राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का ध्येय विमर्श
September 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का ध्येय विमर्श

ज्ञान, शील और एकता के ध्येय के साथ शुरू हुआ परिषद् राष्ट्रवाद की विचारधारा को युवाओं के बीच ले जाने और विचारधारा को मज़बूत करने की दिशा में संघ का एक कदम था.

Written byप्रशांत शाहीप्रशांत शाही
Jul 9, 2022, 06:00 am IST
inभारत, शिक्षा

9 जुलाई को देश हर वर्ष राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाता है। यह दिवस इस रूप में विशेष है कि इसी दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जन्म हुआ था, जो आज दुनिया का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन बन चुका है। आज यह जरूरी है कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के आलोक में विद्यार्थी परिषद के चेतन तत्व को समझा जाए। यह समझने का प्रयास किया जाए की जो संगठन दुनिया के सर्वाधिक विद्यार्थियों का मातृ संगठन है उसके मूल में ऐसा क्या है की इसने अपनी 75 वर्षो की यात्रा को एक ध्येय यात्रा के रूप में परिवर्धित कर लिया है, और तमाम युवाओं को राष्ट्र पुनर्निर्माण का निमित्त बनाने में अपनी भूमिका सशक्त करता जा रहा है।

साल था १९४८, जब नए नए आज़ाद हुए हिन्दुस्तान में राष्ट्रवाद के विमर्श को मज़बूत करने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षकों ने एक छात्र संगठन की नींव डाली. देश भले आज़ाद हो गया था पर आजादी के मशाल की लौ अभी विश्वविद्यालयों में नहीं पहुंची थी, आजादी के नए दीपक की केसरिया लौ अभी देश के उस वर्ग तक नहीं पहुंची थी जिसे देश का भविष्य संभालना था. विश्वविद्यालय में पढने वाला युवा अभी इस मुगालते में था की वो भी स्वतंत्र है- सोचने के लिए, पढने के लिए, अपनी परम्पराओं को जीने के लिए और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने के लिए! लेकिन युवाओं की सोच गलत निकली. १९४८ का ही साल था जब देश के स्वतंत्रता संघर्ष का प्रतीक रही ‘कांग्रेस’ और स्वतंत्रता के बाद राजनीतिक दल में परिणत हो चुकी ‘कांग्रेस पार्टी’ ने अपनी छात्र इकाई को सरकार का विरोध करने के जुर्म में प्रतिबंधित कर दिया था.

ऐसे माहौल में जब एक ओर हिंदुस्तान में आजादी का उत्सव मन रहा था और दूसरी छात्रों की आवाज को दबाने की साजिश हो रही थी, तब 9 जुलाई 1949 को विधिवत ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्’ की स्थापना ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’ की विचार छाया में कुरुक्षेत्र विश्ववियालय के उन कुछ स्वयं सेवक विद्यार्थियों को साथ लेकर की गयी गयी. ज्ञान, शील और एकता के ध्येय के साथ शुरू हुआ परिषद् राष्ट्रवाद की विचारधारा को युवाओं के बीच ले जाने और विचारधारा को मज़बूत करने की दिशा में संघ का एक कदम था. लेकिन विचारधारा की लड़ाई बहुत पहले ही शुरू हो चुकी थी, और इस लड़ाई का मंच सिर्फ हिंदुस्तान तक सीमित नहीं था बल्कि पूरी दुनिया विचारों की लड़ाई की चपेट में थी. सन 1917 में बोल्शेविक क्रांति के बाद साम्यवादी विचारधारा जब पूरी दुनिया में तेजी से फ़ैल रही थी तब गुलामी की बेड़ियों में जकड़े हिदुस्तान में भी विदेशों से पढ़कर आये हुए क्रान्तिदूत अपने साथ साम्यवादी विचारों को ले आये. ये साम्यवादी विचार हिंदुस्तान की परंपरा, वसुधैव कुटुम्बकम् की परंपरा, परिवार की परंपरा, ईश्वर पर विश्वास, आपसी सद्भाव और भाईचारे की परंपरा, अनेकता में एकता की भावना आदि अनन्य भारतीय मूल्यों के खिलाफ साबित होने लगे. ऐसे में सन 1925 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना भारतीय मूल्यों को विचारधारा में पिरोने और उस विचारधारा को देश के हर नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गयी.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के उद्देश्य और ध्येय स्पष्ट इशारा करते हैं की परिषद् न तो किसी की तुलना से प्रारंभ हुआ है और न ही किसी की प्रतिक्रिया से प्रारंभ हुआ है. ये बात सच है की हिंदुस्तान जब आज़ाद हुआ तो देश में दो विचार प्रभावी थे – एक तो साम्यवादी विचार था, जिसके अनुयायी विश्वद्यालयों में V शेप की चप्पल पहनकर, दाढ़ी रखकर और कंधे पर मैला थैला टांगकर फख्र से विचरते रहते थे. दूसरी ओर एक और टोली थी, जिसका ये मानना था की देश को पूंजीवाद के रास्ते से ले जाकर, अमरीका के चरणों में बिठाकर राष्ट्र बनाया जायेगा. पूंजीवाद नाम सुनकर नींद से जागने वाले साम्यवादी तुरंत कहते कि नहीं!… पूंजीवाद नहीं! हम तो रूस के चरणों में बैठकर, मार्क्स के चरणों में बैठकर, माओ के चरणों में बैठकर भारत को भारत बनायेंगे. तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् हिंदुस्तान की मिट्टी की आवाज बनकर सामने आता है और इस विचार को बुलंद करने की कोशिश शुरू करता है की हिंदुस्तान न अमरीका के चरणों में बैठकर बनेगा, न रूस के चरणों में बैठकर बनेगा, हिंदुस्तान की अपनी पहचान है…. और वो पहचान है भारत माता! और हिंदुस्तान भारत माता के चरणों में बैठकर हिंदुस्तान बनेगा. परिषद् ने अपने शुरूआती दिनों में ही सत्ता से यह सवाल पूछना शुरू कर दिया की वे भारत को क्या बनाना चाहते हैं?  और हिंदुस्तान की पहचान, हिंदुस्तान के विचार और हिन्स्तान के अस्तित्व की लड़ाई को लेकर परिषद् ने अपना संघर्ष शुरू किया.

विद्यार्थी परिषद् को ये संघर्ष करने के लिए आना पड़ा क्योंकि पराधीनता और वामपंथी इतिहासकारों ने भारत के लोगो को उनके ही इतिहास से वंचित कर दिया था. हिंदुस्तान में साम्यवाद और पूंजीवाद का द्वन्द यदि अपनी जगह बना पाया तो केवल इसलिए की हिंदुस्तान के लोग अपनी विरासत अपना इतिहास और गौरव भूल चुके थे. इसीलिए विद्यार्थी परिषद् ने एक ऐसे महापुरुष को आदर्श मानकर काम करना शुरू किया जिसने विश्व पटल पर हिंदुस्तान और हिंदुस्तान के विचार को स्थापित करने का काम किया था- स्वामी विवेकानंद! स्वामी विवेकानंद वो विभूति थे जिन्होंने भारत का नाम तब विश्व मंच गौरवान्वित किया जब भारत को केवल संपेरों और गड़ेरियों का देश समझा जाता था. सन 1893 ई. में 11 सितम्बर को अमरीका के शिकागो शहर में स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को हिंदुस्तान के हिंदुत्व को समझाया तो पूरी दुनिया ने न सिर्फ भारत को जाना बल्कि एक ऐसे वक़्त में जब दुनिया उपनिवेशवाद की आग में जल रही थी तब ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के विचार से दुनिया का परिचय कराने वाले विवेकानंद के सामने दुनिया नतमस्तक भी हुई. ऐसे महापुरुष जिन्होंने गरीबी से, भुखमरी से, गुलामी से जूझ रहे 30 करोड़ भारतीयों को पूरी दुनिया के सामने खड़ा होने का साहस दिया, एक सोये राष्ट्र को जगाने का कार्य किया. और आज की पीढ़ी को ये जानकार आश्चर्य होगा की अपने संभाषण के बाद 4 साल तक अमरीका में प्रवास के बाद जब स्वामी विवेकानंद वापस आये तो उनके साथ अंग्रेजो की एक टोली भी आई जो स्वामी जी के विचारो से, हिंदुत्व के विचारों से, हिंदुस्तान के विचारों से प्रेरित होकर उनके शिष्य बन चुके थे. आज ये देश का दुर्भाग्य है की स्वतंत्रता के पश्चात् के ‘कांग्रेस-वामपंथ गठबंधन’ ने कभी भी आने वाली पीढ़ियों को उनका वास्तविक इतिहास बताने की जहमत नहीं उठाई. बल्कि उन्हें सिर्फ ऐसा इतिहास बताया गया जिससे भारत के लोगो को खुद पर गर्व करने का कोई मौका ही न मिल सके. विवेकानंद जब अपने साथ शिष्यों को लेकर पहुंचे, और लोगों ने उनसे पूछा की अपने इन्हें ऐसा क्या पढ़ा दिया? तो स्वामी जी ने कहा, “ मैंने तो इन्हें सिर्फ अपने असली हिंदुस्तान के बारे में बताया है, और अभी तो मैं अकेला नरेन्द्र हूँ जो जाग पाया है. जिस दिन इस देश का एक एक व्यक्ति जाग जायेगा उस दिन पूरी दुनिया भारत के आगे नतमस्तक होगी.” स्वामी विवेकानंद के इसी सपने को, भारत के हर नागरिक को जगाने का बीड़ा ABVP ने उठाया है. इसीलिए परिषद् न तो किसी प्रतिस्पर्धा में है, न किसी की प्रतिक्रिया में. परिषद् तो एक वैचारिक आन्दोलन है जिसने हिंदुस्तान के विचार को सभी हिन्दुस्तानियों तक पहुंचाने जिम्मेदारी ली है.

(लेखक जेएनयू के अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संस्थान में शोधार्थी हैं)

Topics: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवसnational student dayAll India Student Council
Share4
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

केंद्रीय कार्यसमिति बैठक में ABVP का बड़ा संकल्प: परीक्षा सुधार, राष्ट्रव्यापी अभियान और संगठनात्मक विस्तार पर जोर

ABVP: छात्रशक्ति से राष्ट्रशक्ति में परिणीति के 78 वर्ष, वैचारिक स्पष्टता-संगठनात्मक अनुशासन है सबसे बड़ी शक्ति

प्रतीकात्मक तस्वीर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 78 वर्षों की गौरवगाथा: छात्रशक्ति से राष्ट्रशक्ति की यात्रा

ABVP: राष्ट्रनिर्माण में छात्रशक्ति की यात्रा, शिक्षा-समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण के 7 दशक

ABVP Foundation Day National Students Day Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad History

ABVP Foundation Day: अल्प बीज से विशाल वटवृक्ष तक… जानिए राष्ट्र-जागरण की अलख जगाने वाले एबीवीपी की गौरवगाथा!

दीप प्रज्ज्वलित कर अधिवेशन का उद्घाटन करते डॉ.एस. सोमनाथ और अभाविप के पदाधिकारी एवं (दाएं) कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधि

‘वर्तमान का ध्वजवाहक और भविष्य का आधारस्तंभ है युवा’

Load More

ताज़ा समाचार

मदरसा (प्रतीकात्मक चित्र)

बंगाल में 2396 अवैध मदरसों की पहचान, 252 को बंद करने का आदेश, सरकार की बड़ी कार्रवाई

आज का श्लोक : वाक्ताडनं प्रमत्तस्य परीवादं रिपोरपि।

t20 match first time vande mataram

भारतीय क्रिकेट में ऐतिहासिक अध्याय: भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच में पहली बार राष्ट्रगान के साथ गाया गया ‘वंदे मातरम्’

दुनिया ताकतवर को देखती है: गोटन में RSS सरसंघचालक जी ने कहा- ‘व्यक्ति से लेकर राष्ट्र तक सामर्थ्य अनिवार्य है’

महराजगंज में RSS शताब्दी वर्ष पर भव्य युवा संवाद : दीपक विस्पुते जी ने युवाओं को दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश

AP Aboobacker Fatwa Muslim Women Samastha Kerala Jam Eyyathul Ulama Panchjanya

“फतवा वापस नहीं होगा”: मुस्लिम महिलाओं पर दिए बयान पर कायम AP अबूबकर, जानिए जमीयतुल उलमा का बड़ा दावा!

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा जी और गुजरात मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार एवं GMDC के अध्यक्ष डॉ. हसमुख अधिया जी

Sabarmati Samvad 2026: “गुजरात कैसे बनेगा भारत का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन? डॉ. हसमुख अधिया जी ने बताई 2047 की पूरी रणनीति”

दुनिया डगमगाई, भारत संभला

Role of Spiritual Leaders in Nation Building Hindu Resurgence Panchjanya

राष्ट्र निर्माण और हिंदू पुनरुत्थान में आध्यात्मिक गुरुओं की भूमिका: जानिए कैसे मिलेगा ‘परम वैभव’!

9/11 बरसी: न्यूयॉर्क मेयर जोहरान मामदानी ने छेड़ा विक्टिमहुड का राग; हँसते हुए असंवेदनशील वीडियो पर बवाल!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies