कार्तिक मास, गंगा और नारी
September 6, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

कार्तिक मास, गंगा और नारी

Written byArchiveArchive
Oct 29, 2011, 12:00 am IST
inArchive

सरोकार

दिंनाक: 29 Oct 2011 16:24:16

प्रकृति, पशु-पक्षी, रीति-रिवाज, जीवन मूल्य, पर्व-त्योहार और नाते-रिश्तों से हमारा विविध रूप रंग-रस व गंध का सरोकार रहता है। हमारी प्रकृति व संस्कृति परस्पर पूरक हैं, परस्पर निर्भरता ही इनका जीवन सूत्र है। हम उनके साथ रिश्तों के सरोकार से विलग नहीं रह सकते, लेकिन बदलते दौर में यह ऊष्मा लगातार कम हो रही है। इन सरोकारों में आई कमी कहीं न कहीं हमारे मन को कचोटती है। प्रकृति व संस्कृति के संरक्षण के लिए इन सरोकारों को बचाये रखना बहुत जरूरी है। इसी दृष्टि से प्रस्तुत है यह स्तंभ।  -सं.

दादी भी गजब थीं। चलती-फिरती-बहती संस्कृति, ठीक गंगा की तरह। गंगा स्नान करके घाट पर बैठ वे हाथ जोड़कर गंगा की आराधना करती थीं। जल में प्रवेश के पूर्व गंगा को प्रणाम एवं जल से निकलकर भी। गंगा प्रवेश से पूर्व जल में अपने शरीर का प्रक्षालन करने के लिए क्षमा याचना करती थीं। स्नान के बाद गंगा से अपेक्षाएं और अपनी मनोकामनाएं दुहरातीं-

“नहा धोकर बैठी घाट, बैठी है सिंहासन पाट

आगे देखो जल भरा, पीछे देखो घर भरा

ये घर वारन केकर, राई के, दामोदर के

पाप जाए, धरम आए, हे गंगा जी आपन घाट

हमके दीहन वैकुंठ बास

बड़े को पांव लागी, छोटे को आशीष,

सब सखि के राम राम, जय गंगा जी।”

स्नान करके घाट पर बैठी हैं। नदी तो अपने सिंहासन पाट पर बैठी हैं। आगे जल ही जल और पीछे धन-धान्य से घर भरा है। यह घर भी ईश्वर का ही है। सर्व पाप कट जाएं, धर्म आए। अंत में कामना प्रगट करती हैं – “हे गंगा जी! अंत समय में आपके घाट ही आऊंगी। मुझे शरण देना। तभी बैकुंठ जाऊंगी।” यह मनुष्य की सनातन कामना है, बैकुंठ वास (स्वर्गवासी होना) करना।

गंगा, नदियों की प्रतीक है। भारत में मात्र दो नद हैं। ब्रह्मपुत्र और सोन। बाकी सब नदियां। सब का जल पवित्र है। पर गंगा तो गंगा है। नदियों में नर्मदा ज्येष्ठ और गंगा श्रेष्ठ है। कार्तिक मास में गंगा का विशेष महत्त्व रहता है। अन्य नदियों का भी महत्त्व बढ़ जाता है। लोकसंस्कृति में कार्तिक मास प्रारंभ होते ही गंगा सेवन (एक माह तक गंगा के तट पर वास) के लिए बड़े-बुजुर्ग निकल जाते रहे हैं। उनमें महिलाओं की संख्या अधिक रहती है।

बारहमासा लोकगीतों की विशेष शैली में कार्तिक मास को पुण्य मास कहा गया है-

“कार्तिक हे सखि पुण्य महीना, सब सखि गंगा स्नान

सब सखि पहिरे राम पाट पटंवर, हम धनि लुगरी पुरान हे।”

विरहिणी नारी के मन के भाव हैं। उसका पिया परदेश है। सब सखियां नई-नई साड़ियां पहन रही हैं। पर वह विरहिणी तो पुरानी साड़ी (लुगरी) ही पहने है। कार्तिक मास कल्याणकारी माना जाता है-

“न कार्तिसमो मासो, न सतयुगेन समं युगम्,

न वेद सदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगया समम्।”

कार्तिक के समान मास, सतयुग के समान युग, वेद के समान शास्त्र और गंगा की तरह तीर्थ नहीं है। ये चारों अपने-अपने क्षेत्र में उत्तम हैं। कार्तिक मास में गंगा का भी महात्म्य है। दोनों उत्तम मिल जाते हैं, मास और नदी। तभी तो कार्तिक “पुण्य महीना” माना जाता है। यूं तो कार्तिक में जप, तप, व्रत और दान-दक्षिणा का महात्म्य है परंतु गाय, तुलसी, गंगा की विशेष पूजा होती है। वर्षा ऋतु बीतने के उपरांत आने वाला मास है-

“वर्षा विगत शरद ऋतु आई, लक्ष्मण देखहु परम सुहाई।”

कार्तिक का स्वागत बड़े उल्लास के साथ होता है। देश के उत्तरपूर्व भाग में “करवा चौथ” से प्रारंभ होकर पूर्णिमा को कार्तिक स्नान के साथ समाप्त होता है मास। प्रतिदिन पूजा-अर्चना का दिन है।

दीपों का मास भी है कार्तिक मास। प्रत्येक दिन कहीं-न-कहीं दीप जलाए जाते हैं। नदी (गंगा) का महत्व इसलिए भी है कि इस मास में पड़ने वाले अनेक त्योहार नदी के जल के साथ ही संपन्न होते हैं। पूर्णिमा को गंगा किनारे ही वास करने की हमारी परंपरा आज भी जारी है। कई गांवों से स्त्री-पुरुष आते हैं। गंगा किनारे ही झोपड़ी बनाकर रहते हैं। शकाहारी भोजन (एक शाम) करते हैं। कीर्तन प्रवचन। सायंकाल गंगा में दीप जलाते हैं। गंगा आरती होती है। इन सारे कामों में स्त्री की विशेष भूमिका होती है। नारी ही इन व्रत-त्योहारों को निभाती है। पुरुष सहयोग देते हैं।

गंगा त्रिदेव में सामंजस्य स्थापना करती है। ब्रह्मा के कमंडल से निकलकर विष्णु के पांव में विराजती है और शिव की जटा में रहती है। कहां विष्णु के पांव और कहां महादेव की जटा। तीनों संतुलित हैं। इसलिए स्त्री भी गंगा कही जाती है। वह भी तो परिवार में संतुलन स्थापित करती है। मायके और ससुराल परिवारों में भी। कार्तिक मास भी मौसम में संतुलित मास है। न ठंडा, न विशेष गर्म और न वर्षा, न सूखा। समरस होता है मास। मानव मन भी समरस हो उठता है। तभी तो इतने व्रत-त्योहारों का विधान बन गया। नारी ही तो सभी व्रतों को निभाती है। अधिकांश व्रतों का संबंध जलाशयों से है।

कार्तिक माह की कृष्ण चतुर्थी तिथि को करवा चौथ से व्रत-त्योहारों का सिलसिला शुरू होकर कृष्ण अष्टमी को अघोई पूजा, त्रयोदशी को धनतेरस, चतुर्थी को यमचतुर्थी, अमावस्या को दीपावली, शुक्ल पक्ष प्रथमा को गोवद्र्धन-पूजा, शुक्ल पक्ष द्वितीया को भाई दूज, और चित्रगुप्त-पूजा (कलम-दवात की पूजा), षष्ठी को सूर्य-पूजा (छठ व्रत), अष्टमी को गोपाष्टमी, नवमी को अक्षय नवमी (आंवले के पेड़ की पूजा और उस वृक्ष के नीचे ही भोजन पका कर खाना), एकादशी (देवोत्थान एकादशी) और अंत में कार्तिक पूर्णिमा। बिहार के मिथलांचल में सामा चकवा (भाई-बहनों का त्योहार) दीपावली के दूसरे दिन से प्रारंभ होकर कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि को नदी या पोखर में मिट्टी से बने सामा चकवा की प्रतिमा के विसर्जन पर समाप्त होता है।

अर्थात कार्तिक महीने की अधिकांश तिथियां अपना विशेषण लिए हुए हैं। करवा चौथ, अघोई अष्टमी, धन तेरस, नरक चतुर्दशी, भाई दूज, सूर्य षष्ठी (छठ व्रत), गोपाष्टमी, अक्षय नवमी, देवोत्थान एकादशी और अंत में गंगा-स्नान पूर्णिमा। अन्य मासों में जो एक-दो तिथियां व्रत-त्योहार की हैं, जबकि कार्तिक मास की प्राय: सभी तिथियां अपने महत्त्व के नाम से जानी जाती हैं। तिथियों का क्या, संपूर्ण मास ही पुण्य मास है। इसलिए कार्तिक मास की पहली तिथि से पूर्णिमा तक कार्तिक-स्नान (भोर स्नान) का महात्म्य है। प्रत्येक शाम तुलसी के आगे दीया जलाकर तुलसी-पूजा की जाती है।

करवा चौथ सुहागन के सुहाग के लिए, अघोई अष्टमी पुत्र के लिए, धनतेरस से दीपावली तक धन-धान्य के लिए, गोवद्र्धन-पूजा और गोपाष्टमी जहां पशुधन के लिए वहीं अक्षय नवमी देवोत्थान एकादशी और संपूर्ण कार्तिक मास स्नान या कार्तिक पूर्णिमा स्नान निर्मल काया के लिए है। तुलसी की पूजा और तुलसी का विवाह भी किया जाता है। तुलसी-पूजा, आंवला वृक्ष पूजा तथा दीपावली पूजा भी पर्यावरण की शुद्धता के लिए की जाती है। ऐसा लगता है कि कार्तिक महीने को हिन्दू-चिंतन के अनुरूप संपूर्ण जीवनादर्श को सम्मुख रखकर रचाया गया है और तदनुरूप व्रत-त्योहारों की व्यवस्था की गई है। ठीक यही स्थिति तो स्त्री की भी है। कार्तिक, गंगा और नारी एक ही तो हैं। तीनों का मिलन अपने आप में अपूर्व है। इसलिए तो कार्तिक महीना है।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

SRCC शताब्दी समारोह में PM मोदी: जो देश के लिए जरूरी वह भारत को करने से कोई नहीं रोक सकता, नाराज फूफाओं से रहें सावधान

यूएन प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु।

भारत की मुहिम पर लगी संयुक्त राष्ट्र की मुहर, 27 नवंबर को घोषित किया बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस

प्रतीकात्मक चित्र

आजमगढ़ : ईसाई प्रार्थना सभा की आड़ में हो रहा था मतांतरण, कन्वर्जन के आरोप में पांच गिरफ्तार

महिला एशिया कप

india vs pakistan: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, 55 रन पर किया ढेर, महिला एशिया कप में श्री चरणी और प्रेमा चमकीं

सौरभ दास और गौरव भाटिया

CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने फैलाई फेक न्यूज, चेतावनी मिलते ही पोस्ट डिलीट

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

संघ का शताब्दी वर्ष और विश्व के लिए भारत का संदेश

Load More

ताज़ा समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

SRCC शताब्दी समारोह में PM मोदी: जो देश के लिए जरूरी वह भारत को करने से कोई नहीं रोक सकता, नाराज फूफाओं से रहें सावधान

यूएन प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु।

भारत की मुहिम पर लगी संयुक्त राष्ट्र की मुहर, 27 नवंबर को घोषित किया बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस

प्रतीकात्मक चित्र

आजमगढ़ : ईसाई प्रार्थना सभा की आड़ में हो रहा था मतांतरण, कन्वर्जन के आरोप में पांच गिरफ्तार

महिला एशिया कप

india vs pakistan: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, 55 रन पर किया ढेर, महिला एशिया कप में श्री चरणी और प्रेमा चमकीं

सौरभ दास और गौरव भाटिया

CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने फैलाई फेक न्यूज, चेतावनी मिलते ही पोस्ट डिलीट

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

संघ का शताब्दी वर्ष और विश्व के लिए भारत का संदेश

‘वह शैतान और एंटी-क्राइस्ट था’, मां ने 2 साल के बेटे को फांसी पर लटकाकर मार दिया

फ्रांस में हिजाब का समर्थन कर रहीं फेमिनिस्ट

क्यों फ्रांस की गैर मुस्लिम फेमिनिस्ट हिजाब के समर्थन में उतरीं?

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

बंगाल में खुलेंगे विद्या भारती के 1000 नए स्कूल, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की घोषणा

लेफ्टिनेंट शिवम अहलावत

पांच पीढ़ियां, एक रेजिमेंट, 140 साल की सेवा और देश के नाम एक अटूट विरासत

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies