खेल जगत -खिलाड़ियों के खिलाड़ी
June 27, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

खेल जगत -खिलाड़ियों के खिलाड़ी

Written byArchiveArchive
Feb 12, 2018, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 12 Feb 2018 11:11:19

पहले रमाकांत आचरेकर, गुरुचरण सिंह, तारक सिन्हा, देशप्रेम आजाद जैसे कोच हुए है, जिन्होंने अनेक विश्वस्तरीय खिलाड़ी देश को दिए। अब वही काम राहुल द्रविड़ कर रहे हैं तो पी. गोपीचंद भी उसी परंपरा को निभा रहे हैं। इन गुरुओं  के सिखाए प्रतिभावान खिलाड़ी दुनिया के हर कोने में भारत का नाम रोशन कर रहे

विवेक शुक्ला
गत दिनों भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 आॅस्ट्रेलिया को पटखनी देकर विश्व विजेता बन गई। कप्तान पृथ्वी शॉ की अगुआई में इस टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम को वाहवाही मिलने के साथ ही पैसों की बौछार हो रही है। वहीं टीम के कोच राहुल द्रविड़ की भी जबरदस्त तारीफ हो रही है। सच में उन्होंने जो काम किया है, वह प्रशंसा के लायक ही है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से परिचित तो कराया ही, साथ ही जबरदस्त मेहनत के लिए भी प्रेरित किया। परिणाम सामने है।  द्रविड़ चाहते तो ‘कमेंट्री’ करके हर साल करोड़ों रुपए कमा सकते थे। उनकी क्रिकेट की समझ और आवाज बेहतरीन है। लेकिन भारतीय क्रिकेट की दीवार रहे द्रविड़ ने कठिन रास्ते पर चलना बेहतर माना। राहुल के इंडिया-ए और इंडिया अंडर-19 टीम के कोच पद को संभालते ही भारत में उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ियों की फौज सामने आने लगी है। 100 से अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले द्रविड़ देश के युवा क्रिकेटरों के निर्देशक और गुरु के रूप में उभरे हैं। उनकी देखरेख में भारत ने अंडर-19 विश्व कप पर कब्जा कर लिया है। द्रविड़ हर खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने से लेकर उन्हें क्रिकेट की बारीकियों को बताने-समझाने में सदैव तत्पर रहते हैं। उनकी प्रतिभा को शब्दों में बांधना असंभव है।
वहीं बैडमिंटन के शानदार खिलाड़ी से कोच बने पी.गोपीचंद की कहानी भी द्रविड से मिलती-जुलती है। वे बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी या कोई खेल अकादमी चला कर मोटी कमाई कर सकते थे। लेकिन उन्होंने भी बैडमिंटन कोर्ट में पसीना बहाते रहने का निर्णय लिया। अब ये दोनों कांटों भरे रास्ते को सफलता से पार कर रहे हैं। गोपीचंद भारतीय बैडमिंटन के कायाकल्प में लगे हैं। साइना नेहवाल, पी.वी.सिंधू, के. श्रीकांत जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी उनसे कोचिंग लेने के बाद ही बैडमिंटन की दुनिया में शिखर पर पहुंचे हैं। उनका समर्पण भाव अनुकरणीय है। वे भी अपने शिष्यों में जीत  का जज्बा पैदा करते हैं।
नेपथ्य में रहते द्रविड़
इंदौर में जन्मे और कर्नाटक की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलते रहे राहुल द्रविड़ जब सक्रिय थे, वे तब भी तमाम उपलब्धियों के बावजूद नेपथ्य में ही रहना पसंद करते थे। अब कोच बनने पर भी वे अपनी सफलता का महिमामंडन नहीं करते। उनका काम खुद बोलता है। आपने भी देखा होगा कि इंडिया अंडर-19 की टीम कप जीतने के बाद जब मैदान में सामूहिक फोटो खिंचवा रही थी, तब वहां पर द्रविड़ नहीं थे। यही नहीं, उन्होंने कहा, ‘‘यह जीत इन खिलाड़ियों की मेहनत की जीत है।’’ गोपीचंद भी द्रविड़ की ही तरह अत्यंत सुसंस्कृत और विनम्र हैं। उन्होंने कोच के रूप में देश को विश्व चैंपियन है। साइना और सिंधू ने ओलंपिक में पदक हासिल किए। ये दोनों कोच विवादों से परे हैं। शायद ही कभी उनका नाम किसी वाद-विवाद में घसीटा गया हो।
कुछ पुराने गुरु
अगर बात क्रिकेट की हो तो देश ने देशप्रेम आजाद से लेकर रमाकांत आचरेकर सरीखे कई दिग्गज कोच देखे हैं। देशप्रेम आजाद से क्रिकेट की बारीकियों को जाना कपिलदेव, योगराज सिंह, युवराज सिंह, हरभजन सिंह समेत पंजाब और हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के बीसियों खिलाड़ियों ने। एक बार कपिलदेव ने कहा था, ‘‘अगर उनके जीवन में देशप्रेम आजाद सर न आए होते तो वे क्रिकेट में उपलब्धियां दर्ज नहीं करा पाते।’’  चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के मैदान में देशप्रेम दशकों तक नि:स्वार्थ भाव से छोटे-छोटे बच्चों को क्रिकेट खेलने के गुण बताते-समझाते रहे। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली के कोच रमाकांत आचरेकर ने भी कोचिंग को साधना की तरह लिया। अमूमन कोच के काम की अनदेखी हो जाती है। अगर टीम या खिलाड़ी जीतता है, तो कोच को थोड़ा-बहुत श्रेय मिल जाता है। अगर उसकी टीम या खिलाड़ी हारता है, तो उसकी आफत ही आ जाती है। हर कोई उसकी खिंचाई करने लगता है। कोच पर हमेशा कड़ी नजर रहती है। उसके कामकाज की समीक्षा के वक्त सब विशेषज्ञ हो जाते हैं।
 क्रिकेट के जानकार द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता गुरुचरण सिंह या तारक सिन्हा के नाम से परिचित होंगे। इन दोनों ने कीर्ति आजाद, अजय जडेजा, मनिंदर सिंह, आशीष नेहरा, मनोज प्रभाकर, भास्कर पिल्लै, शिखर धवन समेत दर्जनों अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ियों  को तराशा। पर इन्हें कभी टीम इंडिया का कोच बनाने के संबंध में नहीं सोचा जाता। अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना कोचिंग को भी बड़ी ईमानदारी और लगन से अंजाम देते थे। वे 2010 के दक्षिण अफ्रीका में हुए  विश्व कप में अपने देश की टीम को क्वॉर्टर फाइनल में मिली शर्मनाक हार से सन्न रह गए थे। उसके बाद उन्होंने यहां तक कहा था कि वे उस हार का का बदला चुकाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आपको याद होगा कि दक्षिण अफ्रीका में वर्ल्ड कप में हार कर बाहर हो जाने के बाद उनके देश की फुटबॉल एसोसिएशन ने माराडोना को कोच पद से हटा दिया था। माराडोना इस बात को लेकर बहुत भावुक हो गए थे। तब उन्होंने भावुक अंदाज में कहा था, ‘‘मैं अपने देश की टीम के साथ वापस आने के लिए अपनी एक बांह देने को तैयार हूं। कोच बनने के लिए मैं अपनी जिंदगी तक दे सकता हूं।’’
इंडिया अंडर-19 टीम की शानदार सफलता के चलते सारा देश प्रसन्न है। इस विजय में राहुल द्रविड़ का योगदान निर्विवाद है। आशा की जानी चाहिए कि वे उभरते हुए खिलाड़ियों को उसी   तरह से प्रोत्साहित करते रहेंगे जैसे जामवंत ने सीता की खोज के समय हनुमान को किया था।  (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

छत्रपति शिवाजी महाराज

छत्रपति शिवाजी महाराज: हिंदवी स्वराज्य की शाश्वत प्रेरणा

प्रतीकात्मक तस्वीर

‘हम भी अपने बच्चों को सेना में भेजेंगे’, कहानी ऑपरेशन सिंदूर के वीर बलिदानी नायकों की

प्रतीकात्मक चित्र

SIR: एक साल में हटाए गए 6 करोड़ अवैध मतदाताओं के नाम

Hormuz strait crsis

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव: ईरान का ड्रोन अटैक, अमेरिका ने ठोंक दिए ठिकाने

Venezuela earthquake

वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, मौतों की संख्या 920 तक पहुंची, 3000 से अधिक घायल

आज का राशिफल

27 जून का राशिफल: 27 जून 2026 को इन राशियों के बन रहे हैं सफलता और धन लाभ के योग

Load More

ताज़ा समाचार

छत्रपति शिवाजी महाराज

छत्रपति शिवाजी महाराज: हिंदवी स्वराज्य की शाश्वत प्रेरणा

प्रतीकात्मक तस्वीर

‘हम भी अपने बच्चों को सेना में भेजेंगे’, कहानी ऑपरेशन सिंदूर के वीर बलिदानी नायकों की

प्रतीकात्मक चित्र

SIR: एक साल में हटाए गए 6 करोड़ अवैध मतदाताओं के नाम

Hormuz strait crsis

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव: ईरान का ड्रोन अटैक, अमेरिका ने ठोंक दिए ठिकाने

Venezuela earthquake

वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, मौतों की संख्या 920 तक पहुंची, 3000 से अधिक घायल

आज का राशिफल

27 जून का राशिफल: 27 जून 2026 को इन राशियों के बन रहे हैं सफलता और धन लाभ के योग

आज का इतिहास

27 जून का इतिहास: जानिए इस दिन देश-दुनिया में क्या-क्या हुआ था?

यूरोप में ‘हीट डोम’ का हाहाकार: फ्रांस-स्पेन में पारा 43°C के पार, ब्रिटेन में टूटा रिकॉर्ड और नीदरलैंड में ‘कोड रेड’

Bangladesh Deepu Das Case Investigation Report Imam Yaseen Arafat Arrested Mymensingh

बांग्लादेश: दीपू दास लिंचिंग की जांच रिपोर्ट आई सामने- मुख्य आरोपी निकला इमाम, झूठे और बेबुनियाद निकले ईशनिंदा के आरोप

हाईड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रन

120 की रफ्तार से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से दिल्ली के बीच 75 किमी प्रति घंटे रही स्पीड

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies