गाजियाबाद की थाना लोनी बॉर्डर पुलिस और गोतस्करों के बीच गुरुवार की तड़के मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से सात गोतस्कर घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इनके कब्जे से सात अवैध तमंचे और कटर बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. इरज राजा के बताया कि थाना लोनी बॉर्डर को सूचना प्राप्त हुई कि बेहटा हाजीपुर के पास वाले गोदाम में गाय काटी जा रही हैं। सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर की पुलिस गोदाम पर पहुंची तो देखा कुछ व्यक्तियों द्वारा गाय कटान का काम किया जा रहा था । पुलिस ने गाय काट रहे बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने अपने आप को घिरा देख पुलिस पर करीब 7 राउंड फायर किया। पुलिस ने भी बचाव में करीब 13 राउंड फायर किये। मुठभेड़ के दौरान सात बदमाश घायल हो गए, जिनको गिरफ्तार कर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार गोतस्करों में मुस्तकीम निवासी इकराम नगर मुस्तफाबाद लोनी, सलमान निवासी मुस्तफाबाद पचेड़ा जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी लक्ष्मी गार्डन, मोनू निवासी नाइ पूरा, इंतजार निवासी अशोक विहार 30 फुटा रोड कस्बा लोनी, नाजिम निवासी गली नंबर 2 मजदूर जनता कॉलोनी थाना वेलकम ,दिल्ली, आसिफ निवासी बाबू होटल के पास वाली गली नंबर 3 मोहल्ला अशोक विहार लोनी तथा बोलर पुत्र इस्लाम निवासी 352 प्रेम नगर डबल टंकी के पास कस्बा लोनी हैं। फरार आरोपितों में भूरा निवासी जाफराबाद दिल्ली और दानिश निवासी जाफराबाद दिल्ली हैं। इनके कब्जे से तीन गौवंश कटे हुए ( जिन का नमूना लेकर पशु चिकित्सक को बुलाकर डिस्पोजल कराया जा रहा है) सात तमंचे, 12 जिंदा कारतूस, सात खोखे, दो कुल्हाड़ी, पांच छुरी तथा प्लास्टिक की रस्सी के दो बंडल बरामद हुए हैं।











