अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश का 52वां अधिवेशनदेश को खोखला कर रहे हैं भ्रष्टाचारी-डा. कृष्ण गोपाल, सह सरकार्यवाह, रा.स्व.संघ
September 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश का 52वां अधिवेशनदेश को खोखला कर रहे हैं भ्रष्टाचारी-डा. कृष्ण गोपाल, सह सरकार्यवाह, रा.स्व.संघ

Written byArchiveArchive
Dec 15, 2012, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 15 Dec 2012 17:33:55

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश का 52वां अधिवेशन

देश को खोखला कर रहे हैं भ्रष्टाचारी

–डा. कृष्ण गोपाल, सह सरकार्यवाह, रा.स्व.संघ

महमूरगंज (वाराणसी) स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में गत दिनों सम्पन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रांत के 52वें अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए रा.स्व.संघ के सह-सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि एक तरफ शिक्षा में ऐसे लोग हैं जो देश की सेवा और देश के लिए काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं जो भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त हैं। दोनों ही प्रकार के लोग देश में शिक्षा जगत से आये हैं। एक तरफ विद्यालय अधिवक्ता, चिकित्सक, अभियंता आदि देते हैं, जो विकास के लिए काम करते हैं, वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी देश को खोखला कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. विवेक निगम ने कहा कि आजादी के बाद आजादी दिलाने वाले महापुरुषों ने देश के भीतर एक श्रृंखला की रचना की। जिससे देश के शिक्षित लोगों की एक श्रृंखला बन गई लेकिन आज देश को देखकर लगता है कि ऐसे महापुरुषों की मेहनत पर पानी फिर गया। देश में आज सिर्फ और सिर्फ घोटाले हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि शिक्षा की नीति और बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं।

सम्मेलन के अंतिम दिन परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुनील अंबेकर ने कहा कि हमें सुपर पावर भारत नहीं, महान भारत देश चाहिए। सुपर पावर भारत को एक समृद्धशाली भारत के रूप में बनाना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का शुरू से लक्ष्य रहा है। भारत 1000 वर्ष तक समृद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की सेवा का मतलब गरीबों की सेवा से है। कई समृद्धशाली देश गरीबों के बारे में नहीं सोचते, लेकिन हर विद्यार्थी को अपने सपने में भारत के समृद्धशाली स्वरूप को याद रखना जरूरी है। भारत एक समय पर समृद्धशाली देश था, जिसे विकास के नाम पर संस्कृति से दूर किया गया, लेकिन हम बताना चाहते हैं कि समाज की सेवा करने वाले गरीब के द्वारा संस्कृति का निर्माण करने पर ही हम एक महान देश का निर्माण करेंगे।

सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की। अध्यक्ष पद डा. धर्मेन्द्र सिंह और मंत्री पद श्री प्रशांत केशरी को दिया गया। उपाध्यक्ष पद पर डा. सुजीत चौधरी, डा. राजशरण शाही, डा. गोविन्द राव, डा. अखिलेश पाण्डेय और श्री राजेन्द्र तिवारी की घोषणा हुई। इसी तरह कार्यकारिणी के अन्य सभी पदों की घोषणा भी यहां हुई। अधिवेशन में परिषद के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

दिल्ली प्रांत का अधिवेशन संपन्न

पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रांत के अधिवेशन की तरह ही दिल्ली अभाविप का 48वां प्रांतीय अधिवेशन गत 9 दिसंबर को दिल्ली में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में डा. मनु कटारिया को प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री रोहित चहल को प्रदेश मंत्री चुना गया। डा. मनु कटारिया प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पहली महिला अध्यक्ष हैं। दिल्ली के अधिवेशन में परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री उमेश दत्त ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हों। राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री एवं यूथ अगंेस्ट करप्शन के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं से विवेकानन्द के सपनों के भारत के निर्माण के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रतिनिधि

जालंधर में 'वैदिक गणित' पर कार्यशाला

वैदिक पद्धति से ही विश्व का सर्वांगीण विकास संभव

–डा. कैलाश विश्वकर्मा, राष्ट्रीय संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास

भारतीय इतिहास संकलन समिति के तत्वावधान में गत दिनों जालंधर (पंजाब) में वैदिक गणित विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अनेक विद्वानों ने वैदिक गणित के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय संयोजक डा. कैलाश विश्वकर्मा ने कहा कि वैदिक ज्ञान-विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैदिक पद्धति से ही विश्व का सर्वांगीण विकास संभव है।

डा. विश्वकर्मा ने आश्चर्य व्यक्त किया कि आज गणित विद्यार्थियों के लिए कठिन विषय बनता जा रहा है, जबकि इस विषय में भारतीय विद्वता का कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि हम अपनी विद्या पद्धति भूलते जा रहे हैं और मैकाले वाली पश्चिम की तोता रटंत शिक्षा पद्धति पर इतना आश्रित हो चुके हैं कि हमें अपना ज्ञान-विज्ञान भी कपोल कल्पित लगने लगा है। जबकि हमारे वैदिक ज्ञान-विज्ञान का सहारा लेकर विश्व के बहुत से देश तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रो. बी.एन. शर्मा ने अध्यापकों को स्वाध्याय करते रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि ज्ञान की कोई सीमा नहीं है और हमें अपने विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर को समयानुकूल बनाने के लिए नवीनतम ज्ञान को अर्जित करते रहना होगा। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा और ज्ञान के बल पर वे कोई भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं परंतु उस सफलता को बनाए रखने के लिए चरित्र की आवश्यकता होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पंजाब प्रांत के सह प्रांत संघचालक ब्रिगेडियर (से.नि) जगदीश गगनेजा, विभाग संघचालक श्री बलवंत विभिन्न स्कूलों के 35 अध्यापक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। श्रीमती प्रवीण भारद्वाज कार्यक्रम में आए महानुभावों का आभार व्यक्त किया। राकेश सैन

विवेकानंद सार्धशती समारोह समिति की गुजरात कार्यकारिणी गठित

गत दिनों विवेकानंद सार्धशती समारोह समिति, गुजरात प्रांत की कार्यकारिणी गठित हो गई। कार्यकारिणी की घोषणा हेतु अमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री कांतिसेन श्रोफ की समारोह समिति के अध्यक्ष के रूप में घोषणा की गई।

कार्यक्रम में रा.स्व.संघ के अ.भा. कार्यकारी मंडल के आमंत्रित सदस्य तथा विवेकानंद सार्धशती समारोह समिति के अ.भा. मार्गदर्शक श्री मधुभाई कुलकर्णी, समिति के पश्चिम क्षेत्र सह-संयोजक श्री बसवराज, रा.स्व.संघ, गुजरात प्रांत के प्रांत संघचालक श्री जयंतीभाई भाडेसिया, प्रांत आयोजन समिति के संयोजक श्री भार्गव भट्ट आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन पर केन्द्रित तीन पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। प्रतिनिधि

डा. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर चित्रकूट में विज्ञान मेला

बच्चों ने प्रस्तुत किए विज्ञान के अद्भुत प्रयोग

गत दिनों डा. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर दीनदयाल शोध संस्थान, चित्रकूट के स्वावलंबन केन्द्र गांव धौरेहीमाफी में तीन दिवसीय विज्ञान मेला सम्पन्न हुआ। इसमें लूक पतौड़ा, भटौरा, अमिरती, करारी इत्यादि गांव के 500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

4-6 दिसम्बर को सम्पन्न हुए मेले में विज्ञान के अलावा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। कनिष्ठ विद्यालय के बच्चे बड़े ही रोचक 65 विज्ञान के प्रयोग बनाकर लाये। बच्चों ने जलशुद्धिकरण, पृथककरण, पर्वत-पठार-मैदान के मॉडल, पौधों की श्वसन क्रिया, सौर्य परिवार के मॉडल, हवा के दबाव, लेन्स एवं चुम्बक के प्रयोग इत्यादि तैयार किए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से श्री नवीन कमल श्रीवास्तव, करारी ग्राम के प्रधान श्री राजेन्द्र यादव, धौरेही के प्रधान श्री रमेश प्रसाद यादव तथा दीनदयाल शोध संस्थान के प्रभारी डा. अशोक पाण्डेय तथा श्रीमती सीमा पाण्डेय उपस्थिति थे।

मेले मेंे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नीवन कमल श्रीवास्तव ने कहा इतने पिछड़े क्षेत्र में विज्ञान मेले का आयोजन अपने आप में अनूठा और सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि बाल मन को वैज्ञानिक बनाना आज की आवश्यकता है। इस तरह के आयोजन ब्लॉक स्तर पर होंगे तो उनमें हमारा सहयोग रहेगा। ग्राम प्रधान श्री राजेन्द्र यादव ने डा. भीमराव अम्बेडर को याद करते हुये उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। मेले की शिक्षकों, अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों ने खुलकर सराहना की। प्रतिनिधि

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

president droupadi murmu 72nd national film awards

कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का समर्थन न करें: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

nanda sunanda mahotsav nainital cm dhami 2026

नैनीताल में नंदा-सुनंदा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, बोले- ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

nitin nabin saharanpur visit bjp mission 2027

जो यूपी कभी माफिया के लिए बदनाम था, वो आज वैश्विक पहचान बना रहा है : नितिन नबीन

Dehradun Pachhwa Doon Government Land Illegal Religious Structures Encroachment DM Ashish Chauhan Panchjanya

UNGA में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का बेतुका बयान, बोले- ‘अगर हमने न रोका होता, तो न्यूयॉर्क-लंदन में घूमते आतंकी’

Dehradun Pachhwa Doon Government Land Illegal Religious Structures Encroachment DM Ashish Chauhan Panchjanya

उत्तराखंड : सरकारी जमीनों पर कब्जे कर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाह, खामोश रहा प्रशासन

RSS Prabhat Gram Workshop Chittorgarh Sah Sarkaryavah Alok Kumar Panchjanya

“गांवों का विकास और जैविक खेती समय की मांग”: चित्तौड़गढ़ में सह सरकार्यवाह आलोक कुमार जी ने दिया विशेष मंत्र

Load More

ताज़ा समाचार

president droupadi murmu 72nd national film awards

कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का समर्थन न करें: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

nanda sunanda mahotsav nainital cm dhami 2026

नैनीताल में नंदा-सुनंदा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, बोले- ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

nitin nabin saharanpur visit bjp mission 2027

जो यूपी कभी माफिया के लिए बदनाम था, वो आज वैश्विक पहचान बना रहा है : नितिन नबीन

Dehradun Pachhwa Doon Government Land Illegal Religious Structures Encroachment DM Ashish Chauhan Panchjanya

UNGA में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का बेतुका बयान, बोले- ‘अगर हमने न रोका होता, तो न्यूयॉर्क-लंदन में घूमते आतंकी’

Dehradun Pachhwa Doon Government Land Illegal Religious Structures Encroachment DM Ashish Chauhan Panchjanya

उत्तराखंड : सरकारी जमीनों पर कब्जे कर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाह, खामोश रहा प्रशासन

RSS Prabhat Gram Workshop Chittorgarh Sah Sarkaryavah Alok Kumar Panchjanya

“गांवों का विकास और जैविक खेती समय की मांग”: चित्तौड़गढ़ में सह सरकार्यवाह आलोक कुमार जी ने दिया विशेष मंत्र

वारेन में बढ़ रही मुस्लिमों की संख्या

मिशिगन को क्यों डरा रहा Dearborn का जिन्न?

साबरमती संवाद में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर से खेल के आयामों पर पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर बातचीत करते हुए

‘जिससे हारे, उसे गले लगाना ही खेल-धर्म है’

Dehradun MBBS Admission Fake Certificate Fraud SIT Arrests Rupesh Pandit Arvind Kumar Panchjanya

देहरादून MBBS एडमिशन फर्जीवाड़ा: SIT ने 2 मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार, 20-20 लाख में दिलाया दाखिला!

कल का मौसम: 23 सितंबर को 17 राज्यों में भारी बारिश, 70 की रफ्तार से चलेगी हवा; IMD का अलर्ट

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies