विकास को अपना एकाधिकार न समझे सरकार
September 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

विकास को अपना एकाधिकार न समझे सरकार

Written byArchiveArchive
Jun 2, 2012, 12:00 am IST
inArchive

विविध

दिंनाक: 02 Jun 2012 14:43:17

नई दिल्ली में 'द्वितीय नानाजी स्मृति व्याख्यान'

–प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, सह संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच

राष्ट्रऋषि स्वर्गीय नानाजी देशमुख की स्मृति में गत दिनों नई दिल्ली स्थित दीनदयाल शोध संस्थान में 'द्वितीय नानाजी स्मृति व्याख्यान' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के सह-संयोजक प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे, जबकि उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद श्री भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने कहा कि नानाजी के कार्य सहज विकास की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज एक सजीव तन्त्र की तरह होता है जो स्वयं अपने विकास का मार्ग तय करने में समर्थ होता है और ऐसा करता भी है। जो समाज जागृत और सचेत होता सरकार उसकी कभी अवहेलना नहीं कर सकती। प्रो. शर्मा ने कहा कि सरकार विकास को अपना एकाधिकार न समझे। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आज दुनिया का सबसे ज्यादा कालाधन विदेशों में भारतीयों के नाम से जमा है। श्री भगत सिंह कोश्यारी ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में स्व. नानाजी देशमुख के ग्राम स्वावलंबन के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रा.स्व.संघ के अ.भा. सह सम्पर्क प्रमुख श्री राममाधव, हिन्दू जागरण के अ.भा. सह संयोजक श्री अशोक प्रभाकर सहित बड़ी संख्या में राजधानी के प्रबुद्ध गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रतिनिधि

विहिप ने किया मुस्लिम आरक्षण

रद्द किए जाने का स्वागत

विश्व हिन्दू परिषद ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में मुस्लिम आरक्षण रद्द करने के फैसले का स्वागत किया है। विहिप द्वारा जारी विज्ञप्ति में परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीणभाई तोगड़िया ने कहा है कि आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा लगातार चौथी बार मुस्लिम आरक्षण रद्द किया गया है। आन्ध्र प्रदेश सरकार के सर्वोच्च न्यायालय में जाने के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय को मुकादमा वापस भेज दिया था। आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने अन्य पिछड़ा वर्ग के कोटे से दिया हुआ मुस्लिम आरक्षण रद्द कर दिया है।  डा. तोगड़िया ने कहा कि उच्च न्यायालय ने निर्णय देते हुए आन्ध्र प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रश्न खड़ा किया कि सभी मुस्लिम कैसे पिछड़े हो सकते हैं? मजहब के आधार पर आरक्षण भारत के संविधान का उल्लंघन है, यह भी न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है।

डा. तोगड़िया ने कहा कि केन्द्र सरकार को तुरन्त मुस्लिमों को दिया गया 4.5 प्रतिशत आरक्षण वापस लेकर असंवैधानिक कार्य के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वरना विहिप अदालत एवं जनता की अदालत (जन आन्दोलन) के द्वारा केन्द्र सरकार के द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दिये जाने के विरुद्ध देशव्यापी आंदोलन चलाएगी। प्रतिनिधि

द.बंग का संघ शिक्षा वर्ग सम्पन्न

गत 26 मई को रा.स्व.संघ के दक्षिणबंग प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम वर्ष) तांतिवेरिया में सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दक्षिणबंग प्रांत के संघचालक श्री अतुल कुमार विश्वास ने कहा कि रा.स्व.संघ देशभक्त, चरित्रवान, स्वाभिमानी एवं सुसंगठित हिन्दू समाज के द्वारा भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए पिछले अनेक वर्षों से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति करने वाले निहित स्वार्थ के कारण संघ को बदनाम करते रहते हैं, लेकिन जो लोग संघ को नजदीक से देखते हैं वे संघ के प्रशंसक बनते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार चक्रवर्ती ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर स्वयंसेवक भारत का सच्चा सैनिक है। संघ 'मैन मेकिंग आर्गनाइजेशन' है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार के शारीरिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम के मंच पर संघ के अ.भा. सह सेवा प्रमुख श्री अजीत प्रसाद महापात्र, पूर्व क्षेत्र के संघचालक श्री रणेन्द्रलाल बंद्योपाध्याय, वर्ग के वर्गाधिकारी श्री गुरुदास बंद्योपाध्याय भी आसीन थे। वर्ग में कुल 193 शिक्षार्थियों ने भाग लिया तथा शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। बासुदेब पाल

जयपुर में 'रामसेतु की पुकार' पर व्याख्यान

पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है रामसेतु

–भूपेन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद

गत 29 मई को जयपुर में शैक्षिक मंथन संस्थान के तत्वावधान में 'रामसेतु की पुकार' विषयक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा की किसी भी देश में सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करना देशवासियों का कर्तव्य होता है। उन्होंने रामसेतु को सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं, अपितु पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया।

श्री यादव ने कहा कि विकास की जिस अंधी दौड़ में हम दौड़ रहे हैं, उसमें पर्यावरण की अनदेखी हो रही है। विकास का लाभ तभी फलीभूत हो सकता है जब हम स्थानीय समाज, सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संतुलन एवं विकास के कारण होने वाले विस्थापन में भी संतुलन कर सकें। भारत में धार्मिक आजादी के संवैधानिक अधिकार को लागू करने के लिए हमें लोगों की आस्था और मूल धार्मिक मान्यताओं को सुरक्षा प्रदान करनी होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष डा. विमल प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि दुनिया के देश भारत की प्राचीनता, महत्व एवं वैभव को स्वीकार करना नहीं चाहते।

कार्यक्रम की प्रस्तावना शैक्षिक मंथन संस्थान के सचिव एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री महेन्द्र कपूर ने रखी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जयपुर के गण्यमान्य नागरिकों ने भाग  लिया।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी

कौशांबी : अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में आदिल पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

उत्तराखंड में धामी सरकार ने 4 अवैध मदरसों को किया सील, 2 रुड़की और 2 हल्द्वानी के मदरसे शामिल  

ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी और पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर जी

Odisha’s Udaan 2.0: ओडिशा में धर्मांतरण के खिलाफ CM मोहन माझी का प्लान क्या है? जानिए ‘पाञ्चजन्य’ से क्या-क्या कहा?

सुशासन संवाद: ओडिशा की उड़ान 2.0 में कायनात काजी और राहुल नील से ट्रैवल पर खास बातचीत

विदेश प्रवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत

मैडिसन स्क्वायर से श्री मोहन भागवत का संदेश: विविधता, सह-अस्तित्व और भारतीय मूल्यों से अमेरिका में बंधा नया सूत्र

लिंक्डइन की रिपोर्ट

Gen Z में प्रोफेशनल नेटवर्किंग की झिझक, लोग क्या कहेंगे का भी डर: लिंक्डइन रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Load More

ताज़ा समाचार

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी

कौशांबी : अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में आदिल पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

उत्तराखंड में धामी सरकार ने 4 अवैध मदरसों को किया सील, 2 रुड़की और 2 हल्द्वानी के मदरसे शामिल  

ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी और पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर जी

Odisha’s Udaan 2.0: ओडिशा में धर्मांतरण के खिलाफ CM मोहन माझी का प्लान क्या है? जानिए ‘पाञ्चजन्य’ से क्या-क्या कहा?

सुशासन संवाद: ओडिशा की उड़ान 2.0 में कायनात काजी और राहुल नील से ट्रैवल पर खास बातचीत

विदेश प्रवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत

मैडिसन स्क्वायर से श्री मोहन भागवत का संदेश: विविधता, सह-अस्तित्व और भारतीय मूल्यों से अमेरिका में बंधा नया सूत्र

लिंक्डइन की रिपोर्ट

Gen Z में प्रोफेशनल नेटवर्किंग की झिझक, लोग क्या कहेंगे का भी डर: लिंक्डइन रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

संविधान की दुहाई, राष्ट्रभाव से दूरी

श्री अमित दुबे जी (साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ)

Odisha’s Udaan 2.0:‘डरेंगे तो फंसेंगे, लालच करेंगे तो लुटेंगे’, साइबर एक्सपर्ट अमित जी ने बताया फ्रॉड से बचने का मंत्र

दिल्ली में 11 सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, जानिये क्या है मामला?

एयर वाइस मार्शल जितेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत) और कांग्रेस नेता राशिद अल्वी

कांग्रेस ने फिर भारतीय सेना के शौर्य पर उठाए सवाल, ऑपरेशन सिंदूर और राम मंदिर के बहाने किया अपमान

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies