सहारनुपर में हिंदुओं को कहा जा रहा है सरकार बदलने पर बदला लिया जाएगा
September 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

सहारनुपर में हिंदुओं को कहा जा रहा है सरकार बदलने पर बदला लिया जाएगा

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jun 10, 2021, 08:22 pm IST
inभारत, उत्तर प्रदेश

अरुण कुमार सिंह

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले का बेहट कस्बा मुस्लिम—बहुल है। यहां इन दिनों जिहादी तत्व और कुछ कांग्रेसी भी कह रहे हैं कि प्रदेश में सरकार बदलते ही हिंदुओं से बदला लिया जाएगा।  हिंदू दुकानदार के आवेदन पर एक नल को प्रशासन ने उखाड़ दिया है, जिसे जिहादी तत्वों ने अपनी नाक का सवाल बना लिया है और सेकुलर नेता राजनीति चमकाने के लिए इसे हवा दे रहे हैं
 

    गत दिनों सहारनपुर में जो कुछ हुआ, वह यह बताने के लिए काफी है कि जहां भी मुस्लिमों की आबादी अधिक है, वहां वे हिंदुओं को परेशान इसलिए करते हैं कि ताकि हिंदू अपने मकान और दुकान सस्ते में बेचकर और कहीं चले जाएं या फिर उनकी संपत्ति पर किसी मुसलमान का कब्जा हो जाए। सहारनपुर के बेहट कस्बे के मनिहारन मुहल्ले में कुछ ऐसा ही हो रहा है। कस्बे में 75 प्रतिशत मुसलमान और 25 प्रतिशत हिंदू हैं। उल्लेखनीय है कि मनिहारन मुहल्ले में डॉ. मुरारी झा, गिरधारी झा और त्रिपुरारी झा, इन तीन भाइयों का संयुक्त परिवार रहता है। इस परिवार को सेकुलर और मुस्लिम नेताओं की शह पर कुछ जिहादी तत्व धमकी दे रहे हैं कि मुहल्ला खाली कर दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

    यह धमकी झा परिवार की दुकान के बाहर लगे एक नल को स्थानीय प्रशासन द्वारा उखाड़ने के बाद मिल रही है। उल्लेखनीय है कि झा परिवार के बहुत प्रयास करने के बाद गत 6 जून को प्रशासन ने उस नल के उपरी हिस्से को काटकर हटा दिया है। इसके बाद कांग्रेस के दो विधायक नरेश सैनी और मसूद अख्तर तथा नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल रहमान कुरैशी फिर से उसी जगह नल लगवाने की मांग के साथ धरने पर बैठ गए।

    स्थानीय हिंदुओं का कहना है कि ऐसा उन लोगों ने केवल मुसलमानों को खुश करने के लिए किया। बता दें कि झा परिवार ने उस दुकान को 2013 में खरीदा था, लेकिन उस नल के कारण वे लोग उस दुकान से कोई कारोबार नहीं कर पा रहे थे। 2013 में वह दुकान बिल्कुल खंडहर थी। बाद में झा परिवार ने दुकान को नए सिरे से बनवाया और कपड़े का कारोबार करने का विचार किया, लेकिन सबसे बड़ा बाधक था वह नल। स्थानीय मुसलमान बकरी, मुर्गा आदि काटकर उसी नल के पानी से धोते थे। इस कारण वहां गंदगी बनी रहती थी। हिंदुओं का कहना है कि उस नल के पास ही और भी नल हैं, लेकिन मुसलमान जानबूझकर उसी नल के पास मांस धोया करते थे। इसके अलावा दिनभर वहां कोई नहाता रहता था, तो कोई कपड़े साफ करता रहता था। इसलिए वह दुकान खुल नहीं पाती थी। अगर खुलती भी थी तो कोई ग्राहक नहीं आता था। इस कारण वह दुकान काफी दिनों से बंद है।

    गिरधारी झा ने बताया कि 9 सितंबर, 2020 को स्थानीय नगरपालिका के अध्यक्ष कुरैशी को एक आवेदन देकर उनसे निवेदन किया गया कि वहां नल रहने के कारण कोई कारोबार नहीं हो रहा है। इसलिए आप उस नल को वहां से हटवा दें। गिरधारी के अनुसार कुरैशी आवेदन देखकर ही भड़क गए और अपमानित कर अपने कार्यालय से उन्हें बाहर जाने को कहा। आरोप है कि कुछ दिनों बाद नगरपालिका अध्यक्ष ने झा परिवार से कहा, ''नल जहां है, वहीं रहेगा, तुम्हें जो करना है, कर लो।'' झा परिवार का कहना है कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा कि हम लोग किसी मुसलमान को दुकान और मकान बेचकर कहीं और चले जाएं।

      
    इसके बावजूद झा परिवार रुका नहीं। उन्होंने 14 जनवरी, 2021 को सहारनपुर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के पास नल को हटाने के लिए आवेदन दिया। एसडीएम ने नायब तहसीलदार, पटवारी और पुलिस के माध्यम से भी पूरी स्थिति की जानकारी ली। नायब तहसीलदार और पटवारी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि वह नल गलत जगह पर है। इससे रास्ता भी बाधित होता है। इसलिए इसे हटाने में कोई दिक्कत नहीं है। उसी रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने 6 जून को नल को कटवा दिया। इसके बाद तो कांग्रेस के नेताओं, भीम आर्मी के समर्थकों और कुछ जिहादी तत्वों ने जमकर हंगामा मचाया। इन लोगों का कहना था कि प्रशासन 24 घंटे के अंदर नल को उसी जगह पर लगवाए, नहीं तो हालात बिगड़ सकते हैं।

    उनके धरने की खबर मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन पर दबाव डालने के लिए कोतवाली का घेराव कर दिया। बजरंग दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता विकास त्यागी ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि वह नल फिर से वहां न लगाया जाए। दोनों पक्षों की बात सुनकर प्रशासन ने कहा कि नल पहले के स्थान से सात—आठ मीटर दूर लगाया जाएगा।

    फिलहाल यह मामला शांत तो हो गया है, लेकिन बेहट के जिहादी तत्व वहां के हिंदुओं, खासकर झा परिवार को धमकी दे रहे हैं कि राज्य में सरकार बदलते ही बदला लिया जाएगा। इससे झा परिवार डर गया है और बेहट छोड़कर और कहीं जाने का विचार कर रहा है।

    झा परिवार मूलत: मधुबनी (बिहार) का रहने वाला है। गिरधारी के पिता जीवकांत झा सहारनपुर स्थित कपड़े की एक मिल में काम करते थे। मिल बंद होने के कारण 1989 में वे बेहट के एक मंदिर में पुजारी हो गए। 1986 में एक दुर्घटना के कारण जीवकांत के देहांत के समय उनके तीनों बेटे छोटे ही थे। उनकी पत्नी रेणु देवी ने बच्चों को मुश्किल से पाला—पोसा। बच्चे बड़े हुए तो कुछ कमाने लगे और उसी कमाई से 2013 में दुकान खरीदी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी दुकान पर जिहादियों की नजर लगी हुई है।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पूज्य श्री के एस सुदर्शन जी (फोटो- साभार- आरएसएस आर्काइव)

विकास की भारतीय व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे सुदर्शनजी

एयर इंडिया

IGI एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक: बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस के विदेश रवाना हुए 3 विदेशी नागरिक, एयर इंडिया के CEO तलब

लंदन में आयोजित ‘एकात्मता का उत्सव’ कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते हुए श्री मोहनराव भागवत। साथ में मंच संचालक ममता सुब्रह्मण्यम

सरसंघचालक जी का ब्रिटेन प्रवास : ‘हिंदू का पारंपरिक स्वभाव अपनापन’

आज का श्लोक : सर्वमेव मनोमूलं कार्यं संघटनात्मकम्

Rajasthan Weather: 15 सितंबर को 14 जिलों में ‘भारी बारिश’, 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा जयपुर का अधिकतम तापमान

जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के शानदार परिणामों का जश्न मनाते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़।

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत: PM मोदी बोले- डबल इंजन सरकार के सुशासन और विकास पर जनता की मुहर

Load More

ताज़ा समाचार

पूज्य श्री के एस सुदर्शन जी (फोटो- साभार- आरएसएस आर्काइव)

विकास की भारतीय व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे सुदर्शनजी

एयर इंडिया

IGI एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक: बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस के विदेश रवाना हुए 3 विदेशी नागरिक, एयर इंडिया के CEO तलब

लंदन में आयोजित ‘एकात्मता का उत्सव’ कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते हुए श्री मोहनराव भागवत। साथ में मंच संचालक ममता सुब्रह्मण्यम

सरसंघचालक जी का ब्रिटेन प्रवास : ‘हिंदू का पारंपरिक स्वभाव अपनापन’

आज का श्लोक : सर्वमेव मनोमूलं कार्यं संघटनात्मकम्

Rajasthan Weather: 15 सितंबर को 14 जिलों में ‘भारी बारिश’, 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा जयपुर का अधिकतम तापमान

जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के शानदार परिणामों का जश्न मनाते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़।

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत: PM मोदी बोले- डबल इंजन सरकार के सुशासन और विकास पर जनता की मुहर

देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र

UCC : महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी

भगवान शिव और माता पार्वती (फोटो- एआई द्वारा निर्मित)

हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का दुर्लभ महासंयोग : जब श्रीकृष्ण ने राधा को बताया शिव-शक्ति का अटूट प्रेम

जयदीप राय को हिंदी सेवा सम्मान 2026 प्रदान करतीं नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह। साथ में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राणा प्रताप सिंह।

भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक जयदीप राय को ‘हिंदी सेवा सम्मान 2026’

शिकायतकर्ता से सीधे बात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

सीएम धामी ने अफसरों के सामने शिकायतकर्ता को लगाई कॉल, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies