| दिंनाक: 31 Jul 2017 15:13:45 |
|
पिछले दिनों गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम सहित देश के अनेक राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आई। इसमें लगभग 200 लोगों की जान चली गई और लाखों लोग प्रभावित हुए। कोई बेघर हो गया, तो किसी की फसल खराब हो गई। बहुत सारे लोग ऐसे भी थे, जिनके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने इन लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। विभन्नि क्षेत्रों में टोली बनाकर स्वयंसेवक पहुंच गए। उन स्वयंसेवकों ने बाढ़ में फंसे अनेक लोगों को बाहर कर सुरक्षित जगह पर पहंुचाया। जिन्हें दवा की जरूरत थी उन्हें दवा दी। यही नहीं स्वयंसेवकों ने अनेक जगहों पर सामूहिक रूप से लोगों को भोजन कराने का भी प्रबंध किया। -प्रतिनिधि