|
लोकप्रिय टीवी अभिनेता एवं मॉडल रोहित खंडेलवाल ने मिस्टर वर्ल्ड-2016 का खिताब अपने
नाम किया। यह खिताब इसके पहले1952 में मनोहर आइच ने जीता था।
1,87,903 श्रद्धालु
अमरनाथ यात्रा के 19 वें दिन (20 जुलाई) तक पवित्र गुफा के दर्शन कर चूके। अमरनाथ यात्रा पवित्र त्योहार रक्षाबंधन (18 अगस्त) के दिन संपन्न होगी।
सेना को धनुष की कमान
जबलपुर (म.प्र.) स्थित गन कैरिज फैक्टरी (जीसीएफ) ने स्वदेश में विकसित 155 एमएम की तीन धनुष तोपों को भारतीय सेना को सौंप दिया हैं। तीन और तोप तैयार की जा रही है और इन तोपों को जल्द ही सेना को सौंप दिया जाएगा। 38 किमी. तक मार करने वाली इस तोप का विकास आयुध निर्माण बोर्ड, कोलकाता ने किया है। सेना ने इसके सफल परीक्षण के बाद 6 तोपों की मांग की थी। धनुष की खासियत : इसके वैरल का वजन 2692 किलो है तथा 2 फायर प्रति मिनट के हिसाब से यह 2 घंटे तक लगातार फायर में सक्षम है।
इस सप्ताह
पुराने डीजल वाहनों पर रोक
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने 15 साल पुराने वाहनों के केवल दिल्ली में ही नहीं,बल्कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चलने पर रोक लगा दी है। एनजीटी ने कहा कि ऐसे वाहनों का पंजीकरण तुरंत रद्द किया जाय और इन्हें चलाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी नहीं किया जाए। 15 साल की सीमा के अंदर आनेवाले पुराने वाहन दिल्ली-एनसीआर के बाहर कुछ चुनिंदा स्थानों पर चलाये जा सकते हैं। राज्य सरकार उक्त वाहनों को एनसीआर से बाहर ऐसे स्थानों पर चलाने की इजाजत दे सकती है जहां वाहनों का दबाव कम हो। एनजीटी की पीठ ने 18 जुलाई के अपने आदेश को और स्पष्ट करते हुए दिल्ली सरकार को कहा कि 10 साल पुराने सभी डीजल वाहनों को दिल्ली से हटाया जाएगा, इसलिए सभी के पंजीकरण रद्द किए जाएं। इसके अलावा बीएस-1 और बीएस-2 मानक के अंतर्गत आने वाले 15 साल पुराने वाहनों को तुरंत हटाया जाए। पीठ ने कहा कि हम चीजों को और स्पष्ट करते हुए बता रहे हैं कि सरकार इसकी शुरुआत सबसे पहले उन डीजल वाहनों से करे जो सबसे पुराने हैं। इसके बाद धीरे-धीरे कम पुराने वाहनों को हटाया जाए,लेकिन इनको शहर से हटाना ही होगा।
ई-प्रशासन की पहल
लोकसभा सचिवालय ने धीरे-धीरे पेपरलेस (लिखित दस्तावेज की बजाय ऑनलाइन) योजना को मूर्त रूप देते हए सीधे तौर पर कागजों की खपत में 40,000 पेपर रिम के बराबर की कमी कर दी है। इससे सीधे तौर पर हर साल 80 लाख रुपये की बचत हो रही है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी हो रहा है। पर्यावरण में योगदान और पेड़ों को बचाने के साथ सचिवालय को ऑनलाइन स्वरूप में लाने की इस पहल को सीधे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन देख रही हैं। उन्होंने सांसदों से कहा कि- संसदीय जिम्मेदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण में आपकी भूमिका होनी चाहिए। कागजों के उपयोग में कमी लाकर सांसद अपने इस दायित्व का निर्वाह कर सकते हैं। सांसदों के लिए ई-पोर्टल सेवा शुरू की गई है ताकि वे सारी जानकारी कंप्यूटर या लैपटॉप पर ही नहीं, मोबाइल पर ही देख लें और कागजी दस्तावेजों पर निर्भरता धीरे-धीरे खत्म हो जाए।
सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी
केंद्र सरकार ने प्रिंट मीडिया में एफडीआई की सीमा बढ़ाने का फैसला टाल दिया है। सरकार ने प्रिंट मीडिया में विदेशी निवेश की अधिकतम सीमा 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने का प्रस्ताव तैयार किया था, मगर संबंधित मंत्रालयों की बैठक में इस प्रस्ताव को टालने का फैसला लिया गया। सरकार का तर्क है कि यह फैसला संवेदनशीलता को देखते हुए लिया गया।
गंगा ने दिखाया रौद्र रूप :
गंगा का ऐसा रौद्र रुप तो गंगोत्री में 2013 की आपदा में भी नहीं दिखा था, जैसा इस बार दिख रहा है। 20 साल पहले 1996 में गंगा का ऐसा रूप देखने को मिला था। उस समय गंगा का उफान भगीरथ शिला तक पहुंच गया था। 16 जुलाई की शाम से गंगा ने ऐसा विकराल रूप धारण कर लिया कि वहां मौजूद यात्री और कांवडि़ए ही नहीं, तीर्थ पुरोहित भी कांप उठे। गंगा का उफान उस भगीरथ शिला तक पहुंचा,जहां राजा भगीरथ ने गंगा को धरती पर लाने के लिए तपस्या की थी। गंगोत्री मंदिर समिति ने वहां आस-पास मौजूद गंगा निकेतन,शैली कॉटेज, दीपिका सदन, भागीरथी सदन के गेस्ट हाउस खाली करा दिए।
काबिल नहीं
राहुल गांधी अभी भारत जैसे बड़े मुल्क के प्रधानमंत्री बनने के काबिल नहीं हैं। उन्हें राजनीतिक प्रशिक्षण देना चाहिए।
-ओमपुरी
अभिनेता, एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में
गोदावरी और कृष्णा नदियों को जोड़ने का काम पूरा कर गर्व महसूस हो रहा है। दोनों के संगम में आज पूजा की।
-चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री,आंध्रप्रदेश
''''
कमाल के क्रांतिकारी आदमी हैं केजरीवाल,ये तो साफ बर्तन को ही साफ करते हैं। दिल्ली तो क्या, भगवान को भी बेवकूफ बनाते हैं।
-पंकज कुमार,लेखक
''''
मेरा इस बात में मजबूत विश्वास है कि भारतीय कला को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित किये जाने की जरूरत है। भारतीय कला में जो विविधता है, वह वास्तव में अमूल्य है।
-नीता अंबानी, उद्योगपति










