दादरा नगर हवेली विलय दिवस (2 अगस्त) पर विशेषसाहसी टोली, अनुपम वीरता
June 20, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

दादरा नगर हवेली विलय दिवस (2 अगस्त) पर विशेषसाहसी टोली, अनुपम वीरता

Written byArchiveArchive
Aug 8, 2016, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 08 Aug 2016 15:47:21

भारत के जिस स्वरूप और जिन भौगोलिक सीमाओं को हम वर्तमान में देख पा रहे हैं, वह स्वतंत्रता प्राप्ति के बहुत बाद तक चले संघर्ष और एकीकरण के अनथक चले अभियान का परिणाम है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी बहुत से ऐसे क्षेत्र बाकी थे, जिन पर स्वाभाविक और नैसर्गिक तौर पर भारतीय गणराज्य का शासन होना ही चाहिए था। आज 1,32,000 से अधिक सेवा प्रकल्प चला रहे संघ द्वारा उस समय भारत गणराज्य गठन के जो प्रयास किये गए, उनमें से बहुत से प्रयासों पर से पर्दा उठना अभी बाकी है। गोवा विलय इनमें से एक है।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के विषय में हम जब भी चर्चा करते हंै तो वर्तमान भारतीय भूगोल के कुछ भूभागांे पर स्पष्ट और घोषित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अमिट छाप पाते हैं। संघ और इस राष्ट्र के लाखों राष्ट्रवादियों के ह्दय में विभाजित भारत के जो घाव यदा-कदा हरे होते रहते थे (और रहते हैं) यह उसीं का ही परिणाम था कि अंग्रेजों के जाने के बाद भी इन राष्ट्रवादियों द्वारा कुछ तत्कालीन आौपनिवेशिक क्षेत्रों, जो कि फ्रांस या पुर्तगाल के कब्जे में थे, के लिए संघर्ष चलता रहा और इन क्षेत्रों में विदेशी शासन का खत्मा होते ही ये भारतीय गणराज्य का भाग बनते गए और इन पर भारतीय सुशासन स्थापित होता गया। संघ के इस अभियान का ही एक ज्वलंत उदाहरण है दादरा नगर हवेली।
1954 में भारत को स्वतंत्र हुए 7 वर्ष हो चुके थे। अंग्रेजों के जाने के साथ ही फ्रांस ने एक समझौते के अंतर्गत पुदुचेरी आदि क्षेत्र भारत सरकार को दे दिए किन्तु अंग्रेजों के पूर्व आए पुर्तगालियों ने भारत के अनेक क्षेत्रों पर अपना शासन बनाए रखा। पुर्तगालियों ने अपने कब्जे वाले क्षेत्रांे में डा़ॅ राम मनोहर लोहिया के नेतृत्व में चल रहे सत्याग्रह को कुचलने का निर्णय लिया और इस हेतु सैनिकों की बड़ी तैनाती के साथ-साथ शस्त्रों की जमावट आदि की गई। गोवा, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली के स्वतंत्र होने की आशा क्षीण होने लगी थी। स्वतंत्रता मिलने के बाद भी हमारी मातृभूमि का कुछ हिस्सा गुलाम था इसका दु:ख सबको था। ऐसे समय में कुछ राष्ट्रवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने 'आजाद गोमान्तक दल' की स्थापना कर इस दिशा में प्रयत्न किया। इस अभियान के अंश रूप में महाराष्ट्र-गुजरात की सीमा से सटे दादरा नगर हवेली का एक हिस्सा लक्ष्य रूप में निश्चित किया गया। बाबा साहब पुरन्दरे, संगीतकार सुधीर फड़के, खेलकूद प्रसारक राजाभाऊ वाकणकर, नाना काजरेकर, श्रीकृष्ण भिड़े, नासिक स्थित भोंसले सेना स्कूल के मेजर प्रभाकर कुलकर्णी, ग्राहक पंचायत के बिन्दु माधव जोशी, पुणे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति श्रीधर गुप्ते आदि उस समय नवयुवक ही थे। मन में पुर्तगालियों की परतंत्रता की पीड़ा लिए यह दल उस समय रा़ स्व़ संघ के महाराष्ट्र प्रमुख बाबाराव भिड़े व विनायक राव आप्टे से मिला और उन्हें सशस्त्र क्रांति की योजना बताई। इसके पश्चात संघ के नेतृत्व में एक व्यवस्थित, गुप्त, सशस्त्र संघर्ष की योजना बनाई गई। दादर नागर हवेली को मुक्त कराने के इस अभियान को पूर्ण और सफल करने के लिए धन की आवश्यकता स्वाभाविक तौर पर थी, जिसके लिए सुधीर फड़के ने बीड़ा उठाया। फड़के ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से संपर्क कर पूरा विषय बताते हुए एक कार्यक्रम आयोजित करने का निवेदन किया, जिसे लता जी ने तुरंत स्वीकार कर लिया।
यह संगीत कार्यक्रम पुणे के हीरालाल मैदान में हुआ, जिससे बहुत धन एकत्रित हुआ किन्तु वह भी कम पड़ा। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर नागरिकांे और संगठन समितियों आदि का इस हेतु उपयोग किया गया। धन, साधन, संसाधन इकट्ठा करने के बाद इस योजना को कार्य रूप देने के लिए 31 जुलाई, 1954 को मूसलाधार वर्षा में लगभग दो सौ युवकों का जत्था दादर नगर हवेली की राजधानी सिलवासा की ओर रवाना हुआ। यह सशस्त्र जत्था कहां क्यों, किसलिए जा रहा था किसी को पता नहीं था। इस विषय में इस जत्थे ने बाबाराव भिड़े आप्टे के मुखारबिंद से केवल एक वाक्य सुना था कि वाकणकर जी के साथ जाइए। आश्चर्यजनक रूप से इस वाक्य को आदेश मानकर सैकड़ांे नवयुवक अनुशासित सैनिक की भांति दादर नगर हवेली कि ओर कूच कर गए। विष्णु भोपले धनाजी, बुरुंगुले पिलाजी, जाधव मनोहर निरगुड़े, शान्ताराम वैद्य प्रभाकर, सिनारी बालकोबा साने, नाना सोमण गोविन्द मालेश, वसंत प्रसाद, वासुदेव भिड़े एवं उनके साथी साहसी तरुणों ने अपने नेता के पीछे चलकर प्राणों को तो बलि पर चढ़ाया किन्तु इस पुर्तगाल शासित क्षेत्र पर भारतीय ध्वजा फहरा दी। किसी ने भी अपने स्वजनों को यह नहीं बताया कि वे जा कहां रहे हैं तथा कब आएंगे। घर जाएंगे तो अनुमति नहीं मिलेगी, इस डर से कुछ लोग सीधे स्टेशन चले गए। सशस्त्र आन्दोलन कैसे करना है, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं थी, फिर भी वे अपने अभियान में सफल रहे। राजाभाऊ वाकणकर, सुधीर फड़के, बाबा साहब पुरन्दरे, विश्वनाथ नरवणे, नाना काजरेकर आदि इस आन्दोलन के सेनानी थे, उन्होंने उस क्षेत्र में रहकर संग्राम स्थल की सारी जानकारी प्राप्त कर ली थी। विश्वनाथ नरवणे गुजराती अच्छी बोलते थे। उन्होंने स्थानीय जनता से गुप्तरूप में मिलकर बहुत जानकारी प्राप्त की थी। राजाभाऊ  वाकणकर ने कुछ पिस्तौलें एवं अन्य शस्त्र जमा कर लिए थे। इस प्रकार युद्धथल की छोटी-छोटी जानकारी, शस्त्र सामग्री एवं पैसा इकट्ठा होने के बाद श्री बाबाराव भिड़े ने पुणे से तैयार हो रहे जत्थे के सैनिकों को प्रतिज्ञा दिलाई। स्पष्ट शब्दों में सूचनाएं दीं और मेरा रंग दे बसंती चोला गीत गाते-गाते संघ के संस्कारों से संस्कारित देशभक्तों की टोली अदम्य साहस के साथ निकल पड़ी।
ये साहसी 31 जुलाई की रात को सिलवासा पहुंचकर अंधेरे और मूसलाधार वर्षा में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने लगे और पुर्तगाली मुख्यालय के परिसर में आते ही योजनानुसार पटाखे फोड़ने लगे। पुर्तगाली सैनिकों को वह आवाज बन्दूकों की लगी, अचानक भयभीत कर देने वाले वातावरण से सहम गए। इसके बाद जो हुआ वह पुर्तगालियों के पतन की कहानी बना। आजाद गोमान्तक दल जिन्दाबाद…भारत माता की जय-के जयघोष के साथ युवकों के कई दल वहां प्रवेश कर गए। इस दौरान विष्णु भोपले ने एक पुर्तगाली सैनिक का हाथ काट डाला। यह देखकर बाकी सैनिक डर गए और ने शरण की याचना की। इन वीरों ने पुलिस चौकी एवं अन्य स्थानों से पुर्तगाली सैनिकों की चुनौती को समाप्त किया और 2अगस्त की सुबह रा.स्व. संघ के नेतृत्व में दादर नगर हवेली गए राष्ट्रभक्त युवकों के दल ने वहंा से पुर्तगाली शासन के झंडे को उतारकर भारत का तिरंगा फहरा दिया।
इस दल ने दादरा नगर हवेली के भारतीय गणराज्य में विलय के बाद भी सावधानी रखते हुए इस क्षेत्र से वापस कूच नहीं किया बल्कि सभी 15अगस्त तक वहीं रहकर स्वतंत्रता दिवस की परेड और तिरंगा ध्वजारोहण कराकर ही वापस लौटे। इस प्रकार दादरा नगर हवेली के भारत गणराज्य में विलय का अध्याय पूर्ण हुआ। इस वर्षगांठ पर गोमांतक सेना के सभी जवानों का राष्ट्र गौरवपूर्ण स्मरण करता है। ऐसे वीर पुन: पुन: इस धरती पर जन्मेे और भारत भूमि की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि करें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

-प्रवीण गुगनानी

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Bangladesh Hindu Protest

भगवान राम के अपमान पर बांग्लादेश में हिंदुओं का बड़ा प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे

Uttarakhand lakshman

श्री हेमकुंड साहिब: लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुल गए, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

PM Modi Fake AI Video

पीएम मोदी का फर्जी AI वीडियो वायरल, हर महीने 3.5 लाख कमाने का लालच! PIB Fact Check ने किया खुलासा

Chicken neck rail corridor

Explainer: चिकन नेक पर भारत की सबसे बड़ी रणनीति: धरती के नीचे बनेगा सुरक्षा का नया गलियारा, क्या बदलेगी तस्वीर

Iran Islamic radicalisation

ईरान: बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस पर 29 वर्षीय गायिका परास्तू अहमदी को 74 कोड़े की सजा

Delhi Highcourt On telegram ban

दिल्ली हाई कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक पर टेलीग्राम बैन को बरकरार रखा, कहा-सरकार के पास है अधिकार

Load More

ताज़ा समाचार

Bangladesh Hindu Protest

भगवान राम के अपमान पर बांग्लादेश में हिंदुओं का बड़ा प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे

Uttarakhand lakshman

श्री हेमकुंड साहिब: लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुल गए, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

PM Modi Fake AI Video

पीएम मोदी का फर्जी AI वीडियो वायरल, हर महीने 3.5 लाख कमाने का लालच! PIB Fact Check ने किया खुलासा

Chicken neck rail corridor

Explainer: चिकन नेक पर भारत की सबसे बड़ी रणनीति: धरती के नीचे बनेगा सुरक्षा का नया गलियारा, क्या बदलेगी तस्वीर

Iran Islamic radicalisation

ईरान: बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस पर 29 वर्षीय गायिका परास्तू अहमदी को 74 कोड़े की सजा

Delhi Highcourt On telegram ban

दिल्ली हाई कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक पर टेलीग्राम बैन को बरकरार रखा, कहा-सरकार के पास है अधिकार

Uttarakhand Illegal Majar demolished

उत्तराखंड: सिखों के तीर्थ स्थल नानक सागर में बना दी अवैध मजार, प्रशासन ने बुलडोजर से किया ध्वस्त

UAE Emirates bank invested in RBL

UAE ने भारतीय बैंक RBL में किया 26000 करोड़ का निवेश, खरीद ली 60 प्रतिशत हिस्सेदारी

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठनों के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया।

मणिपुरः सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठनों पर कसा शिकंजा, कई सक्रिय कैडर गिरफ्तार

abhishek banerjee

अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड उड़ानों पर तृणमूल कांग्रेस में उठने लगे सवाल

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies