वहाबी इस्लाम का चेहरा
June 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

वहाबी इस्लाम का चेहरा

Written byArchiveArchive
Jul 14, 2017, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 14 Jul 2017 15:32:44

 

कश्मीरियत के नाम पर खुलेआम आतंकियों, जिहादियों, हत्यारों का समर्थन करने वाले कट्टरवादी तत्वों ने ही भारत में वहाबी आतंक को पैर पसारने की सहूलियत दी है। इसमें उन सेकुलर राजनीतिक दलों का दोष भी कम नहीं है जो वोट बैंक के लालच में इस्लामी आतंक के दंश को झुठलाते रहे हैं

हर्ष त्रिपाठी

भारत के नेता और बुद्धिजीवी अभी भी उसी मन:स्थिति में जी रहे हैं, जिसमें लंबे समय तक खुद को आधुनिक, खुले विचारों वाला कहता, पश्चिम का आधुनिक समाज जीता रहा। सीरिया, इराक के बर्बाद होने, दुनिया के ज्यादातर आतंकवादी हमलों के पीछे पहले अल कायदा, अब आईएसआईएस की ध्वनि आने के बाद भी दुनिया इस्लामिक आतंकवाद पर खुलकर बात करने से बचती रही है। भारत भी लंबे समय से इस्लामिक आतंकवाद की चपेट में  हैं। बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए गए 7 हिन्दू श्रद्धालुओं की हत्या उसी इस्लामिक आतंकवाद के बढ़ते खतरे की तरफ संकेत है, जो अब ज्यादा साफ दिखने लगा है। हैरानी की बात यह है कि अब भी भारत में मुसलमानों की बड़ी आबादी होने और कश्मीर में घाटी में अब लगभग मुसलमान रह जाने की वजह से कोई भी सेकुलर राजनीतिक दल कश्मीर घाटी में हो रही आतंकवादी घटनाओं को इस्लामी कहने का खतरा मोल नहीं लेना चाहता।
हिज्बुल मुजाहिदीन का सरगना रहा जाकिर मूसा 4 मिनट के वीडियो में साफ कहता है कि ‘‘भारतीय मुसलमान दुनिया के सबसे कायर मुसलमान हैं। हम इस्लाम का राज कायम करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम कश्मीरियत को बचाने की लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं। कश्मीर में हम कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं। हम इस्लाम की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसके रास्ते में जो भी आएगा, उसे इसका परिणाम भुगतना होगा।’’ मूसा ने अल कायदा का हाथ थामने के बाद जारी वीडियो में ये बातें कही हैं। लंबे समय से पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी गजवा-ए-हिन्द की बात करते रहे हैं। पहली बार यह बात इतने साफ तौर पर किसी आतंकवादी ने खुद कबूली है।
मूसा के वीडियो और अयूब पंडित की हत्या के बाद इतना तय है कि इस इस्लामिक आतंकवाद के निशाने पर हिन्दू रहेंगे, ऐसा सोचने वाले गलतफहमी के शिकार हैं। सीरिया और इराक, दो सबसे बड़े उदाहरण हैं, जहां इस्लामिक आतंकवाद ने सिर्फ मुसलमानों को मारा है। इस इस्लामिक आतंकवाद की वजह से दुनिया के हर देश के मुसलमान शक के दायरे में हैं। यहां तक कि वे मुसलमान भी जो सीरिया या इराक से इस्लामिक आतंकवाद का शिकार होने से बचकर भाग निकले। उसकी वजह बड़ी साफ है। मुसलमानों ने लंबे समय तक इस्लामिक आतंकवाद को मानने से ही इनकार कर दिया। ‘आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता’, इस कथन के आवरण में आतंकवाद का कट्टर इस्लामिक चेहरा ढका जाता रहा है।
इस्लामिक आतंकवाद घाटी में किस कदर पैठ जमा चुका है, इसका उदाहरण सिर्फ मूसा का वीडियो नहीं हैं। आतंकी बुरहान वानी को सेना ने मार गिराया। बुरहान वानी घाटी में एक ऐसे आतंकवादी कमांडर के तौर पर उभरा था, जिसने घाटी के नौजवानों को कट्टर इस्लामिक आतंकवाद की तरफ ललचाया था। सोचिए, उस देश में क्या हो सकता है, जहां राजनीतिक पार्टियां बुरहान वानी जैसे आतंकवादी के साथ सहानुभूति जताके, उसकी मौत पर ‘गमजदा’ होकर राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश करती हों। सेना पर ही सवाल खड़ा किया जाए। इस तरह की छोटी-छोटी लगातार हुई घटनाओं ने घाटी में इस्लामिक आतंकवाद की जड़ों को गहरा ही किया है। और यह इस्लामिक आतंकवाद हिन्दुस्थान में कितना ज्यादा फैल चुका है, इसका पता हमें तब चलता है, जब देश के अलग-अलग हिस्सों से कुछ मुसलमान युवकों के सीरिया में इस्लामिक स्टेट के लिए लड़ने जाने की खबरें आती हैं।
लंबे समय से कश्मीर घाटी में वहाबी/सलाफी इस्लाम मजबूत हो रहा था। अधकचरे किस्म के विश्लेषक कहते रहते हैं कि कश्मीर घाटी में ‘भाजपा-पीडीपी सरकार के गलत फैसलों की वजह से हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं’। जबकि, सच्चाई यह है कि भाजपा-पीडीपी सरकार ने कश्मीरियत के खिलाफ कोई फैसला नहीं लिया है। हां, इस्लामिक आतंकवादियों को मारने का फैसला जरूर हुआ है। इस फैसले ने गुपचुप इस्लामिक आतंकवाद के पहरुए बने कट्टरवादी तत्वों को विचलित कर दिया है, इतना कि उन्होंने आम भारतीय मुसलमानों को ही ‘कायर’ कह दिया। दरअसल अरब से आया वहाबी इस्लाम कहता है कि वहाबी/सलाफी के अलावा सारे मुसलमानों को भी ‘शुद्ध’ करने की जरूरत है।
इस्लामिक आतंकवादी बार-बार यह बात कह रहे हैं कि यह ‘सच्चे मुसलमान और गैर मुसलमान की लड़ाई’ है। सच्चा मुसलमान कौन? सच्चा मुसलमान वह जो ‘सच्चा इस्लाम’ माने और उस इस्लाम में गैर मुसलमानों के लिए कोई जगह नहीं है। यानी अगर कोई मुसलमान भी ‘सच्चा इस्लाम’ नहीं मान रहा है, तो उसके लिए इस्लामिक आतंकवाद रियायत नहीं देता। अब तो छुट्टी पर जाने वाले पुलिस और सेना के मुसलमान अधिकारियों को मारा जा रहा है।  शब-ए-कदर की रात की तकरीर के दौरान डीएसपी अयूब पंडित को वहशी तरीके से पीटकर लगातार जाना इसका जीता-जागता उदाहरण है। डीएसपी पंडित मीरवाइज उमर फारुख की सुरक्षा में तैनात थे। मीरवाइज मस्जिद में अन्दर तकरीर देते रहे और बाहर डीएसपी पंडित     को कट्टरवादियों की भीड़ ने बेरहमी से          मार डाला। उनके शव पर रोते हुए उनके भतीजी चीख रही थी-‘‘हां, हम भारतीय हैं,  हम भारतीय हैं। उन्होंने हमारे अंकल को    मार दिया।’’
2003 में संयुक्त हुर्रियत कॉन्फ्रेंस में विघटन के बाद वहाबी/सलाफी इस्लाम का विस्तार तेजी से हुआ। अरब दुनिया के पैसे से फल-फूल रहा वहाबी इस्लाम नौजवानों को आकर्षित करने लगा। मोटे अंदाज के हिसाब से कश्मीर घाटी में कुल 7500 मस्जिदें हैं, इनमें सबसे ज्यादा हनाफी मस्जिदें हैं। जबकि, 200 के आसपास सूफी दरगाह हैं। करीब 1000 मस्जिदें ऐसी हैं, जो वहाबी प्रभाव वाली हैं। यही वे मस्जिदें हैं, जहां से ‘सच्चे इस्लाम का राज’ कायम करने की तकरीरें दी जाती हैं। ऐसी मस्जिदों का विस्तार पिछले डेढ़ दशक में बहुत तेजी से हुआ है।
ऐसी परिस्थिति में, प्रदेश सरकार से लेकर समाज तक को खुलकर इस्लामी आतंक के विरुद्ध एक वातावरण तैयार करना होगा। कट्टर इस्लामिक खतरे के बारे में शाहिद सिद्दीकी लिखते हैं-‘‘कश्मीर कब तक खुद का इस्तेमाल पाकिस्तानी आतंकवादियों को करने देगा? आईएसआईएस ने इराक और सीरिया को खत्म कर दिया। अब वे कश्मीर को खत्म कर देंगे।’’ दुर्भाग्य से अभी भी किसी भी सेकुलर राजनीतिक दल ने अमरनाथ यात्रियों की हत्या पर इस्लामिक आतंकवाद और वहाबी इस्लाम पर लानत नहीं भेजी है।  
आज के हालात में जरूरी है कि प. बंगाल हो या कश्मीर, गुजरात हो या उत्तर प्रदेश, भारतीय मुसलमानों को इस्लाम के नाम पर आतंकवाद को बढ़ाने की कोशिश में लगे मजहबी उन्मादियों और कट्टरवादियों का खुलकर विरोध करना चाहिए। इस्लामी आतंकवाद पर कड़ा प्रहार होना चाहिए।     ल्ल

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Chinese cyber hacker Used Gemni AI to cheat people

‘9000 फर्जी वेबसाइट, 25 लाख फर्जी मैसेज’: जानिए कैसे चीनी साइबर ठगों ने लोगों को ठगा, Google ने किया मुकदमा

एस जयशंकर, विदेश मंत्री

‘व्यापारिक जहाजों पर घातक हमले स्वीकार्य नहीं’: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूबियो से बात कर जताया विरोध

Xai spaceX murger

स्पेसएक्स के आईपीओ ने रचा इतिहास, एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर

आज का श्लोक : न जातु कामः कामानामुपभोगेन शाम्यति।

आज का राशिफल

आज का राशिफल: किस्मत चमकेगी या बरतनी होगी सावधानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल

Load More

ताज़ा समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Chinese cyber hacker Used Gemni AI to cheat people

‘9000 फर्जी वेबसाइट, 25 लाख फर्जी मैसेज’: जानिए कैसे चीनी साइबर ठगों ने लोगों को ठगा, Google ने किया मुकदमा

एस जयशंकर, विदेश मंत्री

‘व्यापारिक जहाजों पर घातक हमले स्वीकार्य नहीं’: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूबियो से बात कर जताया विरोध

Xai spaceX murger

स्पेसएक्स के आईपीओ ने रचा इतिहास, एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर

आज का श्लोक : न जातु कामः कामानामुपभोगेन शाम्यति।

आज का राशिफल

आज का राशिफल: किस्मत चमकेगी या बरतनी होगी सावधानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का इतिहास

आज का इतिहास: जब भारत ने रचा शौर्य, संविधान और ऊर्जा कूटनीति का नया अध्याय

RSS Sangh Shiksha Varg Vrindavan Concludes Kshetra Pracharak Mahendra

‘संघ को समझना है तो शाखा में आना ही पड़ेगा’: वृंदावन में संघ शिक्षा वर्ग का समापन, महेंद्र जी ने बताया शाखा का महत्व

Sanatan Dharma Controversy Udayanidhi Stalin Akhilesh Yadav Rahul Gandhi Analysis

निंदनीय है सनातन धर्म का विरोध! उदयनिधि स्टालिन से लेकर राहुल गांधी के बयानों का अकाट्य प्रमाणों से खंडन

Bhopal ATS Action Suspect Mohammad Faraz Arrested UAPA MP Police

Bhopal ATS Action: कंपाउंडर मोहम्मद फराज गिरफ्तार, आतंकी साहित्य बरामद, अफगानिस्तान जाने की थी तैयारी!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies