लोकतंत्र की बिक्री का खेल अब खत्म
August 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

लोकतंत्र की बिक्री का खेल अब खत्म

पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा निश्चित रूप से तृणमूल कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे आईएनडीआई अलाइंस के लिए उपयोगी सांसद थीं।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Dec 8, 2023, 10:37 pm IST
inभारत, पश्चिम बंगाल
CBI Raids on Mahua Moitra in Cash for query Case

महुआ मोइत्रा

पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद हो गई है। लोकसभा में निश्चित रूप से वह तृणमूल कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे आईएनडीआई अलाइंस के लिए उपयोगी सांसद थीं। जैसे इस वर्ष 10 अगस्त को लोकसभा में उनका दिया भाषण सुनें। उस समय वह महिलाओं के दृष्टिकोण से मणिपुर का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन भाषण की शुरुआत में ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वह राजस्थान, छत्तीसगढ़ या पश्चिम बंगाल में महिलाओं की स्थिति के बारे में जरा भी बात नहीं करेंगी। आखिर क्यों? क्योंकि पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ अथवा राजस्थान का अध्याय खुला, तो मणिपुर की घटना एक पासंग बनकर रह जाएगी। लिहाजा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने मणिपुर की घटना को अपने राज्यों में महिलाओं पर हुए अत्याचारों को छिपाने की एक आड़ बना डाला।

महुआ मोइत्रा की उपयोगिता यहां साबित हुई। एक बार नहीं, अनेक बार महुआ मोइत्रा अपने संरक्षक और पालक दलों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो चुकी हैं। उन्होंने भगवान शिव का उपहास किया, काली माता का उपहास किया, हिंदुत्व का अपमान करने का कोई मौका कभी नहीं चूका और उनसे जिम्मेदारी या समझदारी की उम्मीद करने की हिम्मत भी कोई नहीं कर सका। आखिर वह स्मार्ट, पार्टियों में सिगार और गिलास के साथ तस्वीरों में नजर आने वाली, फॉरेन रिटर्न, ग्लैमरस, गॉर्जियस, प्रोग्रेसिव, लिबरल, पॉपुलर, फेमिनिस्ट, सोशल डॉमिनेटिंग, वोकल, फैशनेबल आदि-इत्यादि थीं। जो काम उनकी पार्टी या उनके अलायंस वाली पार्टी खुद सामने आकर नहीं कर पाती थी, वह काम महुआ मोइत्रा करती थीं।

पहले कहा जाता था कि अगर आपका अपना दामन दागदार हो, तो आपको कभी ऊंची आवाज में बात नहीं करनी चाहिए। महुआ मोइत्रा ने इसके विपरीत सिद्ध करके दिखाया। वह महिलाओं का मामला उठाती थीं, क्योंकि (राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार) 2016 से 2020 के बीच पश्चिम बंगाल में 1 लाख 43 हजार से अधिक महिलाएं लापता हुईं। उस राज्य से, जहां हर शिकायत दर्ज करने की कोई गारंटी नहीं है और यह आंकड़ा देश में सर्वाधिक है।

अडाणी ही क्यों?

कुछ समय पहले पश्चिमी देश, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कई अन्य तत्व अडाणी समूह के पीछे पड़े हुए थे। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट इसका एक हथकंडा थी। हिंडनबर्ग रिसर्च ने 106 पृष्ठ की रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें आरोप लगाया गया कि अडाणी समूह स्टॉक हेरफेर और लेखांकन धोखाधड़ी में शामिल रहा है। अडाणी समूह के कामकाज में बंदरगाह, हवाईअड्डे, बिजली उत्पादन व ट्रांसमिशन, गैस वितरण सहित बहुत कुछ शामिल है। पिछले वर्ष जुलाई में अडाणी पोटर््स इकाई ने 4.1 बिलियन शेकेल ($1.26 बिलियन) की बोली लगाकर इस्राएल के हाइफा पोर्ट पर नियंत्रण का टेंडर हासिल किया। यह समूह पहले से ही चीन के सरकारी स्वामित्व वाले शंघाई इंटरनेशनल पोर्ट ग्रुप के साथ सीधे प्रतिस्पर्धा में है।

श्रीलंका का हम्बनटोटा बंदरगाह चीन के पास है, तो अडाणी ने दो वर्ष पहले 30 सितंबर को श्रीलंका में एक नया कंटेनर टर्मिनल बनाने के लिए 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसमें अडाणी पोटर््स की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अडाणी श्रीलंका में पहला भारतीय बंदरगाह आपरेटर है। श्रीलंका के बंदरगाह उद्योग में इस सबसे बड़े विदेशी निवेश का भू-राजनीतिक महत्व है। नए प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा में जितने भी रिक्त स्थान हैं, उनकी पूर्ति में अडाणी समूह की भूमिका है या होने की पूरी गुंजाइश है। इससे चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना बीआरआई के लिए चुनौती पैदा हो जाती है।

गंभीर संकट में महुआ

अब महुआ गंभीर संकट में हैं। उनके वकील रहे जय अनंत देहाद्राई ने बहुत सारे ‘कामकाजी’ विवरण सार्वजनिक कर दिए हैं। गोड्डा (झारखंड) से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिख कर बहुत सारी बातें उजागर कर दी हैं। यह कि महुआ मोइत्रा ने संसद में कुछ ‘विशिष्ट’ प्रश्न पूछने का षड्यंत्र रचा, जो प्रश्न हीरानंदानी समूह को लाभ पहुंचाने वाले थे और इसके बदले उन्हें नकद और महंगे उपहार मिलते थे।

महुआ मोइत्रा के चुनाव प्रचार के लिए अप्रत्यक्ष रूप से 75 लाख रुपये और 2 करोड़ रुपये नकद देने की बात भी सामने आई है। यह जाहिर तौर पर सिर्फ सतह पर नजर आने वाली रकम है। कथित रूप से उपहार में दी गई वस्तुओं में शामिल हैं आईफोन, हीरे-पन्ने के गहने, हर्मीस व लुई वुइटन के स्कार्फ जैसी लक्जरी वस्तुएं, साल्वाटोर फेरागामो के लगभग 35 जोड़े जूते, महंगी फ्रांसीसी और इतालवी वाइन की दर्जनों बोतलें, दुबई से लक्जरी सौंदर्य प्रसाधनों के पैकेट, गुची के बैग और बलुर्टी से मगरमच्छ के चमड़े के बैग, भारतीय रुपये और ब्रिटिश पाउंड, दोनों में नकद रकम के पैकेट की नियमित डिलीवरी, महुआ मोइत्रा के आवास की हीरानंदानी समूह द्वारा व्यापक डिजाइनिंग और पुनर्निर्माण, जिसका भुगतान हीरानंदानी समूह द्वारा किया गया।

क्या है शपथ पत्र में

उनके द्वारा पूछे गए 60 में से 51 प्रश्न ऐसे थे, जो हीरानंदानी के लिए व्यक्तिगत और विशेष तौर पर उनके व्यवसाय से संबंधित थे। इसका विवरण शपथपत्र में दिया गया है। जय अनंत ने कहा है कि महुआ मोइत्रा ने उनके सामने (हीरानंदानी के दिए हुए) 20,000 ब्रिटिश पाउंड गिने। उनके प्रश्न इस तरह डिजाइन किए गए थे, जो अडाणी समूह व सरकार को निशाना तो बनाते ही थे, मंत्रियों से जो महत्वपूर्ण जानकारी मांगी जाती थी, वह हीरानंदानी के व्यवसायों के लिए होती थी। कुछ प्रश्न उस कानूनी मामले से संबंधित हैं, जिसका सामना हीरानंदानी को करना पड़ रहा है। ये विदेशों में उनके 6 करोड़ डॉलर से अधिक के अघोषित अघोषित ट्रस्टों से संबंधित है, जिसका पता राजस्व अधिकारियों ने लगाया है। शपथपत्र में उपहार में मिले आईफोन मॉडल के नाम व उन स्थानों तक के विवरण हैं, जहां बैठकें हुई थीं।

हीरानंदानी बने सरकारी गवाह

हीरानंदानी ने अपने हिस्से का बोझ भी जल्द ही उतार फेंका। इस ‘कैश फॉर क्वेरी’ घोटाले में हीरानंदानी समूह के सीईओ दर्शन हीरानंदानी सरकारी गवाह बन गए। उन्होंने महुआ को लाभ पहुंचाने व उनके आधिकारिक ईमेल पोर्टल पर लॉग इन करने की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि महुआ ने उन्हें ब्लैकमेल किया। हीरानंदानी ने शपथपत्र में कहा है कि महुआ मोइत्रा ने अडाणी को निशाना इसलिए बनाया ताकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना सकें।

अडाणी के खिलाफ सवाल पोस्ट करने के लिए उन्हें अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भी दे दिया। हीरानंदानी ने यह आरोप भी लगाया है कि महुआ ने उन्हें कुछ चीजें करने के लिए मजबूर किया। अपने शपथपत्र में हीरानंदानी ने शार्दुल श्रॉफ और पल्लवी श्रॉफ का भी नाम लिया है। निशिकांत दुबे और जय अनंत देहाद्राई की गवाही भी हो चुकी है।

जय अनंत की शिकायत के बाद भी महुआ को संभवत: अपनी चिर-परिचित बदमिजाजी की शक्ति पर पूरा विश्वास था। उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर यह निर्देश देने की मांग की कि निशिकांत दुबे, जय अनंत, सोशल मीडिया मंचों और मीडिया घरानों पर लगाम लगाई जाए और उन्हें कोई भी फर्जी व अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने, प्रसारित या प्रकाशित करने से स्थायी रूप से रोका जाए।

साथ ही, महुआ ने उच्च न्यायालय में निशिकांत दुबे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी कर दिया। लेकिन जब जय अनंत ने अदालत को बताया कि महुआ के वकील गोपाल शंकरनारायण ने उन्हें कॉल करके मामला वापस लेने को कहा था, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास है। ऐसे में जज ने कहा, ‘अगर ऐसा है तो शंकरनारायण इस मामले की पैरवी कैसे कर सकते हैं।’ इसके बाद शंकरनारायण ने अपने आप को इस मामले से अलग कर लिया। हालांकि मामला अभी भी अदालत के विचाराधीन है।

Topics: तृणमूल कांग्रेसTrinamool Congressमहुआ मोइत्राMahua Moitraसंसद सदस्यता रदParliament membership cancelled
Share6
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

महुआ मोइत्रा, तृणमूल नेता

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? भारतीय सेना और गृहमंत्री पर विवादित टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद

कोलकाता में तस्लीमा नसरीन का सम्मान करते सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल : फिर दूसरे ‘घर’ में तस्लीमा

supreme court

तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका, फ्रीज खातों से राशि निकासी पर सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

महुआ मोइत्रा, तृणमूल नेता

‘महुआ मोइत्रा अंडों से डर रही हैं? स्वतंत्रता सेनानियों ने तो सीने पर गोलियां खाई थीं’, टीएमसी नेता को SC से झटका

कल्याण बनर्जी, तृणमूल सांसद

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने महिला सांसद पर की अभद्र टिप्पणी,  मानसून सत्र से किया गया निलंबित

Mamta Banerjee

तृणमूल कांग्रेस को हाई कोर्ट से झटका, बैंक खाते फ्रीज करने पर रोक लगाने से इनकार; जानिये पूरा मामला

Load More

ताज़ा समाचार

भारतीय वायुसेना

भारतीय वायु सेना ने पूरे किए ‘पिच ब्लैक’ और ‘उदारा शक्ति’ अभ्यास, हिंद-प्रशांत में दिखाई सामरिक ताकत

बैठक के मंच पर विराजमान हैं श्री मोहनराव भागवत और श्री दत्तात्रेय होसबाले

अखिल भारतीय समन्वय बैठक : कार्य विस्तार और संवाद पर जोर

अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में शामिल होंगे अमित शाह, 850 से अधिक अधिकारी करेंगे मंथन

संत समागम कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ आज देश की जरूरत

बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज

बंगाल की खाड़ी में पनामा झंडे वाला मालवाहक जहाज डूबा, चीन के 20 नागरिकों समेत 24 क्रू मेंबर थे सवार

राखी का वो इतिहास जो कम लोग जानते हैं: जब एक धागे ने पूरे बंगाल को जोड़ा

Gold Silver Price Today

Gold Rate Today: सोने में फिर आया जबरदस्त उछाल, 19 हजार रुपये महंगा हुआ भाव

इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा गायत्री परिवार का विराट समारोह, 31 अक्टूबर से शुरू होगा 3 दिवसीय आयोजन

लातूर के उर्दू स्कूल में पहुंचे अभिजीत दिपके, छात्रों से पूछे कई सवाल; शिक्षिका की शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस

Aadhaar card update

बच्चे का Aadhaar बना है तो अभी कर लें ये काम, 30 सितंबर के बाद लग सकता है चार्ज

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies