीं।

 राजनीति में आने के लिए कैसे प्रेरित हुए ? 
मेरे पिता समाजसेवी थे, जॉर्ज फर्नांडीज के सहयोगी भी थे। मेरे जन्म के समय मेरे पिताजी और जॉर्ज फर्नांडीज नासिक जेल में बंद थे। उन्होंने नेहरू जी की चीन नीति का विरोध करते हुए 1962 में उनके मुंबई आने पर काले झंडे दिखाए थे। मैं जब लंदन में बीबीसी में काम करता था तब अयोध्या की 6 दिसंबर 1992 की घटना बीबीसी पर देखी थी। पश्चिमी मीडिया में भारत का गलत चित्रण बहुत खटका था।1995 में मैं लंदन छोड़कर भारत लौटा, फिर भाजपा से जुड़ गया। अब जो हूं, वह किसी से छुपा नहीं है।

Topics: Mahabharataकृष्णमर्यादा पुरुषोत्तम रामनटखट कृष्णMahabharata serialMaryada Purushottam RamRamayanaNatkhat Krishnaरामायणमहाभारतkrishnaमहाभारत धारावाहिक
हितेश शंकर
हितेश शंकर
हितेश शंकर पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम, वर्तमान में पाञ्चजन्य के सम्पादक [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Bhaiyaji Joshi Ramayana Sita Dana Miriam Book Pune

“रामायण राम-जानकी जीवन है, इसे खुली दृष्टि से पढ़ें” : पुणे में भय्याजी जोशी ने डेना मरियम की पुस्तक का किया विमोचन

हरिद्वार में गंगा स्नान करते श्रद्धालु

गंगा सप्तमी: आस्था की अविरल धारा, सभ्यता की जीवनरेखा

कुरुक्षेत्र से कॉर्पोरेट तक, हर जगह गीता का संदेश प्रासंगिक

कुरुक्षेत्र से कॉर्पोरेट तक : हर युग के प्रश्नों का उत्तर है गीता

श्रीकृष्ण और हनुमान जी द्वारा दिखाए गए नैतिक कूटनीति के माध्यम से वैश्विक समुदाय के साथ भारत का जुड़ाव

थाईलैंड के पूर्व विदेश मंत्री डॉ. मारिस संगियामपोंगसा

जानिए भारत और थाईलैंड के सालों पुराने रिश्ते का आधुनिक महत्व

रामायण जीवन की दिशा है, प्रभु श्रीराम भारत की एकात्मकता के सबसे बड़े प्रतीक : आरिफ मोहम्मद खान

Load More

ताज़ा समाचार

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

rss karyakarta vikas varg nagpur mohan-bhagwat speech kumar mangalam birla

“दुनिया को भारत की आवश्यकता है” : डॉ. मोहन भागवत जी

rss path sanchalan karyakarta vikas varg nirala nagar lucknow

लखनऊ: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन और कदमताल से दिखा अनुशासन का अद्भुत नजारा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

5 जून का पंचांग

5 जून पंचांग: किस समय करें शुभ कार्य, क्या कहती है ग्रहों की स्थिति?

Constitution expert Dr Subhash Kashyap passes away

संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का 97 वर्ष की उम्र में निधन, संसदीय जगत में शोक की लहर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- बदला, बदला, बदला

bijnor umar international meat factory-sealed 168 crore assets attached in cow smuggling

बिजनौर: ‘फिश फूड’ की आड़ में गोतस्करी, अतीक अहमद की 168 करोड़ की मीट फैक्ट्री सील

बशीर बद्र (फाइल फोटो)

असली जमींदार कौन? भारत की मिट्टी पर अधिकार: कब्रों से या कर्तव्यों से?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies