| दिंनाक: 22 Feb 2014 15:59:58 |
|
मेष:(चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,आ) शुक्र दशम् स्थान में प्रवेश कर रहा है। 23,24 फरवरी को कुछ तनाव की संभावना हो सकती है। 25 फरवरी से प्रगति के मार्ग सभी क्षेत्रों में खुल जाएंगे। घर के बड़े बुजुगोंर् से सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। 2,3,4 मार्च को जो भी यात्रा करें उसमें खास कर चौकन्ने रहने की आवश्यकता है। राजनीति में कठिन परिश्रम व सहयोग के चलते आपको विजयश्री प्राप्त हो सकती है। कृषि क्षेत्र में सावधानी रखने की आवश्यकता है।
वृष:(इ,उ,ए,ओ,वा,वू,वी,वे,वो) राशि स्वामी शुक्र भाग्य स्थान में प्रवेश कर रहा है। कला व चित्रपट के क्षेत्र में मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन इसके लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा। इस पक्ष विवाह का योग बन रहा है, इसलिए कोई भी निर्णय बड़े ही सोच-समझ कर करें। 24,25,26 फरवरी को पुराना लेन-देन लेने का प्रयत्न करें। आपको न पसंद करने वाले लोग नौकरी व व्यवसाय में परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए खास कर ऐसे लोगों से सचेत रहें। आना वाला समय आपके अनुकूल है।
मिथुन:(का,की,कू ,के,को,की,घ,ड़,छा,हा) शुक्र अष्टम् स्थान में प्रवेश कर रहा है। 24,25,26 फरवरी को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस पक्ष कोई भी यात्रा करें, तो उसमें सचेत रहने की खास आवश्यकता है। नौकरी व व्यसाय में सावधान रहने की जरूरत है। कृषि क्षेत्र मेंं बड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है। 2 मार्च से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी साथ ही आने वाला समय आपके अनुकूल है।
कर्क:(ही,हू,हे,हो,डा,डे,डी,डू,डो) शुक्र भार्या स्थान में प्रवेश कर रहा है। इस पक्ष दूसरों की गलती सुधारने में व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। पक्ष के अन्त में विपत्तियां आयेगी पर आपको उनका डटकर साहस के साथ मुकाबला करना होगा। आपको पसंद न करने वाले लोग आपके कार्य में कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से सचेत रहें, जो आपका अनिष्ट चाहते हैं। पक्ष के अन्त में कुछ तनाव की संभावना है,इसलिए अपनी सूझ-बूझ व शान्ति से कार्य निपटाने में ही आपकी समझदारी है।
सिंह:(मा,मी,मू,मे,मो,ट,टा,टी,टे,टु) शुक्र शुभ स्थान में प्रवेश कर रहा है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है,तब ही उनको ऐच्छिक सफलता प्राप्त होगी। विवाह का योग बन रहा है। अपरिचित व्यक्ति के साथ मैत्री करना परेशानी का कारण हो सकता है। चुनाव में रुचि रखने वाले लोग अभी से अपने क्षेत्र में लग जाये साथ ही विरोधियों से सावधान रहने की अत्यधिक जरूरत है।
तुला:(रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते,) राशि स्वामी शुक्र सुख स्थान में प्रवेश कर रहा है। राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में अच्छे कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों से सहयोग व आशीर्वाद मिलता रहेगा। 27,28 फरवरी को कुछ तनाव की संभावना बन सकती है। पक्ष के अंत में परिवार में कुछ अशान्ति का माहौल बन सकता है, इसलिए कोई भी कार्य घर के बड़े-बुजुगोंर् की सलाह लेकर ही करें। 4,5,6 मार्च को कुछ आर्थिक लाभ की संभावना है।
वृश्चिक:(तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) शुक्र पराक्रम स्थान में प्रवेश कर रहा है। आयात-निर्यात के क्षेत्र में वृद्धि होगी। न्यायालय में लम्बित मुकदमों में आपको विजयश्री मिलने की संभावना है। पक्ष के अन्त में स्थानान्तरण का सामना करना पड़ सकता है। राजनैतिक,सामाजिक क्षेत्र में कुछ तनाव की संभावना है। विरोधियों से सावधान रहें। पक्ष के अन्त में धन का अधिकाधिक व्यय सन्तान कार्य पर होगा।
धनु:(ये,यो,भा,भी,भू,ध,फा,ढा,भे) शुक्र धन स्थान में प्रवेश कर रहा है। 23,24 फरवरी को मित्र परिवार में कुछ तनाव की स्थिति हो सकती है। व्यवसाय में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्ति के साथ मित्रता करना परेशानी का कारण हो सकता है। कला-क्रीेडा व साहित्य के क्षेत्र में आपको सम्मान मिलने की संभावना है। 5,6,7 मार्च को घर में माता-पिता या परिवार में कोई अन्य व्यक्ति की सेहत चिन्ता बढ़ा सकती है।
मकर:(भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी) शुक्र अपनी राशि में प्रवेश कर रहा है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। विपत्तियां आयेगी, लेकिन धैर्यशीलजन साहस के साथ उसका सामना करते हैं। घरेलू मतभेद आने वाले समय में आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए कोई भी कार्य बड़ी शान्ति पूर्वक करें। राजनीति के क्षेत्र में अगर आप दृढ़ निश्चय व बुद्धि से काम लेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
कुंभ:(गू,गे,गो,सा,सी,सो,दा) शुक्र हानि स्थान में प्रवेश कर रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सावधान रहें। इस पक्ष चोट,मोच एवं अन्य समस्या गम्भीर रूप ले सकती हैं। 25,26,27 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में तनाव की संभावना रहेगी। 2 मार्च से आपका अच्छा समय आने वाला है। 4,5 मार्च को आपको पसंद न करने वाले लोग कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा करते समय चौकन्ने रहें।
मीन:(दी,दू,झा,ञा|,था,दे,दो,चा,ची) शुक्र लाभ स्थान में प्रवेश कर रहा है। 23,24 फरवरी को ग्रह आपके अनुकूल हैं, इसलिए कोई महत्वपूर्ण कार्य हो तो इस समय निपटा लें , उत्तम होगा। पक्ष के अंत में घरेलू मतभेद के चलते परिवार में तनाव रहने की संभावना है। इसलिए सभी कार्य शान्ति व सोच-समझकर करें। लेन-देन संबंधी मामलों में चौकन्ने रहें। व्यापार-उद्योग में वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।