Gaza: अस्पतालों, शरणार्थी शिविरों में आम लोगों के पीछे दुबके हैं हमास के हथियारबंद इस्लामी जिहादी!
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

Gaza: अस्पतालों, शरणार्थी शिविरों में आम लोगों के पीछे दुबके हैं हमास के हथियारबंद इस्लामी जिहादी!

अल शिफा अस्पताल में एक लंबी सुरंग होने के सचित्र प्रमाण दिए जा चुके हैं। अस्पताल में दाखिल होने के रास्ते के शुरू होते ही जमीन के 10 मीटर नीचे एक 55 मीटर लंबाई वाला सुरंग को जाता गलियारा साफ दिखाई दिया है जिसके वीडियो भी जारी किए गए हैं

Written byPanchjanyaPanchjanya
Nov 20, 2023, 05:30 pm IST
in विश्व
जिहादियों ने सुरंगों में ही नहीं, जच्चा—बच्चा वार्ड में भी हथियारों का भंडार जमा किया हुआ था।

जिहादियों ने सुरंगों में ही नहीं, जच्चा—बच्चा वार्ड में भी हथियारों का भंडार जमा किया हुआ था।

फिलिस्तीन समर्थकों द्वारा गाजा में ‘मानवाधिकार हनन’ के इस्राएल पर भले कितने ही आरोप लगाएं, तथ्यों के आधार पर असलियत यही है कि हमास के जिहादी अस्पतालों और शरणार्थी शिविरों में महिलाओं और बच्चों की आड़ में अपने हथियार छुपाए दुबके बैठे हैं। उन्हें यही लगता है कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों और इस्लामी देशों के दुष्प्रचार व दबाव की वजह से इस्राएली सीधे इन जगहों पर बम नहीं गिराएंगे, न ही इन जगहों पर सैनिक धावा बोलेंगे।

अस्पतालों में उनके द्वारा बनाई गई सुरंगों और उनमें छिपाए गए हथियारों का सोशल मीडिया पर अनेक वीडियो के माध्यम से खुलासा हो चुका है। यहां तक कि अस्पतालों के एमआरआई कक्षों और कार्डियोलॉजी कक्षों तक में हथियारों के जखीरे मिले हैं। यानी हमास ने अस्पतालों को आपातकालीन युद्ध अड्डा बना रखा है।

इन सभी तथ्यों को इस्राइल डिफेंस फोर्स ने दुनिया के सामने कई मौकों पर रखा है। गाजा का अल शिफा अस्पताल सबसे बड़ा बताया गया है। यहां एक लंबी सुरंग होने के सचित्र प्रमाण दिए जा चुके हैं। इस्राएल के सैन्य अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में दाखिल होने के रास्ते के शुरू होते ही जमीन के 10 मीटर नीचे एक 55 मीटर लंबाई वाला सुरंग को जाता गलियारा साफ दिखाई दिया है जिसके वीडियो भी जारी किए गए हैं।

इतना ही नहीं, जिहादी हमास ने अल शिफा अस्पताल के कार्डियोलॉजी कक्ष में भी विस्फोटकों तथा हथियारों के भंडार जमा किए हुए हैं। एमआरआई कक्ष में भी इस्लामी जिहादियों ने दीवारों के अंदर भारी मात्रा में विस्फोटक छुपाए हुए थे। और फिजियोथेरेपी वाले कक्ष में भी हथियार मिले हैं। दन सबकी वीडियोग्राफी करते हुए इस्राइल डिफेंस फोर्स ने हमास द्वारा अल शिफा अस्पताल को किस तरह एक जिहादी अड्डे में परिवर्तित कर दिया था, उसके तमाम सबूत सामने रख दिए हैं। अस्पताल के अनेक वार्डों ने नीचे से सुरंगें बनाई हुई हैं। उनमें भी आधुनिक हथियार और संचार के उपकरण पकड़ में आए हैं। अस्पताल तो अस्पताल, आसपास के भवनों और स्कूलों तक को इन जिहादियों द्वारा अपने अड्डों में बदला जा चुका था। यहीं से वे अपनी जिहादी हरकतों को अंजाम देते आ रहे थे।

इस्राइल डिफेंस फोर्स ने अस्पताल परिसर में कई जगहों से खोदकर आईडीएफ यंत्र भी बरामद किए हैं। जिहादी हमास ने गाजा पट्टी के लगभग 28 अस्पतालों, स्कूलों और शरणार्थी शिविरों को अपने जिहादी कामों में इस्तेमाल करने का खतरनाक षड्यंत्र रचा हुआ था। वे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की आड़ लेकर जिस तरह शैतानी हरकतों को अंजाम देते आ रहे थे, उसके कारण इन सब आमजन की जान खतरे में ही थी। अब जो फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारी, मीडिया समूह इस प्र​कार से ‘मानवाधिकारों’ को लेकर हायतौबा मचा रहे हैं, उसके पीछे एक बड़ा कट्टर और इस्लामवादी अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र दिखाई देता है।

अल शिफा अस्पताल में मौजूद लंबी सुरंग

हमास समर्थित प्रतीत होते इस पूरे विमर्श को जिन मीडिया समूहों द्वारा ‘सकारात्मक’ और भावुक पुट देकर प्रसारित किया जा रहा है उनमें दोहा का अल जजीरा चैनल भी भूमिका निभा रहा है। इसके समाचारों में एंकर के पीछे बच्चों की कफन ढकी लाशों और विलाप करते फिलिस्तीनियों की छवि स्थायी तौर पर दिखाई जा रही है। अस्पताल में जिहादियों के हथियार मिलने के वीडियो सबूतों को ‘अविश्वसनीय’ और बेबुनियाद बताया जा रहा है। इस चैनल पर बुलाए जाने वाले मेहमान विशेषज्ञ भी अधिकांशत: इस्लामवादी और एकपक्षीय ही होते हैं। समाचारों में घूम—फिरकर ‘महिलाओं और बच्चों की बदहाली’ को लेकर ‘अफसोस’ जता—जताकर आम लोगों की संवेदनाएं भड़काने की कोशिशें की जा रही हैं।

हमास की सुरंगें उघाड़कर तोड़ी जा रही हैं।

आईडीएफ़ ने न सिर्फ अल शिफा अस्पताल में मौजूद लंबी सुरंग को ध्वस्त कर दिया है, बल्कि आसपास के इलाकों से भी हमास की सुरंगें उघाड़कर तोड़ी जा रही हैं। एक प्रकार से गाजा का पूरा क्षेत्र हमास की ऐसी सुरंगों से पटा पड़ा है। लेकिन इस्राएल की पुख्ता कार्रवाई अब हमास के सभी गुप्त ​अड्डों तक पहुंचने का इरादा रखती है। इस्राएल ने जिहादी संगठन के विरुद्ध एक लंबी व निर्णायक लड़ाई लड़ने की कसमें खाई हुई हैं।

क्या यह कोई छोटी—मोटी बात है कि अस्पताल में जमीन के नीचे—नीचे से सुरंग अगल—बगल की बिल्डिंगों तक जाए। हमास ने बहुत सोच—समझकर ऐसे अनेक गुप्त मार्ग बनाए हुए हैं। इस्राएल की फौज ने अल शिफा अस्पताल से निकलती सुरंग के साथ ही उससे जुड़तीं सभी सुरंगों को कब्जे में कर लिया है। ये सभी सुरंगें इतनी चाकचौबंद हैं कि किसी आपात हमले की ​सूरत में सुरंग के भीतर किसी को आंच नहीं आती। सुरंग के दरवाजे गोली और बम रोधी हैं। बड़े धमाके भी इन्हें नष्ट नहीं कर पाते।

हैवानियत की मिसाल देखिए कि हमास के जिहादियों ने सुरंगों में ही नहीं, जच्चा—बच्चा वार्ड में भी हथियारों का भंडार जमा किया हुआ था। अन्य कई वार्डों में भी हथियार ऐसे छिपाए गए थे जो सीधे देखने पर नजर नहीं आते थे। पूरे अस्पताल में जगह—जगह दीवारों को खोदकर बंदूकें और अन्य हथियारा चिने हुए थे।

दिलचस्प बात है कि अल जजीरा का कैमरा भी अस्पताल के गलियारों में घुमाया गया लेकिन उसके फ्रेम में बस ‘रोते बच्चे और महिलाएं’ ही आईं, डाक्टरों की ‘बेबसी’ और आम नागरिकों की ‘बदहवासी’ ही आते रहे हैं। इस अस्पताल को गाजा के हजारों लोगों ने अपना सुरक्षित ठिकाना बना रखा है।

इस्राएल के इन वीडियो मय सबूतों को झुठलाने में कट्टरपंथी मुस्लिम और इस्लामी मीडिया वाले एकदम से और एकसाथ झुठलाने के लिए तैयार दिखे। ‘विशेषज्ञ’ आंखों से दिखते सबूतों को ‘शक के दायरे में’ ठहराते दिखे।

आईडीएफ़ ने न सिर्फ अल शिफा अस्पताल में मौजूद लंबी सुरंग को ध्वस्त कर दिया है, बल्कि आसपास के इलाकों से भी हमास की सुरंगें उघाड़कर तोड़ी जा रही हैं। एक प्रकार से गाजा का पूरा क्षेत्र हमास की ऐसी सुरंगों से पटा पड़ा है। लेकिन इस्राएल की पुख्ता कार्रवाई अब हमास के सभी गुप्त ​अड्डों तक पहुंचने का इरादा रखती है। इस्राएल ने जिहादी संगठन के विरुद्ध एक लंबी व निर्णायक लड़ाई लड़ने की कसमें खाई हुई हैं।

Topics: सुरंगisraelGazaPalestineहमासHamashospitaltunnelsweaponsaljajiraअस्पतालalshifajihad
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

'अंतिम दर्शन' के लिए तेहरान की ग्रेंड मोसल्ला मस्जिद में रखे खामेनेई और मारे गए परिवार के अन्य सदस्यों के ताबूत

खामेनेई के जनाजे की आड़ में क्या Iran दे रहा दुनिया को मजहबी-राजनीतिक संकेत! हमास और हिज्बुल्लाह के नेता भी पहुंचे ईरान

Israel Iran war

इजरायल के PM नेतन्याहू की चेतावनी: बोले- फिर करेंगे ईरान पर सैन्य हमला…ट्रंप की टेंशन बढ़ी

बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इजरायल

ईरान, हमास, हिजबुल्लाह से लड़ाई कभी खत्म नहीं होगी, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का बड़ा बयान

G7 Summit में सब Iran-Izrael में उलझे थे, इधर भारत ने चला ये दांव -Parakh With Hitesh Shankar

इजरायल ने लेबनान पर फिर किए भीषण हमले, 18 की मौत; ईरान-US समझौते में अब आगे क्या होगा?

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा इज़राइल में लगाई जाएगी

इजरायल में लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, भारत के लिए गर्व का क्षण

Load More

ताज़ा समाचार

Explainer। मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश ‘नमो भारत कॉरिडोर’ को समझिये, दिल्ली से 180 मिनट में गंगा स्नान…

फेक न्यूज और भ्रम की दुनिया से बचना है तो पढ़ें आज का श्लोक

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies