भारत में एचएएल के साथ होगा जीई इंजन का निर्माण, अमेरिकी सरकार की हरी झंडी
August 27, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

भारत में एचएएल के साथ होगा जीई इंजन का निर्माण, अमेरिकी सरकार की हरी झंडी

इससे करीब 500-600 भारतीय लघु उद्योग लाभान्वित हो सकते हैं।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jun 7, 2023, 06:58 pm IST
inभारत, विश्व

अमेरिकी सरकार ने भारत में जीई इंजन निर्माण के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टीओटी) को हरी झंडी दे दी है, जिससे लगभग 500-600 भारतीय लघु उद्योग लाभान्वित हो सकते हैं। अब इसके बाद अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) भारत में इंजनों के निर्माण के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ अनुबंध करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 21-24 जून को होने वाली यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ भारत को जेट इंजन निर्माण तकनीक हस्तांतरित करने के इस ऐतिहासिक रक्षा सौदे की घोषणा होने की संभावना है।

भारत में फाइटर जेट इंजन बनाने की जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) की योजना को कई माह से अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई अरब डॉलर का यह सौदा अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन की भारत यात्रा के दौरान आगे बढ़ा है, क्योंकि अमेरिकी सरकार ने भारत में जीई इंजन निर्माण के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टीओटी) को हरी झंडी दे दी है। जीई एचएएल के साथ भारत में जेट इंजन का उत्पादन करने के लिए साझेदारी करेगा, जिसे प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले अंतिम रूप दिया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समझौते से 600 एमएसएमई लाभान्वित हो सकते हैं।

अमेरिकी रक्षा सचिव ऑस्टिन लॉयड 5-6 जून को भारत की यात्रा पर आए और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय राजधानी के मानेकशॉ सेंटर में द्विपक्षीय बैठक की। ऑस्टिन की यह यात्रा प्रमुख रूप से भारत-अमेरिका के नए रक्षा नवाचार, औद्योगिक सहयोग की पहल को आगे बढ़ाने, अमेरिका और भारतीय सेनाओं के बीच परिचालन सहयोग का विस्तार करने के प्रयासों को जारी रखने पर केंद्रित रही। अमेरिकी रक्षा सचिव की यह यात्रा इसलिए भी अहम रही, क्योंकि अगले माह प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राजकीय यात्रा प्रस्तावित है। अमेरिकी सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद फाइटर जेट इंजन सौदे की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान किए जाने की संभावना है।

दरअसल, ओहियो स्थित जीई की सहायक कंपनी जीई एयरोस्पेस भारत में फाइटर जेट इंजन बनाने की प्रौद्योगिकी विकसित करने की योजना पर भारत के साथ एक साल से अधिक समय से चर्चा कर रही है। इस साल जनवरी में व्हाइट हाउस को भारत में संयुक्त रूप से इंजन बनाने के लिए जीई का एक आवेदन मिला था। वाशिंगटन डीसी में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उनके अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन पहले दौर की वार्ता कर चुके हैं। जीई के एफ-414 जेट इंजनों का निर्माण भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर योजना’ के तहत स्वदेशी लड़ाकू विमान लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) मार्क-2 की ताकत बढ़ाने के लिए है। एलसीए मार्क-1 जीई कंपनी के एफ-404 इंजन से ही संचालित हैं।

अब भारत में जीई के साथ बनने वाले एफ-414 जेट इंजनों को एलसीए मार्क-2 के अलावा पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) में भी लगाए जाने की योजना है। साथ ही विदेशी निर्माताओं के साथ मिलकर 114 मल्टीरोल फाइटर जेट विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है। अमेरिका भी भारत के साथ जेट इंजन प्रौद्योगिकी के पूर्ण हस्तांतरण के लिए तैयार है। इसकी घोषणा अमेरिकी वायु सेना के सचिव फ्रैंक केंडल ने इसी साल मार्च में अपनी भारत यात्रा के दौरान एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान की थी। अब फाइटर जेट इंजन सौदे की घोषणा होने से एएमसीए का रास्ता साफ़ हो जाएगा।

(सौजन्य सिंडीकेट फीड)

Topics: अमेरिकी सरकार से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को हरी झंडीअमेरिकी कंपनीजनरल इलेक्ट्रिकभारत में इंजनों के निर्माण के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ अनुबंधअमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेनभारत को जेट इंजन निर्माण तकनीक हस्तांतरितप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीअमेरिकी सरकारभारत में जीई इंजन का निर्माण
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

HAL MK1

बड़ी खबर: HAL के पास 5 Tejas Mk1A फाइटर जेट्स तैयार, डिलीवरी जल्द शुरू हो सकती है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान सोमनाथ को अर्पित की मराठी पगड़ी, जानिए खासियत

श्रीराम मंदिर के शिखर पर लगी धर्म-ध्वजा

सिद्ध हुआ संकल्प

पटना में जीत का जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जीत सुशासन की, हारा जंगलराज

सरकार वनवासी समाज को राष्ट्र के सर्वोच्च पदों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

भारत-अमेरिका संबंध : दमदार कूटनीति मजबूत रणनीति

Load More

ताज़ा समाचार

India russian oil Imports

यूक्रेन हमलों से रूस की रिफाइनरियां बर्बाद, पहली बार भारत से पेट्रोल का किया गया आयात

नेपाल में बाढ़

नेपाल के रसुवा में भयानक बाढ़, कैलाश मानसरोवर जा रहे करीब 400 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूटा

सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट ACJ संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ शिकायत की, तबादले की मांग

नेपाल बाढ़ त्रासदी: भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ से अब तक 160 मौतें, करीब 844 लापता

आज का श्लोक : समानसुखदुःखानां समानोद्दिष्कांक्षिणाम्।

27 अगस्त का पंचांग

पंचांग 27 अगस्त: जानें गुरुवार की ग्रह स्थिति, लग्नारंभ समय और दिशाशूल

आज का इतिहास

27 अगस्त का इतिहास: 60 हजार साल बाद धरती के इतना करीब आया था मंगल, जानें भारत की इस अनोखी उड़ान की कहानी

आज का राशिफल

राशिफल 27 अगस्त: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

भारत से नेपाल पहुंचाई गई राहत सामग्री

नेपाल की मदद के लिए सबसे पहले पहुंचा भारत, काठमांडू पहुंची राहत सामग्री, भारतीय वायुसेना ने संभाली कमान

Earthquake

नेपाल में बाढ़ के बाद अब भूकंप के तेज झटके

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies