हिन्दू विरोधी कांग्रेस
September 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम सम्पादकीय

हिन्दू विरोधी कांग्रेस

कांग्रेस और उस जैसे तत्व न केवल आग से खेल रहे हैं, बल्कि उन्हें इस देश की जनता की, देश की प्रतिष्ठा की, देश की आत्मा की जरा भी चिंता नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि हिन्दू और हिन्दुत्व कोई रेत का ढेर नहीं है, जिसे ठोकर मारने पर चोट नहीं लगेगी।

Written byहितेश शंकरहितेश शंकर
Sep 5, 2023, 10:40 am IST
inसम्पादकीय

हिन्दुओं को, हिन्दुओं के आराध्यों को, हिन्दुत्व को और इस देश की संस्कृति को भला-बुरा कहना, नीचा दिखाना, उनके विरुद्ध शाब्दिक-भौतिक हिंसा कांग्रेस के लिए एक सामान्य बात हो चुकी है।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने विधानसभा में कहा है कि नूंह में हुई हिन्दू विरोधी हिंसा के संबंध में अब तक चली जांच से पता चला है कि इस हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ था। संभवत: यह समाचार किसी विशाल जलाशय में तैरते एक तिनके की तरह प्रतीत होता है, क्योंकि हिन्दू विरोधी हिंसा के और उस हिंसा में कांग्रेस की भागीदारी के अब तक असंख्य प्रकरण हो चुके हैं। कांग्रेस पर किसी तरह का भ्रष्टाचार का आरोप लगना भी एक सामान्य सी बात बन चुका है। लेकिन इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि हिन्दुओं को, हिन्दुओं के आराध्यों को, हिन्दुत्व को और इस देश की संस्कृति को भला-बुरा कहना, नीचा दिखाना, उनके विरुद्ध शाब्दिक-भौतिक हिंसा कांग्रेस के लिए एक सामान्य बात हो चुकी है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने ‘जय गंगा मैया-जय नर्मदा मैया’ कहने को ‘डूब मरने की बात’ कहा। अपने भाषण में कुरैशी ने हिन्दुओं को जो धमकी दी है, उसे दोहराना भी उचित नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

कांग्रेस पार्टी और उसके नेता कई मौकों पर श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाकर हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते रहे हैं। कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी को इस बात पर आपत्ति है कि चंद्रयान के अवतरण बिन्दु का नाम ‘शिवशक्ति’ क्यों रखा गया। इतना ही नहीं, राशिद अल्वी ने इसी संदर्भ में यह भी कहा है कि नेहरू की तुलना किसी नाम से नहीं की जा सकती। चाटुकारिता की पुस्तक का यह अध्याय क्या कहना चाहता है? यह केवल कुछ व्यक्तियों की नहीं पूरी कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का लक्षण है। पिछले वर्षों में रॉ के पूर्व विशेष निदेशक अमर भूषण की पुस्तक ‘इनसाइड नेपाल’ प्रकाशित हुई थी, इस पुस्तक के अनुसार नेपाल के हिन्दू राष्ट्र को राजीव गांधी ने नष्ट किया था और नेपाल के हिन्दू शाही परिवार को उखाड़कर वामपंथियों और चीन समर्थकों के लिए सत्ता पाने का मार्ग प्रशस्त किया। इससे पुन: न केवल कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता बल्कि उसकी चीनपरस्ती भी उजागर होती है।

कांग्रेस और उस जैसे तत्व न केवल आग से खेल रहे हैं, बल्कि उन्हें इस देश की जनता की, देश की प्रतिष्ठा की, देश की आत्मा की जरा भी चिंता नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि हिन्दू और हिन्दुत्व कोई रेत का ढेर नहीं है, जिसे ठोकर मारने पर चोट नहीं लगेगी।

आश्चर्य की बात नहीं कि विदेशों में बैठे खालिस्तानी समर्थक तत्व अपना हिन्दुत्व विरोध जताने के लिए चीन से यह आग्रह करते हैं कि वह अरुणाचल प्रदेश पर कब्जा कर ले। इन तत्वों से भी कांग्रेस का संबंध महसूस किया जा सकता है। कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से हिन्दू विरोधी हरकतों में और हिन्दुत्व के अपमान में जितनी तीव्र वृद्धि हुई है, वह चिंताजनक है। यही स्थिति कांग्रेस से प्रेरित समाजवादी पार्टी के नेताओं की है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि हिन्दू नाम का कोई धर्म है ही नहीं। ऐसा प्रतीत होता है कि राजनीति में, मीडिया में एक पायदान ऊपर जाने के लिए हिन्दुओं को भला-बुरा कहना, उनके विरुद्ध हिंसा करना एक फार्मूला बन गया है। इस तरह की घटनाओं को लेकर किसी तरह का अपराध बोध महसूस करना अथवा उसके लिए क्षमा प्रार्थना करना तो दूर, कांग्रेस ऐसा व्यवहार करती है जैसे कहीं कुछ हुआ ही न हो। जिस पार्टी और परिवार ने इतने वर्षों तक भारत पर शासन किया, वे सत्ता में रहते हुए भी भारत-विरोधी और हिन्दू-विरोधी व्यवहार करते रहे और अब सत्ता से बाहर हो कर भी वही कर रहे हैं। हिन्दुत्व विरोधी ये हरकतें भारत से गद्दारी के अलावा कुछ नहीं हैं।

प्रश्न यह नहीं है कि हिन्दुत्व कितने करोड़ लोगों की जीवनशैली अथवा उनकी आस्था है। प्रश्न संख्या का नहीं, आत्म सम्मान का है। यह एक सामान्य सी समझ की बात है कि अगर किसी देश की आत्मा के साथ खिलवाड़ किया जाएगा, तो वह देश भी किसी दिन अपने इस अपमान का प्रतिकार करने के लिए बाध्य होगा। स्पष्ट है कि कांग्रेस और उस जैसे तत्व न केवल आग से खेल रहे हैं, बल्कि उन्हें इस देश की जनता की, देश की प्रतिष्ठा की, देश की आत्मा की जरा भी चिंता नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि हिन्दू और हिन्दुत्व कोई रेत का ढेर नहीं है, जिसे ठोकर मारने पर चोट नहीं लगेगी।
@hiteshshankar

Topics: Aziz QureshiShiv Shaktianti-Hindu Congress.समाजवादी पार्टीकांग्रेस हिंदूSamajwadi PartyCongress Partyराजीव गांधीकांग्रेस पार्टीहिंदू राष्ट्रनूंह हिंसाअजीज कुरैशी
हितेश शंकर
हितेश शंकर
हितेश शंकर पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम, वर्तमान में पाञ्चजन्य के सम्पादक [Read more]
Share1
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

शिकागो विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद के विचार: शिकागो भाषण, भारत का पथ-प्रदर्शन और विश्वगुरु की राह

JPNIC को संजीवनी पर हायतौबा क्यों?

cm yogi adityanath

CM योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा-देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस की पिछलग्गू ‘सपा’

अवध ओझा

‘शिक्षा का उद्देश्य विवेक पैदा करना’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी चेयरपर्सन सोनिया गांधी (बाएं से)

कांग्रेस का तुष्टीकरण के लिए वंदे मातरम से विश्वासघात

BJP UP President Pankaj Chaudhary Attacks Samajwadi Party Akhilesh Yadav Panchjanya

“सपा को ढूंढे नहीं मिल रहे प्रत्याशी”: पंकज चौधरी का दावा- गुप्त सर्वे रिपोर्ट ने उड़ा दी अखिलेश की नींद!

Load More

ताज़ा समाचार

मदरसा (प्रतीकात्मक चित्र)

बंगाल में 2396 अवैध मदरसों की पहचान, 252 को बंद करने का आदेश, सरकार की बड़ी कार्रवाई

आज का श्लोक : वाक्ताडनं प्रमत्तस्य परीवादं रिपोरपि।

t20 match first time vande mataram

भारतीय क्रिकेट में ऐतिहासिक अध्याय: भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच में पहली बार राष्ट्रगान के साथ गाया गया ‘वंदे मातरम्’

दुनिया ताकतवर को देखती है: गोटन में RSS सरसंघचालक जी ने कहा- ‘व्यक्ति से लेकर राष्ट्र तक सामर्थ्य अनिवार्य है’

महराजगंज में RSS शताब्दी वर्ष पर भव्य युवा संवाद : दीपक विस्पुते जी ने युवाओं को दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश

AP Aboobacker Fatwa Muslim Women Samastha Kerala Jam Eyyathul Ulama Panchjanya

“फतवा वापस नहीं होगा”: मुस्लिम महिलाओं पर दिए बयान पर कायम AP अबूबकर, जानिए जमीयतुल उलमा का बड़ा दावा!

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा जी और गुजरात मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार एवं GMDC के अध्यक्ष डॉ. हसमुख अधिया जी

Sabarmati Samvad 2026: “गुजरात कैसे बनेगा भारत का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन? डॉ. हसमुख अधिया जी ने बताई 2047 की पूरी रणनीति”

दुनिया डगमगाई, भारत संभला

Role of Spiritual Leaders in Nation Building Hindu Resurgence Panchjanya

राष्ट्र निर्माण और हिंदू पुनरुत्थान में आध्यात्मिक गुरुओं की भूमिका: जानिए कैसे मिलेगा ‘परम वैभव’!

9/11 बरसी: न्यूयॉर्क मेयर जोहरान मामदानी ने छेड़ा विक्टिमहुड का राग; हँसते हुए असंवेदनशील वीडियो पर बवाल!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies