वनवासियों का संकल्प
|
पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्ष लगाए
o विश्व पर्यावरण दिवस पर वनवासी कल्याण आश्रम का वृक्ष पूजा कार्यक्रम
o दूधनी, सिंदोनी, बेडपा, खेरडी, पाटी, खानवेल तथा रांधा आदि स्थानों पर वृक्ष लगाए
o वनवासियों के पर्यावरण के प्रति लगाव को देखने पुणे के लोग भी पहुंचे
वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में गत 5 जून को दादरा नगर हवेली में वृक्ष पूजा का आयोजन हुआ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्ष पूजा के कार्यक्रम में कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं ने दूधनी, सिंदोनी, बेडपा, खेरडी, पाटी, खानवेल तथा रांधा आदि स्थानों पर वृक्ष लगाए और लोगों को वृक्षारोपाण लिए प्रेरित किया। इस दौरान अनेक ग्रामीणों ने वृक्षारोपण की शपथ ली।
कार्यक्रम को देखने के लिए पुणे (महाराष्ट्र) के गणमान्य लोग दादरा नगर हवेली पहुंचे। आयोजन के बाद यह लोग वनवासियों के घर गए और उनके साथ आत्मीयता के साथ भोजन किया।
वृक्ष पूजा कार्यक्रम के अलावा वनवासी कल्याण आश्रम की उत्कल प्रांत इकाई के कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों प्रांत में चार स्थानों पर हुए अभ्यास वर्गों में भाग लिया और कल्याण आश्रम के कार्य तथा आगामी योजना पर विस्तार से चर्चा की। यह वर्ग उड़ीसा के बड़बिल, सिंहपुर रेवलकोना तथा झारसुगड़ा में सम्पन्न हुए। अभ्यास वर्गों में कार्यकर्ताओं ने प्रांत के दूर-दराज गांवों से सम्पर्क और विवेकानन्द सार्द्धशती के साहित्य प्रसार अभियान पर चर्चा की। साथ ही 15 जून से 15 अगस्त तक चलने वाले पिछड़े व निर्धन गांवों तक स्वास्थ्य शिविर व वृक्षारोपण के कार्यक्रम पर खुला संवाद हुआ।
अभ्यास वर्गों में क्षेत्रीय संगठन मंत्री डा. रामगोपाल, प्रांतीय संगठन मंत्री श्री राजेन्द्र मादला व अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री कृपा प्रसाद सिंह का मार्गदर्शन कार्यकर्त्ताओं को प्राप्त हुआ। एक अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए श्री कृपा प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के सभी 2209 प्रखंडों में कबड्डी, खो-खो व तीरदांजी की प्रतियोगिता, जनजातीय सम्मेलन, सामूहिक नृत्य व पौधा रोपण के कार्यक्रमों का अभियान सम्पूर्ण देश में प्रारंभ हो गया है। |ÉÊiÉÊxÉÊvÉ
युवाओं ने लिया प्रशिक्षण
श्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के महाकौशल प्रांत का सात दिवसीय प्रांतीय युवा शौर्य प्रशिक्षण वर्ग गत 2 जून को जबलपुर (मध्य प्रदेश) में शुरू हो गया। वर्ग में प्रांत के कोने-कोने से आए युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वर्ग के शारीरिक शिक्षा प्रमुख बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक श्री रूपेश, वर्गाधिकारी श्री राजेश तिवारी एवं मुख्य शिक्षक श्री दीपक सोनी हैं। वर्ग के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दस विद्या शक्ति पीठ कालीनंद आश्रम के महंत संत कालीनंद महाराज ने की। जबकि वक्ता थे श्री गोविंद सैंडे। युवाओं के मार्गदर्शन हेतु वर्ग में विहिप तथा बजरंग दल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आना भी हुआ। प्रतिनिधि
स्वामी विवेकानंद के नाम पर मार्ग का नामकरण
फरीदाबाद (हरियाणा) सेक्टर 9-10 के विभाजन मार्ग (डिवाइडिंग रोड) का नाम स्वामी विवेकानंद मार्ग रखा गया है। मार्ग का उद्घाटन गत दिनों स्वामी विवेकानंद सार्द्धशती समारोह समिति, हरियाणा प्रांत के अध्यक्ष डा. मार्कंडेय आहूजा ने किया।
मार्ग के उद्घाटन के पश्चात स्वामी विवेकानंद सार्द्धशती समारोह समिति के तत्वावधान में फरीदाबाद में ही एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डा. आहूजा ने कहा कि ब्रह्मचर्य, अभ्यास और एकाग्रता जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है। ब्रह्मचर्य का पालन, निरंतर अभ्यास तथा ध्यानमग्न होकर पूरी ऊर्जा के साथ प्रयास करें तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। स्वामी विवेकानंद का जीवन इस बात का अकाट्य प्रमाण है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष अग्रवाल कालेज, फरीदाबाद के प्रधानाचार्य डा. के. के. अग्रवाल ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रचार-प्रसार कर देश की युवा शक्ति को जाग्रत करना आज बहुत ही आवश्यक है। इस अवसर पर फरीदाबाद नगर निगम के महापौर श्री अशोक अरोड़ा, समिति के प्रांत संयोजक श्री अनिल कुमार सहित शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मंच संचालन श्री गंगा शंकर मिश्र ने किया। प्रतिनिधि











