कुछ नीति कुछ राजनीति
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

कुछ नीति कुछ राजनीति

इस बार राज्यसभा की 57 सीटें खाली हुई, जिनमें 24 भाजपा की थी

Written byप्रमोद जोशीप्रमोद जोशी
Jun 30, 2022, 12:40 pm IST
in भारत

इस बार राज्यसभा की 57 सीटें खाली हुई, जिनमें 24 भाजपा की थी। भाजपा 23 सीटें वापस हासिल करने में सफल रही, लेकिन कांग्रेस को चोट पहुंची है। हरियाणा में नेहरू-गांधी परिवार के करीबी अजय माकन हार गए, जबकि कर्नाटक में जद-एस के साथ कांग्रेस का गठबंधन खतरे में

हाल के राज्यसभा चुनावों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में कोई नाटकीय बदलाव नहीं आने वाला। अलबत्ता, कांग्रेस और भाजपा के राजनीतिक-प्रबंधन को लेकर इसमें कुछ संकेत खोजे जा सकते हैं। इस चुनाव में जहां हरियाणा में कांग्रेस की आंतरिक कलह सामने आई, वहीं महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी गठबंधन के भविष्य से जुड़े कुछ सवाल सामने दिखाई पड़ने लगे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल-एस (जेडीएस) के बीच की दरार भरी नहीं है। हालांकि कांग्रेस का राजनीतिक-प्रबंधन राजस्थान में अपेक्षाकृत दुरुस्त साबित हुआ। राजस्थान में भाजपा में क्रॉस वोटिंग हुई। कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने वाली धौलपुर से अपनी विधायक शोभारानी कुशवाह को भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया है।

राज्यसभा की सीटें किसे, कितनी मिलेंगी, आमतौर पर इसका अनुमान पहले से होता है। रहस्य कुछ उन सीटों को लेकर रहता है, जिनमें किसी एक दल के पास विधायकों का संख्याबल नहीं होता या दूसरे दलों के साथ समझौता नहीं हो पाता। एक-दो सीटों के पेचदार चुनाव के कारण राजनीतिक-नेटवर्किंग की परीक्षा होती है। ऐसे में क्रॉसवोटिंग और भितरघात के प्रसंगों का इतिहास भी है।

इस बार राज्यसभा की 57 सीटें खाली हुई। 10 जून को 57 में से 16 पर चुनाव की नौबत आई, क्योंकि 3 जून को नाम वापसी के बाद शेष 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए थे। जिन 16 सीटों पर चुनाव हुआ, उनमें महाराष्ट्र में 6, कर्नाटक में 4, हरियाणा में 2 और राजस्थान में 4 सीटें थीं। इन 16 में से 11 सीटें पहले भाजपा के पास थीं। विधानसभाओं के संख्याबल को देखते हुए भाजपा को साफ तौर पर 6 सीटें मिल सकती थीं। यानी पार्टी के सामने 5 सीटें कम होने का खतरा था। अपनी स्थिति बेहतर बनाने के लिए भाजपा ने चारों राज्यों में अपनी सुनिश्चित सीटों के साथ एक-एक अतिरिक्त सीट पर प्रत्याशी खड़े किए। इस तरह, भाजपा 4 में से 3 अतिरिक्त सीटें जीतने में सफल रही।

महाराष्ट्र : यहां उद्धव सरकार के समर्थक विधायकों में भाजपा सेंध लगाने में सफल रही। भाजपा ने महाविकास अघाड़ी से एक सीट छीनकर फौरी राजनीतिक शिकस्त ही नहीं दी है, बल्कि आने वाले समय का संकेत भी किया है। भाजपा आसानी से दो सदस्यों को राज्यसभा में भेज सकती थी। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के पास एक-एक सदस्य को जिताने लायक संख्याबल था। महाविकास अघाड़ी और भाजपा के पास कुछ अतिरिक्त वोट थे, जिनकी वजह से छठी सीट के लिए मुकाबला रोचक हो गया था। भाजपा के तीनों उम्मीदवारों, पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक ने जीत हासिल की। वहीं शिवसेना से संजय राउत, राकांपा से प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी जीते। छठी सीट के लिए शिवसेना के संजय पवार और भाजपा के धनंजय महादिक के बीच कांटे के मुकाबले में भाजपा ने 17 निर्दलीय या छोटे दलों का समर्थन जुटा लिया और उद्धव ठाकरे को चोट पहुंचाई। हालांकि यह लड़ाई केवल एक सीट के लिए हुई, पर इसके दूरगामी निहितार्थ हैं।

राजस्थान : राजस्थान में कांग्रेस ने वोटों का बेहतर इस्तेमाल कर प्रमोद तिवारी, रणदीप सुरजेवाला और मुकुल वासनिक को राज्यसभा में पहुंचा दिया, जबकि भाजपा के एकमात्र उम्मीदवार घनश्याम तिवारी को सफलता मिली। भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा चुनाव हार गए। दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा की जीत तय थी। 4 सीटों पर चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस की एक सीट फंस सकती थी। सुभाष चंद्रा को जीतने के लिए बाहरी वोटों की जरूरत थी, जो नहीं मिल सके। भाजपा की एक विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दे दिया।

कर्नाटक : कर्नाटक में संख्याबल के आधार पर चार में से तीन सीट भाजपा और एक कांग्रेस को मिलनी थी। लेकिन राज्य के तीन प्रमुख दलों ने 6 उम्मीदवार उतार दिए। भाजपा की निर्मला सीतारमण और कन्नड़ अभिनेता जागेश की जीत तय थी। पार्टी के पास 32 वोट अतिरिक्त थे, जो उसने तीसरे उम्मीदवार लहर सिंह सिरोया के लिए छोड़े थे। कांग्रेस के जयराम रमेश की जीत पर भी संदेह नहीं था, लेकिन पार्टी ने एक और प्रत्याशी मंसूर अहमद खान को भी उतार दिया। उधर, जनता दल सेक्युलर ने कृपेंद्र रेड्डी को उतारा। जद-एस को 13 वोटों की जरूरत थी, लेकिन कांग्रेस ने खेल बिगाड़ दिया। यानी जद-एस और कांग्रेस में सुलह नहीं होने का लाभ भाजपा को मिला।


इस बार जिन 57 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हुआ, उनमें 24 भाजपा के हैं। निर्विरोध चुने गए सदस्यों में 14 भाजपा के हैं। सीधे चुनाव में 16 में से 6 सीटों पर भाजपा जीती, जबकि तीन सीटों पर उसके समर्थन वाले निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इस तरह, उच्च सदन में भाजपा सांसदों की संख्या 94 हो गई है। 


हरियाणा : महाराष्ट्र की तरह हरियाणा में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई थी, जिसमें कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। गांधी परिवार के करीबी अजय माकन चुनाव हार गए, जबकि उन्हें जिताने लायक वोट पार्टी के पास थे। लेकिन माकन की जगह भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा जीत गए। भाजपा के कृष्ण लाल पवार की जीत तय थी, जबकि कांग्रेस को माकन के जीतने का भरोसा था। माकन की हार के साथ प्रदेश कांग्रेस के भीतर के झगड़े भी सामने आए हैं। कुमारी शैलजा की जगह अपने विश्वस्त उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष बनवाने वाले भूपिंदर सिंह हुड्डा पर आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी के पास जीत के लिए वोट पूरे थे, फिर भी माकन की हार चिंता की बात है। बागी तेवर दिखाने वाले कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, लेकिन इससे समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ ही रही हैं।

राज्यसभा का महत्व
इस बार जिन 57 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हुआ, उनमें 24 भाजपा के हैं। निर्विरोध चुने गए सदस्यों में 14 भाजपा के हैं। सीधे चुनाव में 16 में से 6 सीटों पर भाजपा जीती, जबकि तीन सीटों पर उसके समर्थन वाले निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इस तरह, उच्च सदन में भाजपा सांसदों की संख्या 94 हो गई है।

इस चुनाव में सबसे बड़ी सफलता आम आदमी पार्टी को मिली है। राज्यसभा में इसके सदस्यों की संख्या 3 से बढ़कर 10 हो गई है। राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं। इनमें 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते हैं और 233 सदस्य राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों के प्रतिनिधि होते हैं। मनोनीत सदस्य चाहे तो 6 माह के भीतर किसी राजनीतिक दल में शामिल हो सकता है। बीते तीन-चार दशकों में ऐसा कभी नहीं हुआ, जब राज्यसभा में किसी एक दल के पास बहुमत रहा हो। यानी 123 या उससे ज्यादा सदस्य रहे हों।

2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लोकसभा में तो भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त था, पर राज्यसभा में वह अल्पमत में थी। इस कारण उच्च सदन में अपने फैसले पास कराने में सरकार को खासी दिक्कतें आई। भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव कराने में सत्तारूढ़ भाजपा को सफलता नहीं मिली। इसी तरह, तीन कृषि सुधार कानूनों, जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक और नागरिकता कानून संशोधन विधेयकों को पास कराने के लिए भी पार्टी को अन्नाद्रमुक, बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस की मदद लेनी पड़ी थी।

Topics: राज्यसभा चुनावराष्ट्रीय राजनीति
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

सोनिया गांधी और राहुल गांधी

कांग्रेस का सियासी पतन तेज

भाजपा

राज्यसभा चुनावः भाजपा ने 4 और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होगा चुनाव

चुनौती कड़ी, जीत बड़ी

गुजरात: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा से जुड़े

हिमाचल में भाजपा ने जीता राज्यसभा चुनाव, कांग्रेस के 6 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

गुजरात राज्यसभा चुनाव में भाजपा के चारों उम्मीदवार निर्विरोध विजेता

Load More

ताज़ा समाचार

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

8 जून को इंडी गठबंधन की बैठक : अस्तित्व बचाने जुटेंगे 17 विपक्षी दल! क्या अंदरूनी कलह पर होगा मंथन!

former wipro employee alleges forced conversion

नासिक TCS के बाद Wipro में जबरन कन्वर्जन! पूर्व कर्मचारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, मुस्लिम सहकर्मी पर लगाए आरोप

supreme court

न्यायालय के आलोक में बेटी का अधिकार!

RSS Sangh Shiksha Varg Prayagraj Samajik Samrasata

125 गांव, हाथों में थैले और 5000 रोटियां: संघ शिक्षा वर्ग ने पेश की समरसता की मिसाल, घर-घर चूल्हों तक पहुंचा राष्ट्रवाद

ममता बनर्जी काे बड़ा झटका, पार्टी से निष्कासित ऋतब्रत को विधानसभा अध्यक्ष ने दिया नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

pithoragarh yakshavati river rejuvenation plantation drive 130 ta eco kumaon

विश्व पर्यावरण सप्ताह : सेना की इको टास्क फोर्स ने शुरू किया यक्षवती नदी पुनर्जीवन, नागरिकों ने दिखाई एकजुटता

न्यूयॉर्क के मेयर मामदानी ने तोड़ी परंपरा! इजरायल डे परेड का किया बहिष्कार, लोगों ने कहा- ‘चला रहे हैं इस्लामिक एजेंडा’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies