भारत के लोगों से भारत की बात
June 8, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

भारत के लोगों से भारत की बात

'मन की बात' राष्ट्र की राष्ट्रीय और वैश्विक सफलताओं को प्रस्तुत करने पर केंद्रित है, जो नागरिकों में गर्व, स्वत्व और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करते हुए लोगों से राष्ट्र के विकास में भाग लेने का आग्रह करती है

Written byअनुराग सिंह ठाकुरअनुराग सिंह ठाकुर
Apr 25, 2023, 12:00 pm IST
in भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मन की बात से पता चलता है कि दो मोदी हैं- एक दृढ़, शक्तिशाली, उद्देश्यपूर्ण प्रधानमंत्री मोदी; और विनम्र, दयालु, सौम्य बुजुर्ग मोदी। अगर आप अपनी आंखें बंद करके ‘मन की बात’ सुनते हैं, तो लगेगा कि मोदी जी किसी गांव की चौपाल पर बैठे थे, लोगों से बातचीत कर रहे थे – उन्हें सुन रहे थे, उनसे बात कर रहे थे, और जहां जरूरत हो, विवेकपूर्ण सलाह दे रहे थे

अनुराग सिंह ठाकुर
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री

विश्व भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक असाधारण नैसर्गिक संवादकर्ता माना जाता है, जो जनता के साथ तत्काल घनिष्ठता स्थापित कर लेते हैं। प्रधानमंत्री की ओजस्वी भाषण शैली उनकी इस अनूठी क्षमता का मात्र एक कारण है। उनकी सुपरिचित ईमानदारी, साफगोई के साथ बोलना, और पिछले आठ वर्षों में लोगों के साथ उन्होंने जो विश्वास-आधारित संबंध बनाए हैं, इन सभी का उनकी सफल जनसंवाद शैली में योगदान है।

प्रधानमंत्री मोदी के विकास के लोक-केंद्रित मॉडल ने उन्हें विशाल जनसमूह का प्रिय बनाया है। लोगों के साथ निरंतर संवाद के उनके विचार को अब हम अक्तूबर 2014 में शुरू की गई मन की बात के रूप में जानते हैं। रेडियो संवाद के रूप में शुरू होकर अब यह कई भाषाओं में विभिन्न प्लेटफार्मों से एक साथ प्रसारित किया जाता है।

मन की बात से पता चलता है कि दो मोदी हैं- एक दृढ़, शक्तिशाली, उद्देश्यपूर्ण प्रधानमंत्री मोदी; और विनम्र, दयालु, सौम्य बुजुर्ग मोदी। अगर आप अपनी आंखें बंद करके ‘मन की बात’ सुनते हैं, तो लगेगा कि मोदी जी किसी गांव की चौपाल पर बैठे थे, लोगों से बातचीत कर रहे थे – उन्हें सुन रहे थे, उनसे बात कर रहे थे, और जहां जरूरत हो, विवेकपूर्ण सलाह दे रहे थे, या एक अनुकरणीय कार्य के लिए किसी की प्रशंसा कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने दुर्घटना पीड़ितों के उन परिवारों के साथ अपनी बातचीत साझा की, जिन्होंने बहादुरी से अपने प्रियजनों के अंग दान करने का फैसला किया था। मोदी जी ने उस बातचीत का उपयोग अंग दान के विचार को बढ़ावा देने के लिए किया।

मन की बात, प्रधानमंत्री की ओजस्वी भाषण शैली, स्वास्थ्य और स्वच्छता, आल इंडिया रेडियो, सोशल मीडिया पर ट्रेंड, राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया, हर घर तिरंगा अभियान, ‘सशक्त भारत’, मन की बात राष्ट्र की राष्ट्रीय और वैश्विक

जलवायु की संकटपूर्ण स्थितियों से निपटने से लेकर स्वास्थ्य और स्वच्छता तक, आप ऐसे कई उदाहरण देख सकते हैं, जिसमें असाधारण मन वाले साधारण लोगों को उनके अच्छे कर्मों के लिए बधाई दी गयी हो। प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात मूल रूप से वास्तविक जीवन की कहानियों और अनुभवों के बारे में है, ऐसी कहानियां जो वास्तविक भारत को दर्शाती हैं। मन की बात की प्रत्येक कड़ी के अत्यधिक लोकप्रिय होने और उसे लाखों प्रतिक्रियाएं प्राप्त होने का कारण भी यही है। मन की बात लोगों के साथ जुड़ती है, लोगों के बारे में होती है।

मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्तूबर, 2014 को प्रसारित किया गया था। 30 अप्रैल, 2023 को इसके 100 एपिसोड पूरे होंगे। 262 रेडियो स्टेशनों और 375 से अधिक निजी और सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के साथ दुनिया के सबसे बड़े रेडियो नेटवर्क ‘आल इंडिया रेडियो’ के माध्यम से, भारत के प्रधानमंत्री सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से विविधतापूर्ण जनसंख्या के एक विशाल दायरे तक पहुंचते हैं, और उन्हें न केवल सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक मुद्दों पर, बल्कि आज विश्व के समक्ष मौजूद जलवायु परिवर्तन, अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा संकट आदि चुनौतीपूर्ण समस्याओं पर भी प्रेरित करते हैं।

प्रसार भारती 11 विदेशी भाषाओं सहित 52 भाषाओं / बोलियों में मन की बात का अनुवाद और प्रसारण कर इसे देश के दूरदराज के क्षेत्रों तक भी पहुंचाता है और विदेशों में बसे भारतीयों तक भी। मन की बात भारत का पहला आभासी गुणों वाला रेडियो कार्यक्रम है, जिसे टीवी चैनलों द्वारा भी प्रसारित किया जाता है। दूरदर्शन नेटवर्क के 34 चैनल और 100 से अधिक निजी सैटेलाइट टीवी चैनल देश के कोने-कोने में इस अनूठे कार्यक्रम का प्रसारण करते हैं। फरवरी 2022 से हर महीने एक पुस्तिका भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और परिवर्तनकारी लोगों के लेख होते हैं, जो डिजिटल रूप से 6 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचती है।

इतने व्यापक प्रभाव वाली मन की बात एक सामाजिक क्रांति है, जिसका आधार जनभागीदारी में है। इस कार्यक्रम के नाम के निर्धारण से लेकर विषयों के चयन और प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में जिन कार्यों का उल्लेख करते हैं- उस सब की परिकल्पना और कार्यान्वयन तक नागरिक संवाद और नागरिक भागीदारी के विचार पर केन्द्रित है। प्रत्येक कड़ी व्यक्तियों की परिवर्तनकारी शक्ति में प्रधानमंत्री के अटूट विश्वास को प्रति माह दोहराने के लिए प्रासंगिक जानकारी एकत्र करती है, जो शासन में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री देश भर के करोड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहे हैं। वह इस मंच का उपयोग देश के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करने के लिए करते हैं और राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास करते हैं।

हर महीने प्रधानमंत्री को देश भर से लाखों पत्र मिलते हैं, जिनका उल्लेख वह कार्यक्रम के दौरान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कई बार लोगों से टेलीफोन पर भी बातचीत करते हैं। एक निर्वाचित नेता और जनता के बीच संवाद का यह तरीका लोकतंत्र और शासन में लोगों के विश्वास को सुदृढ़ करता है।

आठ वर्षों में 99 कड़ियों की सफल यात्रा के दौरान मन की बात ने न केवल महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जनता में जागरुकता पैदा करने का प्रयास किया है, बल्कि उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर सक्रिय होने के लिए भी प्रेरित किया है। मन की बात पूरे देश में सामाजिक आंदोलनों को प्रेरित करने वाला एक प्रभावी उपकरण है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सामाजिक संदेश कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन जाते हैं और कुछ ही हफ्तों में एक जन आंदोलन बन जाते हैं। स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कोविड-19 टीकाकरण और हर घर तिरंगा इसके कुछ उदाहरण हैं।

हाल ही में, मन की बात की 88 वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और नागरिकों से अपने इलाके में अमृत सरोवर बनाने का आग्रह किया। कुछ ही महीनों के भीतर, यह संदेश एक जनांदोलन में बदल गया और देश भर में कई अमृत सरोवर बन गए, जो स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र के सरकारी निकायों की मदद से बनाए गए थे। इसके बाद, 92वीं कड़ी में, उत्तर प्रदेश के ललितपुर में भगत सिंह अमृत सरोवर और कर्नाटक के बिलकेरूर में अमृत सरोवर जैसे विभिन्न अमृत सरोवरों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों के त्वरित प्रयासों की सराहना की।

‘सशक्त भारत’ के निर्माण की दृष्टि के साथ, मन की बात राष्ट्र की राष्ट्रीय और वैश्विक सफलताओं को चिन्हित करके सामने रखने पर केंद्रित है, जो नागरिकों में गर्व, स्वत्व और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करते हुए लोगों से देश के विकास में शामिल होने का आग्रह करता है। 89 वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने भारत में यूनिकॉर्न्स की संख्या 100 तक पहुंचने पर प्रकाश डाला; 91वीं कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान की सामूहिक भागीदारी और देशव्यापी सफलता का जश्न मनाया गया। ऐसे कई और उदाहरण यह दर्शाते हैं कि मन की बात सिर्फ एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि भारत के समग्र विकास का प्रतिबिंब और सार्वजनिक भागीदारी की अभिव्यक्ति है।

मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को हर स्तर पर लोगों तक पहुंचाने और इसके बारे में जागरुकता पैदा करने का एक सफल तंत्र स्थापित किया है। इतना ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री अधिक से अधिक लोगों को लाभार्थी बनने के लिए प्रेरित करने के लिए यह भी बताते हैं कि कैसे ये योजनाएं जमीनी स्तर पर लोगों को लाभान्वित करती हैं।

संकट काल में भी इस कार्यक्रम ने लोगों से संवाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जैसे कि कोविड-19 महामारी के दौरान कार्यक्रम ने लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। भारत की वैक्सीन की सफलता का श्रेय काफी हद तक मन की बात को जाता है। मन की बात की प्रासंगिकता और हमारे जीवन में इसके महत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इतना ही पर्याप्त है।

Topics: मन की बात राष्ट्र की राष्ट्रीय और वैश्विकमन की बातPrime Minister's energetic speech styleMann Ki Baathealth and cleanlinessहर घर तिरंगा अभियानAll India RadioStrong Indiasocial media trendsप्रधानमंत्री की ओजस्वी भाषण शैलीnation building processस्वास्थ्य और स्वच्छताHar Ghar Tiranga Abhiyanआल इंडिया रेडियोMann Ki Baat to the nationसोशल मीडिया पर ट्रेंडnational and globalराष्ट्र निर्माण प्रक्रियाto the people of India talk of india'सशक्त भारत'
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा, अभिषेक द्विवेदी बने युवा किसानों के रोल मॉडल

ऑगी जनता पार्टी

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सामने खड़ी हुई ‘ऑगी जनता पार्टी, AAP और CJP के गठजोड़ की खोली पोल!

कॉकरोच का शोर, विपक्ष, वामपंथ और डिजिटल एक्टिविज्म का नया नैरेटिव

Indian Gen Z youth voting and democratic participation analysis

भारत का ‘जेन ज़ी’ और लोकतंत्र: अराजकता नहीं, मतदान और संवैधानिक मूल्यों पर है युवा पीढ़ी का अटूट विश्वास

नर्मदा तट पर देश -विदेश के युवा ‘शंकरदूत’ के रूप में हुए दीक्षित

आस्था और अनुशासन का अनूठा संगम

रसोई घर में बने हॉल में बैठकर खाना खाता एक बुजुर्ग

चांदणकी : सबका साझा चूल्हा

Load More

ताज़ा समाचार

आज का इतिहास

8 जून का इतिहास: वीरता, जागरूकता और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का राशिफल

8 जून का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

guardian journalist ellis petersen amplifies anti india propaganda

पश्चिमी मीडिया का प्रोपेगैंडा! ‘द गार्जियन’ की हन्ना एलिस-पीटरसन के भारत विरोधी नैरेटिव का पर्दाफाश

dr chinmay pandya shantikunj honored in canada calgary

कनाडा की केंद्र सरकार एवं कैलगरी नगर ने किया गायत्री परिवार का सम्मान

cm dhami attends judicium 2 0 dehradun announces 5 crore welfare fund

देहरादून: CM धामी ने ‘जूडिशियम 2.0’ सम्मेलन में लिया भाग, न्यायाधीश कल्याण निधि के लिए ₹5 करोड़ की बड़ी घोषणा

uttarakhand voter revision program blo door to door visit

उत्तराखंड में शुरू हुआ SIR! BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म, ‘Book a Call’ फीचर से घर बैठे मिलेगी सुविधा

Shamli gym trainer Chandni Qureshi conversion Ayush Malik arrest

नमाज और जालीदार टोपी की फोटो से खुला राज! शामली में जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने कराया दवा कारोबारी के बेटे का कन्वर्जन

Modi Govt Border Security BRO Budget Infrastructure Development

मोदी सरकार में सरहदों की अभेद्य सुरक्षा: BRO का बजट ₹18,700 करोड़ पहुंचा, जानिए कैसे सीमा विकास की बदली सोच

CJP के प्रदर्शन में आए लोगों ने क्या कहा- इन्हें क्या मालूम RSS है

डॉ कृष्ण गोपाल, सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

नेहरू से लेकर जेपी तक, संघ को लेकर कैसे बदले विचार

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies