| दिंनाक: 27 Jun 2015 12:39:19 |
|
बंगलादेश में मजहबी उनमादियों और कट्टरवादी ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले ब्लॉगर्स की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल अब तक तीन ब्लॉगर्स की बेहद निर्ममता से दिनदहाड़े हत्या की जा चुकी है। फरवरी 2015 में बंगलादेश मूल के अमरीकी नागरिक अविजित राय की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अविजित की पत्नी रफीदा अहमद का अंगूठा भी काट दिया। मार्च महीने में वसिकुर रहमान की हत्या की गई तथा ब्लॉगर अनंत बिजॉय दास की हत्या मई 2015 में सिलहट शहर में कर दी गई। अनंत दास और अभिजीत रॉय मुक्तो-मोना वेबसाइट के लिए ब्लॉग लिखते थे।