| दिंनाक: 14 Dec 2013 15:56:40 |
|
केरल के पोडागडा जिले में पुलिस ने 5 दिसंबर को यौनाचार के आरोप में चाइल्ड डवलपमेंट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को गिरफतार किया है, जो कि वर्ल्डवाइड नामक मिशनरी मूवमेंट ऑफ इंडिया चला रहा था। आरोपी का नाम फिलिप जॉर्ज है।
पोडागडा में सरकारी स्कूल के निकट मिशनरी केन्द्र में 250 लड़के-लड़की पढ़ते हैं। आरोपी 51 वर्षीय फिलिप जॉर्ज केरल मंे केंद्र के पास ही रहता है। आरोप है कि उसने पढ़ाई के बहाने से दो लड़कियों को अपने पास बुलाकर उनके साथ यौनाचार किया। इसके बाद उसने दोनों लड़कियों को धमकी भी दी कि यदि उन्होंने किसी से इस बात का जिक्र किया तो वह उन्हें केन्द्र से निकलवा देगा। इस बीच एक लडकी ने केंद्र के प्रबंधक चिन्ना बाबू को सितंबर में बता दिया था। बाबू ने यह बात तमिलनाडु में रहने वाले केन्द्र के अध्यक्ष सैम जैकब को बता दी। इसके बाद जैकब ने केन्द्र का दौरा कर इस संबंध में एक जांच कमेटी बैठा दी पर कोई कार्रवाई नहीं की। जैकब के यहां आने पर जॉर्ज रायगडा स्थित दूसरे केन्द्र पर चला गया था और जैकब के लौटने पर वापस आ गया। फिर उसने दोबारा से अन्य लड़कियों का शोषण करना शुरू कर दिया। इसके बाद पांच अन्य पीडि़ताओं ने हिम्मत कर केंद्र के स्टाफ की मदद से सदर पुलिस में शिकायत की। इसके बाद सब इंस्पेक्टर प्रमिला सुना ने मौके पर पहंुचकर जॉर्ज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। उसकी अर्जी को भी अदालत ने नामंजूर कर दिया। पंचानन अग्रवाल