एक शिक्षक की दृष्टि में गुरुपूर्णिमा
August 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

एक शिक्षक की दृष्टि में गुरुपूर्णिमा

Written byArchiveArchive
Jul 18, 2015, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 18 Jul 2015 12:17:53

मोटे तौर पर शिक्षक और गुरु दोनों ही 'रोल मॉडल्स' का काम करते हैं। परंतु आम तौर से उनमें एक खास भिन्नता यह है कि शिक्षक होना एक तरह की रोजी रोटी है, जबकि गुरु पूर्णत: नि:स्वार्थ होता है।
लोग अक्सर शिक्षक को गुरु मान लेते हैं जो कि मेरी समझ में पूर्णत: उचित नहीं है। वास्तविकता तो यह है कि सही गुरु मिलना बडे़ भाग्य की बात होती है। हमलोग किसी व्यक्ति को गुरु मान लेते हैं। फिर बाद में यह पता चलता है कि वह गुरु तो अपने ही किसी स्वार्थ में लगा हुआ था। इस पर मन दु:खी हो जाता है। फिर हम हर गुरु पर शक करने लगते हैं।
व्यक्तिगत तौर से मेरा मानना यह है कि पृथ्वी को गुरु माना जाय। सूर्य को गुरु माना जाय। वायु को गुरु माना जाय। गंगा को गुरु माना जाय। आदि-आदि। पृथ्वी सिखाती है सहनशीलता। चाहे उस पर कितनी भी चोट करो। वह सहन करती है और फिर भी हमको आजीवन सहारा देती है।
सूर्य हमको रोशनी देता है। बदले में हमसे कुछ मांगता नहीं है। अगर सूर्य दो दिन दर्शन न दे तो उसका बेताबी से इंतजार करते हैं।
इसी प्रकार चंद्रमा हमें शीतलता देता है।
वायु तो दिखाई भी नहीं पड़ती है, परंतु उसके बगैर हम जी भी नहीं सकते हैं। वह किसी तरह का कोई दिखावा नहीं करती।
गंगा बहती है तो हम उसकी ओर ध्यान नहीं देते। उसमें सारा कचड़ा फेंकते हैं। पर एक दिन वह बहना बंद कर दे तो त्राहि-त्राहि मच जाए।
ये सब चीजें वे हैं जो कि हमको ईश्वर की कृपा से नि:शुल्क मिली हुई हैं। इसलिए आम तौर से हमलोग इन पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि मुझे लगता है कि वास्तविक गुरु यही हैं। इनको गुरु मानकर हम कभी धोखा नहीं खाएंगे।  
भगवान दत्तात्रेय के चौबीस गुरु थे। उनके गुरुओं में कीट, पक्षी, जानवर, पृथ्वी, सूर्य, वायु,आदि थे। दत्तात्रेय भगवान थे, तो भी उन्हें गुरु की जरूरत हुई। वह ब्रह्माजी के मानसपुत्र ऋषि अत्रि के बेटे थे। अनुसूया उनकी मां थीं। दत्तात्रेय को भगवान विष्णु का अवतार भी माना  जाता है।  दत्तात्रेय का एक गुरु समुद्र भी था।
रामचरितमानस के बालकांड में गोस्वामी तुलसीदासजी समुद्र के बारे में कहते हैं-
सज्जन सकृत सिंधु सम कोई। देखि पूर बिधु बाढ़ई जोई।।
गोस्वामीजी कहते हैं कि (आम तौर पर लोग अपनी ही उन्नति से प्रसन्न होते हैं) परंतु समुद्र सा तो कोई बिरला ही सज्जन होता है जो चंद्रमा को पूर्ण देखकर (दूसरों का उत्कर्ष देखकर) प्रसन्नता से उमड़ पड़ता है।
बहुत से प्रण न करो
एक शिक्षक होने के नाते मैं आम तौर से छात्रों को यह राय देता हूं कि जीवन में बहुत से प्रण न करो। सिर्फ एक प्रण करो और अगर वही पूरा हो जाए तो आपको आनंद आ जाएगा। जैसे कि मैंने प्रण किया कि न मैं किसी को घूस दूंगा और न लूंगा। परंतु ऐसी स्थितियां भी आईं जबकि रेलवे में टीसी मुझसे घूस ले गया तो मैंने टीसी को बुलाकर ये कहा कि मेरे जीवन का प्रण है कि न घूस दो और न लो तो आपके इस व्यवहार से मेरा प्रण टूटता है। ऐसा कहने पर टीसी ने मुझसे ली हुई घूस वापस कर दी और कहा कि आप अपना प्रण संभाल कर रखें। ऐसे अन्य कई अनुभव भी मेरे जीवन में हुए हैं।
इसी तरह से एक प्रण यह किया जा सकता है कि हम हर दिन कोई न कोई अच्छा काम जरूर करेंगे। साधु वासवानी जी कहते हैं- 'वन गुड वर्क ए डे।' चाहे हम हर दिन गाय को रोटी खिलाएं, चिडि़यों को दाना डालें या चींटियों को कुछ खाने को दें। इस सबसे कोई फायदा हो या न हो, पर जीवन में यह संतोष हमेशा रहेगा कि आप प्रतिदिन कोई न कोई अच्छा कार्य अवश्य करते हैं। इस फार्मूले को भी मैंने अपने जीवन में आजमाया है।
ऐसे ही एक प्रण यह भी हो सकता है कि हम ऑफिस समय से पहुंचेंगे। इसका कोई प्रचार करने की जरूरत नहीं है। परंतु इससे आपको आत्मसंतोष मिलेगा।
ऐसे ही एक प्रण यह भी हो सकता है कि हम एक हफ्ते या एक महीने किसी  पर हृदय से भी क्रोध नहीं करेंगे, इसके भी आपको सुखद नतीजे  मिलंेगे। ऐेसा प्रयोग करके देख लंे। फिर हो सकता है कि आप इस प्रयोग को आजीवन करें।
इस जीवन में छोटे-छोटे कामों को करने से ही प्रसन्नता मिलती है।
अगर रामायण में गुरु को ढूंढा जाए, तो मैं हनुमानजी को गुरु मानूंगा। वह संजीवनी बूटी लाने के लिए पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। परंतु उन्होंने जरा भी अहंकार न किया। हनुमानजी के कुल बारह नाम हैं। उनमें से एक है पवनपुत्र अर्थात वायुपुत्र। उनमें वायु की तरह बड़े-बड़े पेड़ों और पर्वतों को उखाड़ने की क्षमता रही है और सामान्य परिस्थितियों में वायु की तरह लोगों को ऑक्सीजन प्रदान करने का विनीत भाव भी रहा है। 

ा है।
मेरा एक और अनुभव रहा है कि ज्यादातर लोग इसलिए दु:खी रहते हैं कि वे यह समझते हैं कि वे अच्छे हैं और बाकी लोग खराब हैं। जिस दिन ये ख्याल आ जाए कि आप अच्छे हैं और बाकी लोग खराब हैं, बस जानिए कि उसी दिन आप दु:ख के कुएं में गिरने जा रहे हैं।
इन सभी बातों को जीवन में मैंने स्वयं अनुभव किया है। इसलिए मेरा अनुरोध यही रहा है कि ज्यादा प्रण न करें। सिर्फ एक प्रण करें और वही अगर पूरा कर लेंगे तो आत्मसंतुष्टि होगी। और जब तक कि कोई सही गुरु न मिले, तो पृथ्वी, सूर्य, चंद्रमा, वायु, आदि को ही गुरु मानें। इससे जीवन सरलता से कट जाएगा।  होता यह है कि लोग उसको गुरु समझ लेते हैं जिससे कोई आर्थिक या व्यक्तिगत लाभ हो। परंतु ऐसे गुरु जीवन में कोई सही राह नहीं दिखा पाते।
देश के कई शहरों में बड़े-बड़े प्रबंधन संस्थान खुल गए हैं। ये गर्व से प्रचार करते हैं कि इनके यहां के छात्रों को लाखों रुपए के पैकेज वाली नौकरी मिली। यह व्यवसायपरक शिक्षा है।
आजकल कई शिक्षक राजनेता भी हो गए हैं। इन सबको हम उस गुरु की श्रेणी में नहीं रख सकते हैं, जिसके बारे में कहा गया है कि-
गुरु: ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुदेवो महेश्वर:।
गुरु: साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम:।।
बालकांड में गोस्वामी तुलसीदासजी गुरु के बारे में कहते हैं-
श्री गुर पद नख मनि गन जोती।
सुमरति दिव्य दृष्टि हियं होती।।
दलन मोह तम सो प्रकासू।
बड़े भाग उर आवइ जासू।।
गोस्वामीजी कहते हैं कि श्री गुरु महाराज के चरण नखों की ज्योति मणियों के प्रकाश के समान है, जिसके स्मरण करते ही दिव्य दृष्टि उत्पन्न हो जाती है। वह प्रकाश अज्ञानरूपी अंधकार का नाश करने वाला है। वह जिसके हृदय में आ जाता है, वह बड़ा भाग्यशाली है।
गुरु वह है जो आपको छल-कपट से दूर रखे। आपके मन, हृदय और व्यवहार को सरल और निर्मल करे।
यहां यह बात भी स्पष्ट कर देनी जरूरी है कि गुरु का महत्व सिर्फ गुरुपूर्णिमा पर ही नहीं होता। उनको तो प्रतिदिन, प्रतिक्षण हमें अंतरात्मा से नमन करना होता है।
ऐसा जरूरी नहीं है कि गुरु हमेशा सशरीर हमारे सामने आए। महाभारत में नीच जाति के एकलव्य ने तो अपनी प्रबल इच्छाशक्ति के जरिए गुरु द्रोणाचार्य की मूर्ति से वर्चुअल वार्तालाप करके धनुर्विद्या सीखी थी।
महाभारत में ही आरुणि अपने गुरु धौम्य ऋषि  के वास्ते जाड़े की सारी रात बाढ़ का पानी रोकने के लिए खेत की मेड़ पर लेटे रहे थे।
अगर सच्चे गुरु मुश्किल से मिलते हंै, तो एकलव्य और आरुणि जैसे सच्चे शिष्य भी मुश्किल से मिलते हैं। इतिहास में ऐसा संयोग बहुत कम होता है जब सच्चे गुरु को सच्चा शिष्य मिल जाए। जैसा कि रामकृष्ण परमहंस को नरेन अर्थात् विवेकानन्द मिल गए। ऐसा संयोग पूरे विश्व को प्रभावित करता है।
महात्मा गांधी हेनरी डेविड थोरो की पुस्तक 'वाल्डेन' से बहुत प्रभावित थे। थोरो ने सादा जीवन जिया। 'वाल्डेन' को सादा जीवन जीने की कला में एक मील का पत्थर यानी 'लैण्डमार्क माना जाता है। थोरो महात्मा गांधी के लिए एक रोल मॉडल' की तरह थे। परन्तु गांधीजी थोरो से भी बहुत आगे निकल गए।
यहां जो मैंने लिखा कि ज्यादा प्रण न करें, एक ही प्रण काफी है- यह मैंने महान रोमन सम्राट मार्क्स आर्लियस (वर्ष 121 से 180 तक) के लेखन 'चिन्तन' में पढ़ा था। फिर इसका प्रयोग मैंने अपने जीवन में किया। मार्क्स आर्लियस ने यह लेखन अपने आत्मसुधार के लिए किया था, दूसरों को सुधारने के लिए नहीं। बाद में उसका अनुवाद प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने तमिल में किया था और तमिल से हिन्दी में अनुवाद उनकी बेटी लक्ष्मी देवदास गांधी ने किया था। लक्ष्मीजी महात्मा गांधी के पुत्र देवदास गांधी कीे  पत्नी थीं। उनका हिन्दी अनुवाद 'आत्म चिन्तन' नामक पतली सी पुस्तक में उपलब्ध है। यह पुस्तक सस्ता साहित्य मंडल के सभी बुक स्टॉल्स पर बहुत कम कीमत में मिलती है। येे बुक स्टॉल्स कई बड़े रेलवे स्टेशनों पर हंै।
इस पुस्तक में मार्क्स आर्लियस ने यह भी लिखा है कि हो सकता है कि मुझे कोई यु़द्ध में हरा दे। हो सकता है कि मुझे कोई धन दौलत में पराजित कर दे। परंतु मुझे एक बात हमेशा ध्यान रखनी है कि कोई मुझे शालीनता और शील व्यवहार में कभी न हरा पाए। इस प्रकार से मैं यह भी कह सकता हूं कि अच्छी पुस्तकें भी हमारे लिए गुरु का काम कर सकती हैं। अब प्रश्न यह उठता है कि किसे अच्छी पुस्तक कहा जाए।
मैंने विश्व के सारे ग्रंथ नहीं पढ़े हैं, परंतु जो थोड़ा-बहुत पढ़ा है, उनमें से तीन-चार अच्छी पुस्तकों का संदर्भ प्रासंगिक है।  
हमारा शरीर रोज गंदा होता है, इसलिए हम रोज नहाते हंै। कभी-कभी तो दो बार नहाते हंै। इसी प्रकार से हमारा मस्तिष्क रोज राग द्वेष जैसी वासनाओं से गंदा होता है। मस्तिष्क  की सफाई के लिए हमें गुरुतुल्य पुस्तकें रोज पढ़नी होंगी।
दो शब्दों में बात की जाए, तो सारे गुरु-ज्ञान का निचोड़ यह है कि बस राग द्वेष छोड़ दें। ऐसा प्रयास नित्य निरंतर करने से काम, क्रोध, मोह, लोभ सब धीरे-धीरे कम होने लगते हंै। ऐसा आप स्वयं भी अनुभव करके देख सकते हंै। ऐसा ही अष्टावक्र गीता और श्रीकृष्ण गीता में भी लिखा है। और ऐसा ही स्वर्गीय स्वामी रामसुखदासजी भी बताते थे। स्वामीजी कहते थे कि भगवान को दीखने में राग द्वेष ही बाधक हंै।
(लेखक जनसंचार केन्द्र, झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय, ब्राम्बे, रांची में प्रोफेसर हैं)

डॉ. संतोष कुमार तिवारी

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

स्वतंत्रता संग्राम से सांस्कृतिक पुनर्जागरण तक: गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का प्रेरक जीवन

वंदे मातरम गायन के दौरान असहज हुईं सोनिया गांधी

क्या पूरा ‘वंदे मातरम’ गाए जाने पर असहज हुईं सोनिया गांधी? खरगे के साथ बातचीत का Video वायरल, BJP हमलावर

श्री कृष्णगोपाल जी ने दिल्ली में केशवकुंज में फहराया तिरंगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी ने केशवकुंज में किया ध्वजारोहण

कोलकाता स्थित संघ कार्यालय में तिरंगा फहराते सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले

देश की स्वतंत्रता को सुरक्षित बनाए रखना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी : सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले

नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराते सरसंघचालक श्री मोहन भागवत

स्वतंत्रता दिवस: सरसंघचालक श्री मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, कहा- आजादी की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी

भारत के विभाजन के साथ, पाकिस्तान की स्थापना ने न केवल भौगोलिक विभाजन किया बल्कि दीर्घकालिक सुरक्षा संकट का द्वार भी खोला

भारत विभाजन से हमने क्या सीखा ?

Load More

ताज़ा समाचार

पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

स्वतंत्रता संग्राम से सांस्कृतिक पुनर्जागरण तक: गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का प्रेरक जीवन

वंदे मातरम गायन के दौरान असहज हुईं सोनिया गांधी

क्या पूरा ‘वंदे मातरम’ गाए जाने पर असहज हुईं सोनिया गांधी? खरगे के साथ बातचीत का Video वायरल, BJP हमलावर

श्री कृष्णगोपाल जी ने दिल्ली में केशवकुंज में फहराया तिरंगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी ने केशवकुंज में किया ध्वजारोहण

कोलकाता स्थित संघ कार्यालय में तिरंगा फहराते सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले

देश की स्वतंत्रता को सुरक्षित बनाए रखना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी : सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले

नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराते सरसंघचालक श्री मोहन भागवत

स्वतंत्रता दिवस: सरसंघचालक श्री मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, कहा- आजादी की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी

भारत के विभाजन के साथ, पाकिस्तान की स्थापना ने न केवल भौगोलिक विभाजन किया बल्कि दीर्घकालिक सुरक्षा संकट का द्वार भी खोला

भारत विभाजन से हमने क्या सीखा ?

Bharat Bhushan tiwari Fact check

फैक्ट चेक: झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी का दावा झूठा

Income Tax filing

Explainer: विदेशी बैंक अकाउंट, प्रॉपर्टी व जेवरात का खुलासा: क्या है छोटे टैक्सपेयर्स के लिए CBDT की नई स्कीम?

लोकसभा में राहुल गांधी

राहुल गांधी लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से नदारद, भाजपा बोली- ये ‘दिमागी नक्सल’ मानसिकता

Pojk protest

PoJK में पाकिस्तान के अत्याचार के खिलाफ सुधनोटी, हजीरा मंढोल और ब्रुसेल्स में विरोध

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies