उमर फारुख ने राजू नाम बताकर हिंदू लड़की से की दोस्ती, अब कन्वर्जन और निकाह का दबाव, बोला- पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा
September 21, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

उमर फारुख ने राजू नाम बताकर हिंदू लड़की से की दोस्ती, अब कन्वर्जन और निकाह का दबाव, बोला- पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा

सच्चाई पता चलने पर पीड़िता ने दूरी बना ली तो आरोपी उसे प्रताड़ित करने लगा। किसी तरह वह अपने घर आ गई तो उसे फोन करके अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने और उसके पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दे रहा है।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jun 21, 2023, 01:11 pm IST
inभारत, मध्य प्रदेश, लव जिहाद

भोपाल। वह नौकरी कर निजी कंपनी से खूब पैसे कमाने बेंगलुरु (कर्नाटक) गई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था, तभी उसकी कंपनी में एक राजू नाम के लड़‍के से मुलाकात होती है। मुलाकात धीरे-धीरे प्रेम में बदलती है। लड़का जब उस लड़की के साथ मंदिर जाता तो पूजा-पाठ भी करता। हवन में यज्ञाहुति भी देता। लड़की उसके इस भक्‍ति वाले भाव को देखकर खुश हो जाती है। वह एक परफेक्‍ट जीवन साथी के रूप में उसकी कल्‍पना करने लगती है और एक दिन ऐसा भी आता है कि वह अपना सब कुछ उसे सौंप देती है। लेकिन उसे क्‍या पता था कि उसके साथ छल हो रहा है।

एक दिन अचानक उसे पता चलता है कि जो अब तक ये लड़का उसके साथ कर रहा था, वह सब दिखावा था। वह लव जिहाद की शिकार हो चुकी है। उसके प्रेम की बुनियाद जूठ पर खड़ी है। अब वह उस लड़के से दूरी बनाना शुरू करती है, लेकिन इस दूरी के बदले में उसे मिलने लगती हैं धमकियां, मौका मिलने पर शारीरिक प्रताड़ना। किसी तरह अवसर पाकर वह निकलती है अपने घर के लिए, किंतु अब शुरू होता है प्रताड़ना का नया दौर। इस बार शारीरिक प्रताड़ना नहीं दी जा सकती तो मानसिक प्रताड़ना होती शुरू है। उमर फारूख हथियार बनाता है लड़की के मोबाइल फोन को और जब मर्जी आए वह उससे बात करता है, फोन नहीं उठाने पर मैसेज पर मैसेज और बेंगलुरु वापस आने के लिए धमकी देता है।

मामला जब सिर से ऊपर निकल गया और लड़की को लगा कि उसके कारण कभी भी उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है, तब वह अपना शिकायती आवेदन लेकर एपी ऑफिस जाती है। उसे उम्‍मीद रहती है कि कॉल रिकार्ड‍िंग और सोशल मीडिया समेत उमर फारूख के खिलाफ पर्याप्‍त साक्ष्‍य होने की स्‍थ‍िति में उसके साथ न्‍याय होगा, लेकिन फिलहाल उसे बेरंग घर वापस आना पड़ता है। जानकारी के अनुसार दमोह पुलिस शून्‍य पर कायमी कर केस डायरी बेंगलुरु पहुंचाना चाहती है, जबकि अपनी जानमाल को देखते हुए लव जिहाद का शिकार हुई ये पीड़ि‍ता दमोह में ही रहकर इस मामले में अपने लिए कानूनी न्‍याय चाहती है।

दरअसल, यह पूरा मामला मध्‍य प्रदेश के जिला दमोह की उस हिन्‍दू लड़की का है जो बेंगलुरु में नौकरी करने गई और लव जिहाद का शिकार हो गई। वाल्मीकि समाज से जुड़ी इस लड़की को जैसे ही पता चला कि लड़का हिन्‍दू नहीं मुसलमान है, वह किसी तरह अपने घर वापस आ गई, जहां उसने अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई। घरवालों ने भी उसे हिम्‍मत दी, लेकिन जब उमर फारूख लगातार फोन पर धमकाने लगा और मैसेज पर मैसेज करने लगा, तब जाकर लड़की ने हिम्‍मत दिखाई और एसपी ऑफिस अपना शिकायती आवेदन लेकर पहुंच गई और उमर फारूख के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगी।

लड़की ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती आवेदन में अपने साथ हुई प्रताड़ना का खुलकर बयान किया है और निजी पल के धोखे से लिए फोटो और वीडियो वायरल कर देने की धमकी से भी पुलिस को अवगत कराया है। साथ ही बताया है कि उमर फारूख कुछ फोटो अब तक वायरल भी कर चुका है। पीड़िता ने बताया है कि उसकी उमर फारूख से पहचान करीब एक-डेढ वर्ष पूर्व हुई थी, हिन्‍दू नाम से परिचय देने एवं अनेक बार मिलने पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे प्रेम संबंध बने। उमर फारूख के मंदिर जाने और साथ में पूजा-पाठ में शामिल होने से उसे कभी यह एहसास ही नहीं हुआ कि वह धोखे में रहते हुए एक मुसलमान लड़के के लव जिहाद का शिकार हो रही है।

लड़की ने अपनी आपबीती में बताया कि उमर फारूख ने उसका विश्वास जीत लेने के बाद, उसके साथ शादी करने का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए और चुपके से निजी पल के फोटो एवं वीडियो बना लिये। जैसे ही मुझे पता चला कि वह मुसलमान है मैंने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया। जिससे नाराज होकर वह मारने लगा था। उसके द्वारा कई बार जान से मार देने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं मोबाइल तक हैक कर लिया गया, वह घरवालों से बात नहीं करने देता था।

पीड़िता का कहना है कि वह बेंगलुरु में अकेली थी, इसलिए डरी हुई थी, कहीं उसके साथ कोई बुरी घटना न घट जाए। उमर फारूख वापस मुझे अपने घर दमोह भी नहीं आने दे रहा था। मेरे डॉक्यूमेंट तक उसने छीन लिये थे। उसकी यही ज़िद थी कि मेरे साथ शादी करो और इस्लाम कबूल करो, नहीं तो तुम्हें कांटकर कुत्तों को खिला दूंगा और तुम्हारे घरवालों को भी मार डालूंगा। ऐसे में कई दिनों की प्रताड़ना के बाद जब मौका मिला तो मैं बड़ी मुश्किल से अपने घर दमोह वापस आ पाई हूं।

पीड़ि‍ता का कहना है कि कर्नाटक से मध्‍य प्रदेश आ जाने के बाद भी यह उमर फारूख मेरा पीछा नहीं छोड़ रहा है, वह फोन पर अब भी धमकी दे रहा है कि अगर वह वापस आकर साथ नहीं रहती है, उसकी बात नहीं मानती है तो उसके अश्लील वीडियो उसके घरवालों को और इंटरनेट पर वायरल कर देगा। इस बीच उसने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिए हैं। साथ ही उसके घरवालों को भी भेज दिए हैं।

पीड़िता का कहना है कि मैं लव जिहाद की शिकार हो गई हूं, यह साफ हो जाने के बाद अब मैं नौकरी पर भी बेंगलुरु वापस नहीं जा रही हूं, क्‍योंकि मुझे डर है कि कहीं उमर फारूख मुझे जान से नहीं मार दे। फिलहाल एसपी जिला दमोह ने पीड़िता का आवेदन ले लिया है। पूरे मामले की जांच करने की बात कही गई है।

Topics: निकाह का दबावpressure of nikahlove jihadउमर फारुखलव जिहादबेंगलुरु में लव जिहादHindu girlदमोह की लड़की से लव जिहादpressure of conversionएमपी की लड़की से लव जिहादहिंदू लड़कीUmar Farooqमतांतरण का दबावlove jihad in bengaluruदमोह समाचारlove jihad with damoh girlDamoh Newslove jihad with mp girl
Share15
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

हिंदू युवती पर कार चढ़ाता शाहनवाज

“आज इसे जान से मार दो…”: हिंदू युवती से आयुष ठाकुर बनकर मिला था शाहनवाज, लव जिहाद का आरोप

छात्रा का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते परिजन और गांव के लोग

छात्रा ने की आत्महत्या: लव जिहाद का आरोप, शिकायत करने पर शिक्षक ने डांटा, हिंदू संगठनों ने शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन

love jihad and conversion

एक और सिख बच्ची लंदन में लव जिहाद का हुई शिकार

UK में सिख युवती हुई लव- जिहाद की शिकार, परिवार बोला- मुस्लिम युवक ने बेटी को फंसा लिया; आरोपी ग्रूमिंग गैंग का सदस्य!

अश्लील वीडियो बनाकर किया शोषण, कन्वर्जन का बना रहा था दबाव; रेहान के खिलाफ FIR दर्ज

माधापुर में कन्वर्जन के आरोप के बाद मौके पर जमा हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता

TCS, विप्रो के बाद हैदराबाद की कंपनी में हिंदू महिलाओं के जबरन कन्वर्जन का आरोप, वीडियो वायरल

Load More

ताज़ा समाचार

Hanuman Ansh Collection

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने किया हैरान, 45वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म

Today Weather

आज फिर बिगड़ेगा मौसम! यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

भुवनेश्वर में संघ गंगा के भगीरथ व वरिष्ठ स्वयंसेवक गुरूचरण जेना का निधन

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी

अब इटली से उठी बुर्का-हिजाब प्रतिबंध की आवाज

आज का श्लोक : त्रेतायां मंत्र-शक्तिश्च, ज्ञानशक्तिः कृते युगे

आज का राशिफल

21 सितंबर राशिफल: आज किसके बनेंगे बिगड़े काम और किसे बरतनी होगी सावधानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल

bhopal rashtriya sansthan chhatra samvad dattatreya hosabale

नई पीढ़ी का प्रश्न पूछना भारतीय परंपरा का हिस्सा, युवाओं के प्रश्नों को सुनने और समझने की जरूरत: दत्तात्रेय होसबाले

Delhi Janakpuri Hyatt Hotel Conversion Controversy Hindutva Protest Najafgarh Road Panchjanya

दिल्ली के 5 स्टार हयात होटल में कन्वर्जन का आरोप! 800 लोगों से फॉर्म भरवाने का दावा, बवाल के बाद सड़क जाम

RSS Centenary Bhopal Swayamsevak Ekagrikaran Dattatreya Hosabale Lal Parade Ground Panchjanya

“भारत अविनाशी और मृत्युंजयी राष्ट्र है”: सरकार्यवाह जी ने 30 हजार स्वयंसेवकों को दिया ‘शाखा से राष्ट्रनिर्माण का मंत्र’

devbhoomi cultural festival 2026 badrinath cm dhami

देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 का समापन: बदरीनाथ में सीएम धामी ने कहा- लोक संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ना जरूरी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies