मिशनरी स्कूल में यौन शोषण
August 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

मिशनरी स्कूल में यौन शोषण

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला स्थित एक मिशनरी स्कूल में पादरी और शिक्षक बच्चियों का यौन शोषण करते थे। कार्रवाई होने पर आरोपी प्राचार्य पहुंचा जेल, तीन फरार। 4 छात्रावासों के नाम पर मिशनरी सरकार से ले रही थी अनुदान। वनवासी विद्यार्थियों से शुल्क भी ले रही थी। सारी गतिविधियां जांच के दायरे में आईं

Written byPanchjanyaPanchjanya
Mar 11, 2023, 12:03 pm IST
in भारत, मध्य प्रदेश
डिंडोरी महिला थाने में सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार मिशनरी स्कूल का प्राचार्य नान सिंह यादव (दाएं)

डिंडोरी महिला थाने में सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार मिशनरी स्कूल का प्राचार्य नान सिंह यादव (दाएं)

मध्य प्रदेश के डिंडौरी और मंडला जिलों की सीमा पर स्थित जुनवानी गांव अमरपुर विकासखंड में पड़ता है। समनापुर थानांतर्गत इसी गांव में जेडीईएस मिशनरी हायर सेकेंडरी स्कूल है, जिसका संचालन एक मिशनरी करती है। इस विद्यालय में 600 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं और ये सभी वनवासी हैं। छात्रावास भी विद्यालय परिसर में है। जिन छात्राओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, वे छात्रावास में रहती थीं।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में मिशनरी द्वारा संचालित एक विद्यालय में नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया जाता था। बच्चियों का यौन शोषण करने वाले कोई और नहीं, पादरी, विद्यालय के प्राचार्य और एक शिक्षक थे। हालांकि छात्रावास की वार्डन एक महिला थी, लेकिन वह भी आरोपियों के साथ मिली हुई थी। डर के कारण बच्चियां चुपचाप सब कुछ बर्दाश्त कर रही थीं।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को विद्यालय में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। इसके बाद आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के नेतृत्व में टीम ने जब मामले की जांच की, तब पादरी और आरोपी शिक्षकों की करतूतों पर से परदा हटा। इसके बावजूद पुलिस ने हीलाहवाली की और मामला तक दर्ज नहीं किया। बाद में आरोपी प्राचार्य को भी छोड़ दिया। लेकिन एनसीपीसीआर के दखल के बाद इस मामले के चारों आरोपियों में से एक नान सिंह यादव, जो कि प्राचार्य है, गिरफ्तार हो चुका है, जबकि पादरी सनी, अतिथि शिक्षक खेमचंद और वार्डन सविता फरार हैं। आरोपियों पर यौन शोषण, छेड़छाड़, पॉक्सो कानून और एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा जांच में कई और गड़बड़ियां भी पकड़ी गई हैं।

यौन शोषण और मारपीट
मध्य प्रदेश के डिंडौरी और मंडला जिलों की सीमा पर स्थित जुनवानी गांव अमरपुर विकासखंड में पड़ता है। समनापुर थानांतर्गत इसी गांव में जेडीईएस मिशनरी हायर सेकेंडरी स्कूल है, जिसका संचालन एक मिशनरी करती है। इस विद्यालय में 600 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं और ये सभी वनवासी हैं। छात्रावास भी विद्यालय परिसर में है। जिन छात्राओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, वे छात्रावास में रहती थीं। विद्यालय में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की टीम पुलिस के साथ 3 मार्च को जांच के लिए जेडीईएस मिशनरी हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंची।

इस टीम के साथ जिला बाल कल्याण समिति, शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विभाग के अधिकारी भी थे। पूछताछ के दौरान पीड़ित छात्राओं ने बताया कि आरोपी पादरी सहित अन्य न केवल उनका यौन शोषण करते थे, बल्कि उनके साथ मारपीट भी करते थे। यहां तक कि प्रार्थना के समय भी अश्लील हरकतें करते थे। डरी-सहमी छात्राएं चुपचाप यह सब झेलने के लिए विवश थीं। लेकिन जब आयोग की टीम छात्रावास पहुंची और सुरक्षा का भरोसा दिलाया तब एक-एक कर 8 बच्चियों ने आपबीती सुनाई। बच्चियों ने कहा कि उन्हें ठीक से खाना भी नहीं दिया जाता है। इसके बाद जांच टीम उसी दिन शाम को इन बच्चियों को जिला मुख्यालय स्थित सरकारी वन स्टॉप सेंटर ले गई। अगले दिन सुबह महिला थाने में सभी का बयान लेने के बाद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

बच्चियों को छुड़ाने के प्रयास
इसी बीच, जिस सरकारी केंद्र में पीड़ित बच्चियों को रखा गया था, वहां से उन्हें छीनने की कोशिश की गई। इस बाबत वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक नीतू तिलगामी ने डिंडोरी थाने में शिकायत कराई है। इसमें उन्होंने कहा है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष राधेश्याम कोकडिया, अमान सिंह पोर्ते और पार्टी के 8-10 कार्यकर्ता 5 मार्च को रात 8-9 बजे आए और बच्चियों को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बकौल नीतू, जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने बदसलूकी की। उन्हें शासकीय कार्य नहीं करने दिया और उनके साथ सेंटर के अन्य कर्मचारियों को गेट पर ही रोके रखा। जान से मारने की धमकी भी दी।

जिस समय यह सब हुआ, उस समय वन स्टॉप सेंटर में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष धन्यकुमारी वैश्य तथा समिति की सदस्य ज्योत्सना श्रीवास्तव, सहायक संचालक श्याम सिंगौर, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण यादव एवं बच्चियों की सुरक्षा के लिए तैनात महिला पुलिसबल के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे। इस मामले में साक्ष्य के तौर पर पुलिस को वीडियो रिकॉर्डिंग भी दी गई है। खबर लिखे जाने तक गोंडवाना पार्टी और चर्च से जुड़े लोग धन्यकुमारी, जो कि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष हैं, तथा उनके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने के प्रयासों में जुटे हुए बताए गए थे।

पुलिस की लीपापोती
इससे पहले, 5 मार्च को जब डिंडोरी के एडीएम, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी और टीआई जब विद्यालय आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार करने पहुंचे, तो दिल्ली जैसा नाटक किया गया। कुछ बच्चों को भड़काया गया। उन्हें यह बताया गया कि उनके प्राचार्य को फर्जी धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। बच्चे आरोपी को छोड़ने की मांग करने लगे। यही नहीं, जब आरोपी प्राचार्य को थाने ले जाया गया, तब थाने का भी घेराव किया। इसके बाद थाना प्रभारी ने सामान्य धाराओं का मामला बता कर आरोपी प्राचार्य को छोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने थाना प्रभारी की कार्रवाई को न केवल जायज ठहराया, बल्कि यह भी कहा कि पूरे प्रकरण में कानून का पालन किया जा रहा है। इस तरह, शुरू से ही पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी रही।

आरोपी प्राचार्य की रिहाई के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राधेश्याम कोकडिया ने विद्यालय का पक्ष लेते हुए बयान दिया और 11वीं कक्षा की एक बच्ची के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसका नाम उजागर कर दिया। इसके बाद एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने ट्वीट कर राधेश्याम कोकडिया पर डिंडोरी बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष को धमकी देने और बच्चों का यौन शोषण करने वालों की मदद करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की। 7 मार्च को एक पीड़िता के परिवार को चर्च के लोगों ने घर जाकर धमकाया। थाने का घेराव कर आरोपी को छुड़ाने और नाबालिग बच्ची की पहचान उजागर करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस और बीईओ पर गाज गिरी
4 मार्च तक पुलिस ने पूरे में मामले में जब कोई कार्रवाई नहीं की तो एनसीपीसीआर के अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि डिंडोरी के जुनवानी में मिनशनरी द्वारा अवैध रूप से संचालित बाल आश्रय गृह में 8 बच्चियों द्वारा शिक्षक और पादरी पर यौन शोषण के आरोप लगाने और मध्य प्रदेश राज्य बाल आयोग की जांच के बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके बाद एसपी संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि चारों आरोपियों के विरुद्ध महिला थाने में पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी गिरफ्तार है। तीन की तलाश की जा रही है। इसके बाद प्रियंक खुद डिंडोरी पहुंचे तथा पीड़ित छात्राओं और उनके परिवारों से मिले। इस दौरान सहमी बच्चियों ने कहा कि वे उस विद्यालय में नहीं पढ़ना चाहती हैं। इसके बाद एनसीपीसीआर के अध्यक्ष ने छात्राओं और उनके परिजनों की सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने आरोपी प्राचार्य को थाने से ही छोड़ देने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही, पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस मामले में सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। इस मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। सरकार ने एसपी संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर उनकी जगह संजीव कुमार सिन्हा को डिंडोली का नया एसपी तैनात किया है। आरोपी प्राचार्य को छोड़ने वाले थाना प्रभारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। पूरे प्रकरण में नए सिरे से 7 मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी प्राचार्य को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 10 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने दो बीईओ भी निलंबित किया गया है। इन्होंने कभी मिशनरी स्कूल जेडीईएस का दौरा ही नहीं किया। यही नहीं, पीड़ित छात्राओं को 10-10 हजार रुपये अंतरिम मुआवजे सहित उनका नामांकन किसी दूसरे विद्यालय में कराने, उनके कोचिंग की व्यवस्था करने तथा उनके परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की भी सिफारिश की गई है।

घोटाले की जांच होगी
इस मिशनरी स्कूल में हिंदू बच्चों को तिलक लगाने या कलावा बांधने की अनुमति नहीं थी। महत्वपूर्ण बात यह है कि जेडीईएस 4 अलग-अगल छात्रावासों के नाम पर सरकार (आदिम जाति कल्याण विभाग) से आर्थिक सहायता हासिल कर रहा था, लेकिन बच्चों को सरकारी सुविधाओं से वंचित रखकर उनसे शुल्क भी वसूल रहा था। इसे वनवासी छात्र-छात्राओं के अधिकारों का हनन करार देते हुए डिंडोरी जनजातीय कार्य विभाग ने मिशनरी सोसायटी के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। जांच में पता चला है कि स्कूल का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा था। इसके पास न तो पर्याप्त भवन हैं और न ही मान्यता। इसलिए अगले सत्र से विद्यालय और छात्रावास को सरकारी अनुदान बंद करने के साथ चारों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करने और मान्यता भी जांच के बाद देने की सिफारिश की गई है।

यह भी कहा गया है कि विद्यालय और छात्रावास बंद होने की सूरत में यहां के विद्यार्थियों का नामांकन दूसरे विद्यालयों में करने की व्यवस्था की जाए। यही नहीं, राजस्व विभाग ने यह जांच करने को भी कहा है कि जब से यह संस्था संचालित हो रही है, उस समय से इसने भवन कर जमा किया है या नहीं। यदि नहीं जमा किया है तो उससे ब्याज सहित पूरी राशि वसूल की जाए। एक जर्जर भवन को भी ध्वस्त करने की सिफारिश की गई है, जिसे मिशनरी संस्था के छात्रावास बताती है। इसका उपयोग बच्चों के लिए बहुत खतरनाक बताते हुए इसे ढहाने की सिफारिश की गई है।

मिशनरी संस्था ने क्या-क्या घपले किए हैं? इसने संपत्ति कर चुकाया है कि नहीं? कितने भवन की अनुमति दी गई है? आरटीई कानून के अनुरुप इसके पास अधोसंरचना, कर्मचारी हैं? सारी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही मान्यता दी जाएगी। मिशनरी द्वारा संचालित संस्थानों में जबरन कन्वर्जन के भी साक्ष्य मिले हैं। 1986 से अब तक जेडीईएस संस्था ने कन्वर्जन के लिए कितनी बैठकें कीं, इसका ब्यौरा भी मांगा गया है। एनसीपीसीआर के अनुसार, इस समय जिले में एनजीओ द्वारा 11 छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है, जिन्हें आदिमजाति विभाग से अनुदान मिलता है। इनमें 8 चर्च के पास हैं। एनसीपीसीआर प्रदेश भर में एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे छात्रावासों की पड़ताल भी करेगा।

Topics: यौन शोषणडिंडौरीdindoriनान सिंह यादवजेडीईएस संस्था ने कन्वर्जनआदिमजाति विभागConversionSexual Exploitationराष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोगNan Singh Yadavमिशनरी स्कूलJDES SansthaMissionary SchoolTribal DepartmentNational Commission for Protection of Child Rights
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Coyambtore Student gangraped

राजस्थान: श्री गंगानगर में नाबालिग लड़की की तस्करी, होटलों में यौन शोषण; 1000-1800 में ग्राहकों को बेचा

मप्र के मिशनरी स्कूल में नौकरी बचाने के लिए ‘ईसाई बनने’ का दबाव, महिलाओं ने खोली पोल

क्या कन्वर्जन करने वाले खो देंगे ST का दर्जा? : 24 मई को ‘जनजाति समागम’ में होगा सांस्कृतिक पहचान पर निर्णायक एलान

प्रतीकात्मक तस्वीर

गाजियाबाद: ईसाई बनने का दबाव’, चर्च ले जाकर किया जाता था ब्रेनवॉश- टीचर का बड़ा आरोप

वाराणसी सिगरा में कन्वर्जन और दुष्कर्म मामले में आरोपी रुस्तम की गिरफ्तारी

वाराणसी में कन्वर्जन के बाद दुष्कर्म! आरोपी रुस्तम गिरफ्तार, मजार ले जाकर करता था गंदा काम

TCS Nasik से लेकर अमरावती के संगठित यौन शोषण तक: फेमिनिस्ट महिलाएं चुप क्यों ?

Load More

ताज़ा समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

हिंदू नाम बताकर छात्रा से दोस्ती, सच सामने आते ही फैजान देने लगा धमकियां; फिर छात्रा ने उठा लिया खौफनाक कदम

Udhayanidhi Stalin Sanatan Dharma Patna lawyer threatened

उदयनिधि स्टालिन की बढ़ीं मुश्किलें, त्रिषा पर टिप्पणी के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

whatsapp

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट! अचानक Under Review हो रहे अकाउंट, जानें पूरा मामला

Al Jazeera पर कथित बैन के दावे

PoJK में क्या छिपा रहा पाकिस्तान? पहले चलीं गोलियां, अब Al Jazeera पर कथित बैन के दावे

(Image created by AI)

Today Weather: कई राज्यों में फिर सक्रिय हुआ मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

जैव विविधताओं से भरा है ग्लॉव झील का क्षेत्र

अरुणाचल प्रदेश को मिला पहला रामसर स्थल, ग्लॉव झील को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Gen Z और जेन अल्फा से 6 अगस्त को मुंबई में संवाद करेंगे सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

दोपहिया एम्बुलेंस (चित्र- एआई द्वारा निर्मित )

दोपहिया सड़क एम्बुलेंस: भारत की नई सोच, हर गांव तक पहुंचेगी जीवन रक्षक सेवा, पहाड़ और दूरदराज इलाकों के लिए नई उम्मीद

आज का श्लोक : स्वदेशे कष्टमापन्ने उदासीनास्तु ये नराः

आज का राशिफल

4 अगस्त राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies