| दिंनाक: 01 Aug 2016 12:43:00 |
|
नई दिल्ली, 24 जुलाई को सेवा भारती द्वारा पहाड़गंज स्थित नूतन मराठी विद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सेवा भारती दिल्ली प्रान्त ने प्रात: 9 बजे से सायं 6 बजे तक युवक व युवतियों का पंजीकरण किया। 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रसिद्घ एच़ आर. गुरु श्री राकेश आर्य से गुर सीखे। दिल्ली तथा दिल्ली से बाहर भी विभिन्न कम्पनियों ने छात्रों की योग्यतानुसार बड़ी संख्या में नौकरियां दीं। अलग-अलग कम्पनियों ने आवश्यकतानुसार छात्रों को अपने यहां नियुक्त किया। हर विद्यार्थी को कम्पनियों की सूची दी गई और बताया गया कि अपनी प्राथमिकता और योग्यता के हिसाब से उन कम्पनियों का चयन करो जिनमें उन्हें नौकरी का अवसर मिल सकता है।
सेवा भारती के रोजगार मेले का उद्देश्य केवल नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराना ही नहीं था अपितु संघ का जो संदेश है 'सेवा में समर्पण का भाव उसे जन-जन तक पहुंचाने का भी था। इस रोजगार मेले के माध्यम से यह संदेश सार्थक सिद्ध हुआ। -प्रतिनिधि