संपादकीय : पूजा सिर्फ कुनबे की
September 16, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

संपादकीय : पूजा सिर्फ कुनबे की

Written byArchiveArchive
Nov 9, 2013, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 09 Nov 2013 15:01:02

पूजा सिर्फ कुनबे की देश में केन्द्रीय सत्ता के विरुद्ध बहती हवा और मीडिया में आ रहे राज्य विधानसभा चुनावों के रुझानों से यूपीए की मुख्य घटक, कांग्रेस पार्टी बुरी तरह बेचैन है। 'ओपिनियन पोल' को प्रतिबंधित करने से लेकर उजले चेहरों की कलंक कथाओं को दबाने तक के लिए एड़ी-चोटी का जोर दिल्ली से लगाया जा रहा है। दरअसल, कांग्रेस की यह छटपटाहट उस वंशवादी तिलिस्म की टूटन से पैदा हुई  है जिसे पार्टी के भीतर, खुद पार्टी से भी ऊपर मान लिया गया था और जिसे अब जनता ने नकारना शुरू कर दिया है।पार्टी प्रबंधकों की परेशानी यह है कि अब राहुल की रैलियों से जनता गायब दिखती है, सोनिया का भाषण भावनात्मक हिलोर नहीं जगा पाता और प्रियंका का जिक्र छिड़ते ही देश भर में लोग 'वाड्रा' के कामधंधे के बारे में चर्चा करने लगते हैं।वास्तव में, जो दल स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले जनभावनाओं का साझा मंच हुआ करता था उसे सिर्फ एक परिवार तक केंद्रित करने की कोशिश ही पार्टी के आधार की सिकुड़न और राष्ट्रव्यापी भ्रष्टाचारी सड़न की वजह बनी है।भले औपचारिक बयान जारी ना हों परंतु यह सत्य है कि लोकतंत्र को राजतंत्र की तरह पूजती 'कुनबा कांग्रेस' ने आज तक किसी ऐसे जननायक को स्वीकार नहीं किया जिसकी छाया भी पार्टी के 'राज परिवार' से बड़ी दिखती हो। वंशवाद के रोग का इससे स्पष्ट लक्षण क्या होगा कि स्वतंत्रता के इतने वर्ष बाद भी राष्ट्र गठन के नायक, पहले गृहमंत्री सरदार पटेल को देश द्वारा दी जा रही आदरांजलि उसे खल रही है और गुजरात में प्रस्तावित सरदार की गगनचुंबी प्रतिमा उसे दिल्ली तक डरा रही है।जननायकों से छल की बात कांग्रेस जितना जोर लगाकर नकारती है तथ्यों की फांस पार्टी के गले में उतनी ही बुरी तरह अटकती है। किसी व्यक्ति की श्रेष्ठता का पैमाना क्या हो सकता है- प्राप्त शक्ति, उसके द्वारा प्रदर्शित योग्यता, चारित्रिक दृढ़ता या ये सभी कुछ। वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व में इसमें से क्या नहीं था? आज यदि जनता पूछती है कि देश के पहले उपप्रधानमंत्री का नाम सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए दशकों तक क्यों लटकाया गया, तो कांग्रेस को कोई जवाब नहीं सूझता। हालांकि पदक और अलंकरण किसी व्यक्ति की श्रेष्ठता मापने का एकमात्र पैमाना नहीं हो सकते, परंतु यदि यह राष्ट्र गौरव में योगदान के तौर पर परिभाषित हों और संस्तुतियां शीर्ष से होती हों तो सरदार सरीखे नाम पर आकलन जरूरी हो जाता है।स्वतंत्रता से पूर्व अपनी धारदार वकालत की धाक जमाने वाला, मेहनत की कमाई से उच्चशिक्षा के लिए विदेश जाने वाला, ग्राम संगठन की जमीनी  समझ के सहारे किसानों और पिछड़ी जातियों की ताकत को जगा बारडोली जैसा आंदोलन खड़ा करने वाला, स्वतंत्रता प्राप्त होने पर करीब साढ़े पांच सौ रियासतों का भारत में विलय कराने वाला जननायक भारत रत्न के लिए आखिर याद भी किया गया तो किस वक्त! तब, जब एक ही परिवार को तीसरा तमगा चढ़ाया जा रहा था?वैसे, परिवार की वेदी पर शेष जननायकों से छल का यह इकलौता उदाहरण नहीं है। भारत रत्न की कसौटी पर देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ भी कुछ ऐसा ही अन्याय हुआ। नेहरू और इंदिरा को उनके जीते जी भारत रत्न बनाया गया जबकि अंबेडकर के योगदान को उनकी मृत्यु के 34 वर्ष बाद दर्ज किया गया।भारतीय लोकतंत्र में व्यक्ति, वंश और विरासत का विमर्श शुरू होते ही उसका विवादों में घिरना तय है। सत्ता की 'घराना परंपरा' जनता की आंखें खोलने वाले ऐसे खलल को सहन करे भी तो कैसे? मगर क्या यह सच है नहीं कि लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह जैसे अनगिनत चमकते नक्षत्रों की ज्योति भी एक ही परिवार को बारम्बार पूजते सरकारी विज्ञापनों की चकाचौंध में धुंधला दी गई।बहरहाल, मीडिया में छिड़ी बहस के बहाने सरदार का वह नायकत्व, जिसने पार्टी के भीतर लोकप्रियता में नेहरू को कहीं पीछे छोड़ दिया था, जनता के मनों में फिर जीवंत हो उठा है। इसके साथ उजागर हो गया है 'कुनबा कांग्रेस' के शासन का वह शंकालु स्वभाव जहां प्रजा और तंत्र में फर्क के सहारे ही राजकाज चलता है।'ओपिनियन पोल' पर रोक लगाने, कालिख के कारोबारों की सूचियां छिपाने और सरदार सरीखे नायकों की प्रतिमाओं पर बौखलाने से देश भर में चलने वाला विमर्श अब थमता नहीं दिखता।लोकतंत्र में व्यक्ति का कद उसके पद और वंश से तय नहीं होता, इस एक छोटी सी बात को कांग्रेस पचा नहीं पा रही और शायद यही वजह है कि लोगों को अब उसका शासन करना भी नहीं पच रहा। 

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Panchjanya This Week: दुनिया डगमगाई, भारत संभला: उत्सव, अर्थव्यवस्था और सुशासन की हर बड़ी बात!

Sabarmati Samvad 2026: New World Order में भारत का दबदबा? Kashmir से Global South तक बढ़ता प्रभाव

बाल विवाह उन्मूलन में बढ़ी भारत की भूमिका

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोहम्मद नजीर

लिव-इन पार्टनर का खौफनाक चेहरा! 14 साल की नाबालिग हिंदू बच्ची से दरिंदगी, तबीयत बिगड़ने पर खुला घिनौना सच

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा से ईओएस-05 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया

अंतरिक्ष में भारत की ‘तीसरी आंख’

कल का मौसम: 16 सितंबर को 25 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, 85 की स्पीड से चलेगी हवा; IMD का बड़ा अपडेट

Load More

ताज़ा समाचार

Panchjanya This Week: दुनिया डगमगाई, भारत संभला: उत्सव, अर्थव्यवस्था और सुशासन की हर बड़ी बात!

Sabarmati Samvad 2026: New World Order में भारत का दबदबा? Kashmir से Global South तक बढ़ता प्रभाव

बाल विवाह उन्मूलन में बढ़ी भारत की भूमिका

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोहम्मद नजीर

लिव-इन पार्टनर का खौफनाक चेहरा! 14 साल की नाबालिग हिंदू बच्ची से दरिंदगी, तबीयत बिगड़ने पर खुला घिनौना सच

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा से ईओएस-05 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया

अंतरिक्ष में भारत की ‘तीसरी आंख’

कल का मौसम: 16 सितंबर को 25 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, 85 की स्पीड से चलेगी हवा; IMD का बड़ा अपडेट

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

50 लाख पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किशाऊ बांध परियोजना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक।

80 साल से अटकी किशाऊ परियोजना पर बड़ा फैसला: अमित शाह की अध्यक्षता में 6 राज्यों के बीच बनी सहमति

सैन्य अधिकारियों ओर रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रक्षा कूटनीति पर ‘रक्षा’  नामक रणनीतिक दस्तावेज जारी करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

बदलते विश्व में भारत का शक्ति-संकल्प

गोविंद देव गिरि जी, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र साक्षात्कार में हुए थे शामिल, अनुपस्थित बताना गलत: स्वामी गोविंद देव गिरि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies