नागपंचमी : हिन्दू संस्कृति की अद्भुत परम्परा
July 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम धर्म-संस्कृति

नागपंचमी : हिन्दू संस्कृति की अद्भुत परम्परा

जहां एक ओर नागराज वासुकी भोलेशंकर के गले का श्रृंगार हैं वहीं दूसरी ओर सृष्टि के पालक भगवान श्रीहरि विष्णु सहत्रमुख अनंतनाग की शैया पर विराजते हैं

Written byपूनम नेगीपूनम नेगी
Aug 2, 2022, 09:47 am IST
in धर्म-संस्कृति
सृष्टि के कण-कण में परमात्म तत्व का दर्शन कराने वाली हमारी ऋषि मनीषा ने लोकजीवन में नागों की महत्ता की प्रतिष्ठा बेहद गहनता से की है।

सृष्टि के कण-कण में परमात्म तत्व का दर्शन कराने वाली हमारी ऋषि मनीषा ने लोकजीवन में नागों की महत्ता की प्रतिष्ठा बेहद गहनता से की है।

सनातन संस्कृति में सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पूजन की परम्परा पौराणिक युग से चली आ रही है। सृष्टि के कण-कण में परमात्म तत्व का दर्शन कराने वाली हमारी ऋषि मनीषा ने लोकजीवन में नागों की महत्ता की प्रतिष्ठा बेहद गहनता से की है। अमृत्व प्राप्ति की कामना से देव-दानवों के मध्य हुआ समुद्र मंथन तभी संभव हो सका था जब नागराज वासुकि ने मथानी बनकर इस महाअभियान में अपना सहयोग दिया था। शिव महापुराण में वर्णित उद्धरण के अनुसार जब इस महामंथन में सागर के गर्भ से निकले कालकूट महाविष के प्रलयंकारी प्रभाव से सृष्टि की रक्षा के लिए जब भगवान शिव ने उस हलाहल को ग्रहण किया तो नागराज वासुकी तत्क्षण उनके गले से कसकर लिपट गये ताकि वह विष कंठ से नीचे न उतर सके। मान्यता है कि तभी से नागराज वासुकी न सिर्फ सदा-सदा के लिए नीलकंठ महादेव के गले के हार के रूप में सुशोभित हो गये, वरन लोकजीवन में श्रद्धा से पूजे जाने लगे।

हिन्दू धर्मावलम्बियों की प्रगाढ़ मान्यता है कि धरती शेषनाग के फन पर टिकी हुई है। जहां एक ओर नागराज वासुकी भोलेशंकर के गले का श्रृंगार हैं वहीं दूसरी ओर सृष्टि के पालक भगवान श्रीहरि विष्णु सहत्रमुख अनंतनाग की शैया पर विराजते हैं। श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा कहती है कि क्षीरसागर में शेषनाग की शैया पर विराजमान होकर श्रीहरि माता लक्ष्मी के साथ मिलकर सम्पूर्ण सृष्टि का संचालन करते हैं। अनंतनाग की इस श्रद्धा भक्ति से प्रसन्न होकर श्री विष्णु जहां अपने रामावतार में उनको अपने अनुज लक्ष्मण के रूप में स्नेह का वरदान देते हैं, वहीं कृष्णावतार में अग्रज बलराम के रूप में सम्मान। द्वापर युग में जब कृष्ण अवतार हुआ तो मूसलाधार बारिश वाली तूफानी रात में शेषनाग ने ही अपने छत्र से शिशु कृष्ण की रक्षाकर वसुदेव जी की गोकुल पहुंचने में मदद की थी।

श्रीमद्भागवत महापुराण में दक्ष प्रजापति की पुत्री कयादु और कश्यप ऋषि की संतान रूप में नागों की उत्पत्ति का रोचक वृतांत मिलता है। अग्नि पुराण में में उपलब्ध नागों की वंशावली से जुड़े तमाम कथानक हिन्दू संस्कृति में नागों की महत्ता साबित करते हैं। इस ग्रन्थ में पांच प्रकार के नागों- अनंत (सहत्र मुख वाले शेषनाग), वासुकि, तक्षक, कर्कोटक व पिंगल के बारे में विस्तार से उल्लेख मिलता है। नागों की महत्ता का अंदाजा इसी बात से सहजता से लगाया जा सकता है कि उनका निवास स्थान “नागलोक” के नाम से जाना जाता है। श्रीमद्भागवत पुराण में तक्षक नाग के डसने से राजा परीक्षित की मृत्यु के उपरांत उनके पुत्र जनमेजय के नाग यज्ञ का पौराणिक प्रसंग नागों की अद्भुत गाथा है। इसी तरह का एक अन्य कथानक है कि एक बार देवर्षि नारद ने कर्कोटक नाग के छल से रुष्ट होकर उसे सवंश विनष्ट हो जाने का शाप दिया था तब राजा नल ने उसके प्राणों की रक्षा की थी।

कश्मीर के राजकवि कल्हण ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ “राजतरंगिणी” में कश्मीर को नाग भूमि कहा है। हिंदू व बौद्ध साहित्य में नाग को धरती में छिपे गुप्त खजानों का संरक्षक माना गया है। मोहनजोदड़ो व हड़प्पा के पुरातात्विक उत्खनन में मिले प्रमाण भी सिंधु सभ्यता में नाग-पूजन की परम्परा को प्रमाणित करते प्रतीत होते हैं। तमाम ऐतिहासिक साक्ष्य बताते हैं कि नाग पूजन की परम्परा भारतीय सीमाओं से बाहर मिस्र, सीरिया व बेबीलोन में भी प्रचलित थी। मिस्र के शेख हरेदी नामक स्थान पर सर्प पूजा तो आज भी श्रद्धा-विश्वास से की जाती है। बताते चलें कि हिमाचल, उत्तराखंड, नेपाल, असम और अरुणाचल तथा दक्षिण भारत के पर्वतीय अंचलों में नाग पूजा प्रमुखता से होती है। हिन्दू धर्म में सर्पहत्या को महापाप माना गया है। यही वजह है कि हमारे धर्म शास्त्रों में श्रावण माह विशेष कर नागपंचमी के दिन धरती खोदना निषिद्ध माना गया है। सनातनधर्मी नागपंचमी के दिन नागों का दर्शन व पूजन शुभ फलदायी मानते हैं। इस नागपूजा में “सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथिवीतले” अर्थात जो नाग, पृथ्वी, आकाश, स्वर्ण, सूर्य की किरणों, सरोवरों, कूप तथा तालाब आदि में निवास करते हैं, वे सब हम पर प्रसन्न हों; इस मंत्र का उच्चारण कर विभिन्न नागों का दूध व लावा चढ़ाकर विधिवत पूजन किया जाता है।

अब यदि वैज्ञानिक दृष्टि से बात करें तो नाग व सर्प कृषक मित्र जीव हैं। ये चूहा व अन्य हानिकारक जीवों का भक्षण कर हमारी अनमोल कृषि संपदा की रक्षा करते हैं। पर्यावरण तथा वन संपदा की रक्षा में भी नागों की महत्वपूर्ण भूमिका जीवशास्त्री मानते हैं। इनके औषधीय उपयोग भी कम नहीं हैं। इनके विष से अनेक जीवनरक्षक दवाएं बनती हैं।

बेहद हैरतअंगेज है समस्तीपुर का नाग मेला

बिहार के समस्तीपुर जिले में नाग पंचमी के पर्व पर ऐसा अद्भुत मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सांपों के साथ ऐसे हैरतअंगेज करतब दिखलाते हैं जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। नाग पंचमी के दिन सांपों के इस खेल को देखने के लिए आसपास के जिलों से हजारों लोगों की भीड़ यहां जुटती है। इस मेले की खासियत यह है कि गंडक नदी से सांपों के साथ तरह तरह करतब दिखाने वाले लोग जिन्हें स्थानीय भाषा में ‘भगत’ कहा जाता है, मंत्र विद्या के बल पर नदी से सैकड़ों की संख्या में जहरीले सांपों को निकालते हैं और नदी में घंटों करतब करने के बाद अपने अपने सांपों को लेकर ढोल-मंजीरे की थाप पर भजन गाते और माँ भगवती का जयकारा लगाते हुए देवी मंदिर तक जाते हैं और मंदिर में इन सर्पों की विधिवत पूजा करने के बाद पूरी श्रद्धा से उन्हें वापस गंडक नदी में छोड़ दिया जाता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि तीन सौ साल से चले आ रहे इस मेले में किसी को भी सांप ने नहीं काटा है।

Topics: हिन्दू संस्कृतिनागपंचमीअद्भुत परम्पराNagpanchamitradition of Hindu culture
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

जो हमारा है, उसे हम वापस लेंगे, क्योंकि वह हमारा ही है : मोहन भागवत जी

Nag Panchami

नागपंचमी: हिन्दू संस्कृति में नाग पूजा, कुंडलिनी जागरण और सनातन एकत्व का प्रतीक

भारत की मत पंथ परंपरा का मूल सनातन संस्कृति : निम्बाराम

प्राध्यापकों का प्रारंभिक वर्ग: संघ के उद्देश्यों, भारतीय शिक्षा और समाज निर्माण पर गहन चर्चा

मन को साधने वाली अद्भुत मार्गशीर्ष पूर्णिमा

Ghar Wapsi in bareilly Neha Ansari Adopted Sanatan dharma

सनातन धर्म का पालन करने वाले अंतरराष्ट्रीय हस्तियों और वैज्ञानिकों से कौन परेशान?

Load More

ताज़ा समाचार

Dehradun Fake Medicine Factory Raid FSDA Ghaziabad Crime Branch Cipla Sun Pharma Panchjanya

सिप्ला, मैनकाइंड और सन फार्मा के नाम पर बन रही थीं नकली दवाएं: देहरादून में FSDA व पुलिस का बड़ा छापा, फैक्ट्री सील!

BJP Protest Against Rahul Gandhi Dehradun Congress Office Mahendra Bhatt Panchjanya

उत्तराखंड: भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन से कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी राजनीति की खोली पोल!

आतंकी गुरपतवंत पन्नू

टुकड़े-टुकड़े गैंग के बाद अब खालिस्तानी आतंकी आए कॉकरोच पार्टी के समर्थन में, पन्नू बोला- CJP को दस करोड़ रुपए देगा

जंतर मंतर की भीड़ को पत्रकारों के खिलाफ लिंचिंग के लिए क्या भड़का रहे हैं गोदी मीडिया के जनक

CM Yogi Adityanath Inspection Gorakhpur Goddhoiya Nala Project Jail Bypass Panchjanya

“सपा शासन में भूमाफियाओं ने ठगा, हमने दिया मुआवजा”: गोरखपुर में 495 करोड़ की परियोजना के निरीक्षण पर बोले CM योगी!

सांकेतिक फोटो

दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP के समर्थक क्या इस ऐप से करते हैं एक-दूसरे को मैसेज, बिना इंटरनेट कैसे करता है काम?

Punjab Barnala Sanitation Workers Police Lathicharge Protest AAP Government Panchjanya

पंजाब में SC सफाई कर्मचारियों पर जमकर लाठीचार्ज, AAP सरकार के खिलाफ सड़कों पर आक्रोश

Gorakhnath Mandir Shri Ram Katha 2026 Gorakhpur CM Yogi Adityanath Acharya Shantanu Ji Maharaj Panchjanya

श्री गोरखनाथ मंदिर में कल से गूंजेगी श्रीरामकथा: CM योगी होंगे शामिल, 151 वेदपाठी बटुकों की शोभायात्रा से होगा शुभारंभ!

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की बैठक सम्पन्न: जानिए दर्शन, पूजा, चढ़ावा और CEO चयन पर बड़ा अपडेट

जंतर-मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट

“छात्र आंदोलन की आड़ में अराजकता बर्दाश्त नहीं”: जंतर-मंतर हिंसा पर भड़की ABVP, केंद्र सरकार से की बड़ी मांग!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies