Narad
June 19, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

Narad

Written byArchiveArchive
Oct 18, 2016, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 18 Oct 2016 10:37:13

पाकिस्तानी कब्जे वाले इलाकों में आतंकी ठिकानों पर कमांडो कार्रवाई देश के आम लोगों के लिए भले ही गौरव का विषय हो, कुछ मुट्ठी भर लोगों के लिए यह विवाद खड़े करने का मौका है। जब राजनीति राष्ट्रहित से भी जरूरी हो जाती है तब ऐसा होता है। यह राजनीति अगर सिर्फ राजनेता करते तो भी चल जाता। समस्या तब पैदा होती है जब मीडिया भी इसका हिस्सा बन जाता है। उरी कांड और उसके बाद के पूरे घटनाक्रम में इस बात को साफ देखा जा सकता है। यह वह राजनीति है जिसमें खबरों और सूचनाओं को लेकर एक भ्रम पैदा करने की कोशिश होती है। सेना की सर्जिकल स्ट्राइक ने आतंकी हमलों से घायल देश के सामूहिक आत्मसम्मान के लिए मरहम का काम किया। लेकिन मीडिया के इस तबके ने पहले दिन से ही अपना धंधा शुरू कर दिया। एक अंग्रेजी चैनल के संपादक ने सेना की कार्रवाई को उत्तर प्रदेश और पंजाब के भावी चुनावों के साथ जोड़ दिया। मीडिया को विश्लेषण की छूट है, लेकिन क्या इसकी कोई मर्यादा नहीं होनी चाहिए? कोई नेता अगर ऐसा करता तो मीडिया उस पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता। लेकिन अगर कोई बड़ा पत्रकार सेना की कार्रवाई को 'चुनावी तैयारी' का हिस्सा मानता है तो इसे किस तरह देखना चाहिए?
मीडिया के एक तबके ने बेहद योजनाबद्घ तरीके से सर्जिकल स्ट्राइक को विवादों की ओर धकेल दिया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता इस काम में उनके मददगार बने। इन दोनों की जुगलबंदी ने कुल मिलाकर लोगों के मन में यह बात तो डाल ही दी कि पता नहीं, फौजी कार्रवाई हुई भी है या नहीं। ऐसी स्थिति में सोशल मीडिया हमेशा सामान्य लोगों की आवाज बनकर उभरता है। लोगों ने सर्जिकल ऑपरेशन को नकली कहने वाले नेताओं और इसे हवा दे रहे मीडिया के दिग्गजों की जमकर खबर ली।
'हिंदू' अखबार ने पुराने दस्तावेजों के आधार पर दावा किया कि 2008 और 2011 में भी सेना ने नियंत्रण रेखा पार करके कार्रवाई की थी। एनडीटीवी चैनल इस जानकारी से काफी उत्साहित दिखा। उसे यह साबित करने का मौका मिल गया कि अभी की सर्जिकल स्ट्राइक कोई बड़ी बात नहीं है। जबकि उन्हीं दस्तावेजों में यह भी जिक्र है कि कैसे तत्कालीन केंद्र सरकार ने सेना की कार्रवाई को समर्थन देने से इनकार कर दिया था, जबकि मौजूदा भाजपा सरकार न सिर्फ सेना के साथ मजबूती से खड़ी थी, बल्कि किसी भी गड़बड़ी की जिम्मेदारी अपने सिर लेने को तैयार रही।
भ्रम फैलाने की ऐसी ही कोशिशों के तहत एक अखबार ने यह खबर छापी कि सरकार ने सैनिकों के लिए विकलांगता पेंशन को कम कर दिया है। यह पूरी तरह से गलत खबर थी। लेकिन बिना तथ्यों की जांच किए या सरकार से उसका पक्ष पूछे मीडिया के कई चैनलों ने इसे दिन भर दिखाया। यह खबर भ्रम फैलाने और सैनिकों के मनोबल को हिलाने की कोशिश का हिस्सा मालूम होती है। बेहतर होता, अगर दूसरे चैनल और अखबार इस भ्रामक खबर को हू-ब-हू उठाने के बजाय पहले तथ्यों की पड़ताल कर लेते।
राष्ट्र्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मीडिया का रवैया कई बार बेहद बचकाना मालूम होता है जो कई बार हास्यास्पद भी हो जाता है। हिंदी के लगभग सभी चैनलों ने भारत और पाकिस्तान के एटम बमों की गिनती शुरू कर दी और बताया कि अगर परमाणु युद्घ छिड़ गया तो क्या होगा। लोगों को डराकर टीआरपी बटोरने का यह फॉर्मूला वैसे तो काफी पुराना है, लेकिन क्या नाजुक वक्त पर भी इसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए? सरकार और सेना ने बार-बार साफ किया है कि लड़ाई आतंकी कैंपों के सफाये तक सीमित है। क्या मीडिया को यह छूट होनी चाहिए कि वह इस बात से काफी आगे निकलकर परमाणु युद्घ जैसे सवालों पर कल्पना के घोड़े दौड़ाए?
उधर, केरल में राष्ट्रवादी ताकतों का 'सफाया' जारी है। तिरुवनंतपुरम में भाजपा के दलित कार्यकर्ता विष्णु की उनके घर में बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने जाते-जाते उनकी मां पर भी चाकू से वार किया। इस घटना के कुछ दिनों के अंदर ही कन्नूर में मुख्यमंत्री के पड़ोस में रहने वाले संघ कार्यकर्ता रमित के गले को चाकू से काटकर उन्हें मार दिया गया। इस राज्य में  एक तरह का 'राजनीतिक आतंकवाद' जारी है, लेकिन मीडिया ने आंखें और मुंह बंद कर रखे हैं। क्या यह बहस का विषय नहीं होना चाहिए कि माकपा अपने राजनीतिक विरोधियों का सफाया करवा रही है? केरल में हो रही इन हत्याओं के लिए क्या दिल्ली में बैठे वामपंथी नेताओं से भी प्रश्न नहीं
होने चाहिए?
ओलंपिक में देश का गौरव बढ़ाने वाली दीपा कर्मकार ने पुरस्कार के तौर पर मिली महंगी कार को यह कहते हुए लौटा दिया कि उनके राज्य त्रिपुरा में सड़कों की हालत बहुत खराब है। त्रिपुरा में लंबे समय से माकपा की सरकार है, शायद इसलिए मीडिया ने खबर दबा दी। क्या इस महत्वपूर्ण समाचार को थोड़ी और जगह नहीं मिलनी चाहिए?  
अंग्रेजी पत्रिका 'ओपन' ने दिल्ली सरकार केभ्रष्टाचार पर एक विस्तृत रिपोर्ट छापी। इससे आआपा के खतरनाक मंसूबों का इशारा मिलता है। लेकिन इसे किसी अखबार या चैनल ने नहीं उठाया। हमारी जानकारी के मुताबिक ऐसा विज्ञापनों के दबाव का असर था कि कुछ चैनलों ने इस बारे में कार्यक्रम की तैयारी के बाद आखिरी वक्त में विषय बदल दिया। मीडिया के कर्ता-धर्ताओं को कभी इस पर भी विचार करना चाहिए कि उनकी पत्रकारिता सरकारी विज्ञापनों की ऐसी धौंस के आगे झुक क्यों जाती है?

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Parastu Ahmadi

हिजाब न पहनकर गाना गाने पर ईरानी कलाकार परस्तू को मिली 74 कोड़ों की सजा

स्विट्जरलैंड में होने वाली US-ईरान वार्ता टली, इजरायल को फ्रांस की सलाह- लेबनान पर हमले बंद करो

इजरायल ने लेबनान पर फिर किए भीषण हमले, 18 की मौत; ईरान-US समझौते में अब आगे क्या होगा?

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विपक्ष नेता राहुल गांधी को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, किए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

छत्रपति शिवाजी महाराज

छत्रपति शिवाजी महाराज से संघ तक: राष्ट्र पुनर्निर्माण की वह विचारधारा जिसे जानना जरूरी है

कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों में त्रुटियां अस्वीकार्य, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई:  ABVP

Load More

ताज़ा समाचार

Parastu Ahmadi

हिजाब न पहनकर गाना गाने पर ईरानी कलाकार परस्तू को मिली 74 कोड़ों की सजा

स्विट्जरलैंड में होने वाली US-ईरान वार्ता टली, इजरायल को फ्रांस की सलाह- लेबनान पर हमले बंद करो

इजरायल ने लेबनान पर फिर किए भीषण हमले, 18 की मौत; ईरान-US समझौते में अब आगे क्या होगा?

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विपक्ष नेता राहुल गांधी को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, किए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

छत्रपति शिवाजी महाराज

छत्रपति शिवाजी महाराज से संघ तक: राष्ट्र पुनर्निर्माण की वह विचारधारा जिसे जानना जरूरी है

कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों में त्रुटियां अस्वीकार्य, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई:  ABVP

(AI-generated image)

क्या भारत की कई मस्जिदें पहले मंदिर थीं? विदेशी इतिहासकारों की किताबों में दर्ज दावों ने फिर छेड़ी बहस

छत्रपति शिवाजी महाराज

छत्रपति शिवाजी महाराज की नीतियां क्यों मानी जाती हैं अपने समय से सदियों आगे?

श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज

हिंदवी स्वराज्य की घोषणा: छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का महत्व और इतिहास

छत्रपति शिवाजी महाराज

कैसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ जगाई स्वराज्य की अलख?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies