‘वहां मेरे अंदर जिहादी सोच पैदा की गई’-श्रुति
September 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम कला-साहित्य पुस्तक समीक्षा

‘वहां मेरे अंदर जिहादी सोच पैदा की गई’-श्रुति

केरल के कासरगोड में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी और पली—बढ़ी ओ. श्रुति के मन में इस्लामी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हिंदू धर्म के प्रति ऐसी नफरत भरी गई कि उसे पता नहीं चला कि वह कब इस्लाम के रास्ते पर बढ़ गई।

Written byPanchjanyaPanchjanya
May 8, 2023, 10:54 am IST
inपुस्तक समीक्षा, पुस्तकें, केरल, साक्षात्कार

केरल के कासरगोड में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी और पली—बढ़ी ओ. श्रुति के मन में इस्लामी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हिंदू धर्म के प्रति ऐसी नफरत भरी गई कि उसे पता नहीं चला कि वह कब इस्लाम के रास्ते पर बढ़ गई। उसने कन्वर्जन कराकर इस्लाम कबूल कर लिया। आखिरकार, माता—पिता, विहिप कार्यकर्ताओं और आर्ष विद्या समाजम के सद्प्रयासों से श्रुति स्वधर्म में लौटीं। पाञ्चजन्य के केरल संवाददाता टी. सतीशन ने श्रुति की पुस्तक प्रकाशित होने के बाद दिसंबर में उनसे इन सभी विषयों पर बातचीत की थी जिसके प्रमुख अंश यहां प्रस्तुत है-

आप इस्लाम की तरफ कैसे और कब आकर्षित हुईं?
मैं साल 2008 में राष्ट्र-विरोधी इस्लामी विचारधारा से प्रभावित हुई थी। एक मुस्लिम कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य के पाठ्यक्रम में मेरे साथ ज्यादातर मुस्लिम लड़कियां पढ़ती थीं। उनके लगातार हिंदू धर्म पर सवाल उठाने, उसे कमतर बताने से मुझमें हीन भावना पैदा हुई। इसने मुझे स्वधर्म छोड़कर इस्लाम के अध्ययन को प्रेरित किया। मैंने नमाज पढ़ी, रोजे रखे। मेरा चेहरा—मोहरा और व्यवहार, सब बदल गया। ‘ईमान का सच्चा’ मुसलमान होने के लिए मेरा कानूनी रूप से इस्लाम में कन्वर्ट होना जरूरी था। मैं पोन्नानी में मौनाथ-उल-इस्लाम सभा में कन्वर्ट हो गई।

मौनाथ-उल-इस्लाम सभा का कैसा अनुभव रहा?
2013 की बात है। मैं हिम्मत करके वहां गई। वहां एक मौलवी ने कोई कीमती सामान लेकर अंदर जाने से मना किया। उन्होंने मेरे सभी प्रमाण-पत्र, गहने, पैसे और इस्लामी साहित्य भी अपने पास रख लिया। मुझे महिलाओं वाले हिस्से में भेज दिया गया। एक लड़की ने मेरे बैग से सब चीजें निकालकर फर्श पर रख दीं। वह बोली, ‘‘यहां सेनेटरी पैड नहीं, केवल कपड़े के टुकड़े चलते हैं। यहां केवल वही पुस्तकें पढ़ें, जो हमें दी जाएं।’’ इस्लाम के पैरोकार एक अनजान लड़की से कैसा अजीब बर्ताव कर रहे थे! उस पल दिमाग में पिता, मां और प्रियजनों के चेहरे कौंध गए। मन किया, भाग जाऊं। लेकिन दिमाग पर इस्लाम का गहरा प्रभाव होने से पैर थमे रह गए। पाथु नामक एक महिला ने मेरे सिर पर तीन बार पानी डाला। कुछ अरबी आयतें दोहराने को कहा। मैंने रहमत नाम स्वीकार किया। मुस्लिम बनने के बाद मैंने कलमा पढ़ा। वहां 16 साल की लड़की से बुजुर्ग तक करीब 65 महिलाएं कन्वर्जन के लिए आई थीं।

मैंने जिन मजहबी कक्षाओं में भाग लिया, उनमें अन्य मत—पंथों का तिरस्कार होता था। ईमान की पहली मान्यता तौहीद यानी अन्य मत—पंथों की निंदा करना ही है। वहां मौलवियों ने सिखाया, ‘‘हिंदू ऐसा धर्म है जो इबलीस की पूजा करता है और हिंदू मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

उसके बाद आपकी जो तालीम हुई, उसके बारे में बताएं?
मैंने जिन मजहबी कक्षाओं में भाग लिया, उनमें अन्य मत—पंथों का तिरस्कार होता था। ईमान की पहली मान्यता तौहीद यानी अन्य मत—पंथों की निंदा करना ही है। वहां मौलवियों ने सिखाया, ‘‘हिंदू ऐसा धर्म है जो इबलीस की पूजा करता है और हिंदू मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इस्लाम जानवरों की पूजा करने वाले धर्म से कहीं बेहतर है। अल्लाह उन लोगों को पसंद नहीं करता जो इस्लाम के अलावा अन्य मत—पंथों को मानते हैं। ऐसा करना अक्षम्य पाप है, जो कयामत के दिन सजा दिलाता है।’’हमारे मन में दूसरे मत—पंथों के लिए नफरत बोई जाती रही। मौलवियों ने यह भी कहा कि ‘इस्लाम को छोड़कर किसी भी अन्य मत—पंथ में महिलाओं को इतना ज्यादा सम्मान नहीं मिलता।’ हर शुक्रवार को होने वाली मौलवी की तकरीर ने मुझमें एक जिहादी भाव भर दिया जो इस्लाम के लिए लड़ने—मरने के लिए तैयार रहना सिखाता था।
मौनाथ-उल-इस्लाम सभा में महिलाओं को बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। खुद को सिर से पांव तक न ढको तो मौलवी डांट लगाता था। सप्ताह में केवल एक बार फोन करने की अनुमति थी। मैं वहां बिल्कुल खुश नहीं थी। इस्लामी रीति-रिवाजों के आधार पर इस्लाम तो स्वीकारा, लेकिन कई चीजें गले से नहीं उतरीं। कभी मेरा हाथ ही सही, उघड़ता तो मौलवी बहुत अपमानित करते कि ‘तुम्हारी यह आदत इसलिए बनी है क्योंकि तुम ऐसी संस्कृति में पैदा हुई, जिसमें महिलाएं शरीर का प्रदर्शन करती हैं।’ वहां मेरे अंदर देश-विरोधी और हिंदू-विरोधी भावनाएं भरी गईं। इस्लाम पर मेरे पहले के अध्ययन, मुस्लिम प्रसारकों, खासकर जाकिर नाइक के जिहादी भाषणों और कन्वर्जन की उस तालीम ने मुझे एक महिला जिहादी बना दिया था।

मौनाथ-उल-इस्लाम सभा में महिलाओं को बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। खुद को सिर से पांव तक न ढको तो मौलवी डांट लगाता था। सप्ताह में केवल एक बार फोन करने की अनुमति थी। मैं वहां बिल्कुल खुश नहीं थी। इस्लामी रीति-रिवाजों के आधार पर इस्लाम तो स्वीकारा, लेकिन कई चीजें गले से नहीं उतरीं। कभी मेरा हाथ ही सही, उघड़ता तो मौलवी बहुत अपमानित करते कि ‘तुम्हारी यह आदत इसलिए बनी है क्योंकि तुम ऐसी संस्कृति में पैदा हुई, जिसमें महिलाएं शरीर का प्रदर्शन करती हैं।

आप मौनाथ-उल-इस्लाम सभा से बाहर कैसे निकलीं?
मैं करीब दो महीने वहां रही। इस बीच माता-पिता ने मेरे लापता होने की शिकायत पुलिस में की। पुलिस की मदद से मेरे मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर से मेरा पता लगाया गया। पुलिस और हिंदू संगठनों की मदद से मेरे पिता और भाई मुझे वापस ले जाने के लिए विजयादशमी की पूर्व संध्या पर पोन्नानी पहुंचे। पुलिस ने पिता की शिकायत और अदालत में पेश होने का आदेश मुझे दिखाया। आखिरकार मौलवी ने दो दिन की छुट्टी की अर्जी लिखवाई और वादा लिया कि मैं वापस लौटूंगी। मौलवी ने कहा, ‘‘डरो मत। अल्लाह, दीन और हम सब आपके साथ हैं। अदालत को दृढ़ता से बताना कि तुम यहां वापस आना चाहती हो। चाहे जो हो जाए, फैसला मत बदलना।’’

इस घटना का आपके परिवार पर क्या असर हुआ?
अगले दिन सुबह 6 बजे के आसपास जब हम अपने शहर कासरगोड पुलिस स्टेशन पहुंचे। थाने में मेरे रिश्तेदारों ने मुझे मनाने की बहुत कोशिश की। वे बहुत रोए। जब मैंने अपनी मां को पुलिस थाने में देखा तो मैं अंदर से हिल गई। मुझे हिजाब पहने देखकर मां बेहोश हो गईं। थाने में बयान लेने के बाद मुझे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मैं दृढ़ता से कह रही थी, ‘‘मैं इस्लाम नहीं छोड़ूंगी, चाहे जो हो।’’ मजिस्ट्रेट के सामने एक पल के लिए मैंने मां का चेहरा देखा। वह रोते हुए बोलीं, ‘‘ऐसा मत करो मेरी बच्ची! मुझे छोड़कर मत जाओ।’’ लेकिन मैंने कहा, ‘‘मैं दो दिन बाद पोन्नानी वापस जाना चाहती हूं और इस्लामिक अध्ययन फिर से शुरू करना चाहती हूं।’’

आप फिर से सनातन धर्म की ओर कैसे लौटीं?
मेरे माता-पिता मुझे कलूर, एनार्कुलम में विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में ले गए। वहां तीन लोगों ने मुझसे विस्तार से बात की, मुझे दो दिन तक समझाते रहे। उनमें से एक ने मेरे माता-पिता को मुझे त्रिपुनिथुरा के एक योग केंद्र ले जाने को कहा। उन्होंने बताया, ‘‘वहां मनोज जी नामक एक योगाचार्य हैं। योग और हिंदू धर्म के बारे में कुछ बातें जानने के बाद मैं एक उचित निर्णय लेने में सक्षम हो पाऊंगी।’’ आचार्य के.आर. मनोज के साथ हुई बातचीत ने मेरी आंखें खोल दीं और मैं इस्लाम छोड़ सकी। इस्लाम में अनेक विसंगतियों के बारे में आश्वस्त होने के बाद, जिसे मैंने अपनी पुस्तक ‘स्टोरी आफ ए रिवर्जन’ में विस्तार से दिया है, मैंने गंभीरता से सनातन धर्म का अध्ययन शुरू किया। जैसे-जैसे मैंने सनातन धर्म की महानता और गुरु परंपराओं के बारे में जाना, मुझे अपने में दोष का पता चला। पहले मैं मजहबी उन्माद की अवस्था में थी।आचार्य मनोज से दीक्षा लेने के बाद मैंने साधिका के रूप में जीवन प्रारंभ किया। मैंने निश्चय किया कि  जो लोग गलत धारणाओं के कारण कन्वर्जन करा चुके हैं, उन्हें वापस सही रास्ते पर लाने के लिए काम करूंगी। ईश्वर ने हमें इतने महान धर्म में जन्म दिया है, फिर भी हम उसकी महानता को समझ नहीं पा रहे हैं।

Topics: Maunath-ul-Islam SabhaKasargod in KeralaShruti Swadharmaधार्मिक उन्मादImaan Ka Sacha Muslimreligious frenzyBalis PujaVishwa Hindu ParishadPolice and Hindu Organisationsविश्व हिंदू परिषदYoga and Hinduism# Kerala StoryKaloorकेरल में कासरगोडEnarkulamएनार्कुलमकेरल कहानी
Share9
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

परिंदु भगत (काकू भाई) प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता ‘साबरमती संवाद’ के दौरान पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर से बातचीत

‘ऐसे शुरू हुआ गुजरात में संघ कार्य’

सुरेंद्र जैन, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री, विहिप

“हिंदू सांप्रदायिक होते तो आप ऐसा बयान न दे पाते” : हामिद अंसारी के बयान की VHP ने की कड़ी निंदा, जानिए क्या कुछ कहा…

प्रतीकात्मक तस्वीर

‘हिंदू बहन-बेटियों पर बुरी नजर रखते हैं जिहादी’, VHP ने गरबा के लिए तय किए दिशा-निर्देश, हिंदू परंपरा का करना होगा पालन

ऑल इंडिया कोऑर्डिनेशन मीटिंग शुरू

विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुरू, 21 अगस्त तक चलेगी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (प्रतीकात्मक फोटो)

BJP को रोकने के लिए संघ को निशाना क्यों बना रहा विपक्ष?

मुहर्रम में वैन को क्रेन से बांधकर उड़ाया गया

उज्जैन: मोहर्रम जुलूस में वैन को 40 फीट ऊंचाई पर लटकाकर विस्फोट से उड़ाया, इस्लामिक झंडे फहराए; वीडियो वायरल

Load More

ताज़ा समाचार

Ayodhya Ram Mandir Hutatma Smarak Stambh Red Granite Bronze Logo Panchjanya

राम मंदिर परिसर में स्थापित हुआ ‘हुतात्मा स्मारक स्तंभ’: ये है 500 सालों के संघर्ष और रामभक्तों के बलिदान का प्रतीक!

धर्म, सेवा और समाज: भारतीय जीवनदृष्टि से संघ के सेवा कार्यों तक की यात्रा

iim kashipur dehradun campus bhoomipujan anand vardhan

देहरादून में IIM काशीपुर कैंपस का भूमिपूजन, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा- युवाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर

nainital nandadevi mahotsav 2026 nanda dola visarjan

उत्तराखंड : नैनीताल में उठा माँ नंदा सुनंदा का डोला, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

डर के आगे जीत है : क्या ट्रंप साहब के 100 प्रतिशत टैरिफ से डरने की है जरूरत?

Kotdwar Illegal Madarsa Sealed DM Swati Bhadauria Raid Jama Masjid Panchjanya

कोटद्वार में मस्जिदों में चल रहे 2 अवैध मदरसे सील: प्रशासन की छापेमारी में मिले 43 बच्चे

बद्रीनाथ धाम में टूटा ऑल टाइम रिकॉर्ड: पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु; बना नया कीर्तिमान!

कल का मौसम: 24 सितंबर को 19 राज्यों में ‘भारी बारिश’, IMD की चेतावनी

ayodhya deepotsav 2026 2650101 diyas 56000 ghats

अयोध्या दीपोत्सव-2026 में 26,50,101 दीयों का लक्ष्य, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर्स करेंगे दीप प्रज्ज्वलन

लंदन मॉडेस्ट फैशन शो

चर्च में बुर्के वाला फैशन शो? ब्रिटेन में क्यों भड़के ईसाई ?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies