सब बुझे दीपक जला लूं
September 6, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

सब बुझे दीपक जला लूं

Written byArchiveArchive
Oct 24, 2011, 12:00 am IST
inArchive

सब बुझे दीपक जला लूं

दिंनाक: 24 Oct 2011 17:17:20

शिवओम अम्बर

महीयसी महादेवी का अभिकथन है कि सूर्योपासक, अग्निपूजक भारत की संस्कृति यदि विशिष्ट आलोकजीवी हो तो इसे स्वाभाविक ही कहा जाएगा। “तमसो मा ज्योतिर्गमय” की गूंज भारत के धर्म, दर्शन, साहित्य, कला, जीवन पद्धति आदि में निरंतर गूंजती रहती है।

अपने एक गीत में वह मरण के पर्व को भी दीपावली की तरह ज्योति अभिसिक्त बनाने की कामना करती हैं और तमस की सघनता में दीपक रागिनी को गुंजित करने की बात कहती हैं-

लय बनी मृदु वर्तिका

हर स्वर जला बन लौ सजीली,

फैलती आलोक सी

झंकार मेरी स्नेह गीली।

इस मरण के पर्व को

मैं आज दीवाली बना लूं,

घिर रहा तम आज

दीपक-रागिनी अपनी जला लूं-

सब बुझे दीपक जला लूं।

“आरोह तमसो ज्योति:” के वैदिक मंत्र के शाश्वत उदाहरण सा दीपक हिन्दी काव्य जगत का एक अत्यंत प्रिय प्रतीक रहा है। हर युग के रचनाकारों ने उसके माध्यम से अपने समय को भी सम्बोधित किया है और सनातन सत्य को भी शब्दायित करने की चेष्टा की है। कविवर गोपालदास नीरज युग के नीति नियंताओं को सचेत करते हुए कहते हैं कि दीपावली की सामाजिकता तभी सार्थक होती है जब गली-गली प्रकाश से परिवेष्टित हो जाये-

जलाओ दीये पर रहे ध्यान इतना,

अंधेरा धरा पे कहीं रह न जाये।

नई ज्योति के धर नये पंख झिलमिल

उड़े मत्र्य मिट्टी गगन स्वर्ग छू ले,

लगे रोशनी की झड़ी झूम ऐसी,

निशा की गली में तिमिर राह भूले।

इसी आकांक्षा के फलीभूत न होने पर आपातकालीन अंधेरे के घुटन भरे माहौल में दुष्यंत कुमार ने कविता को एक प्रज्ज्वलित प्रश्नचिन्ह बनाते हुए रेखांकित किया था कि हर देहरी पर दीपमालिका की सर्जना को संकल्पित सत्ता आज मात्र तिमिर की संरक्षिका बनकर रह गई है-

कहां तो तय था चरागां हरेक घर के लिये,

कहां चराग मयस्सर नहीं शहर के लिये।

यहां दरख्तों के साये में धूप लगती है,

चलो यहां से चलें और उम्र भर के लिये।

पंचदिवसीय पर्व दीपावली का प्राणतत्व है दीपक। वह मृत्तिका की देह में जागती हुई ज्योति के जयगान की तरह है, एक काली रात के खिलाफ खड़े विप्लवी अभियान और क्रांति के आह्वान की तरह है, नैराश्य में आशा के संधान और अवसाद में उल्लास के वितान की तरह है। उसकी इसी लघुकाया में समाविष्ट महाप्राण चेतना को बड़े ही प्रभावी ढंग से विश्वकवि रवीन्द्रनाथ ने अपनी एक रचना में प्रकट किया है जिसका आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने सुष्ठु भावानुवाद कर हिन्दी की श्रीवृद्धि की है-

सांध्य रवि बोला कि लेगा

काम अब यह कौन

सुन निरुत्तर छविलिखित सा

रह गया जग मौन,

मृत्तिका का दीप बोला

 तब झुकाकर माथ

शक्ति मुझमें है जहां तक

मैं करूंगा नाथ।

अपनी शक्ति भर आलोक वितरण का व्रत लेने वाला दीपक अपनी समर्पणशीलता के कारण अंधेरी धरती के पृष्ठ पर दिनमान के हस्ताक्षर की हैसियत पा जाता है। दीपक के जीवन दर्शन को प्रकट करने वाला बालकवि वैरागी का एक छंद मानवीय जीवन को प्रेरणा का पाथेय प्रदान करने वाला वरेण्य बोध वाक्य है-

सामना जब भी कभी हो जिंदगी में रात से

कर न लेना दोस्ती बदशक्ल से बदजात से,

रोशनी से दुश्मनी जिसका सनातन धर्म हो

और ऐसे धर्म पर जिसको न कोई शर्म हो-

उसके लिये संकल्प की बस एक तीली चाहिए,

ध्यान रखना आंसुओं से वह न गीली चाहिए।

कातर होकर युद्ध नहीं लड़े जाते, योद्धा के पास साहस भी होना चाहिए और संकल्प भी, तभी अंधकार में आलोक के रथ की अगवानी हो पाती है। दीपक के इस अविचल सेनानी के व्यक्तित्व को अविराम साहित्य साधना का रूपक बनाते हुए रामावतार त्यागी उसकी सामाजिक सुरक्षा और संरक्षा के प्रति अलख सी जगाते हुए कहते हैं-

शाम ने सबके मुखों पर रात मल दी

मैं जला हूं तो सुबह लाकर बुझूंगा,

जिंदगी सारी गुनाहों में बिताकर

जब मरूंगा देवता बनकर पुजूंगा।….

एक अंगारा गरम मैं ही बचा हूं, मत बुझाओ,

जब जलेगी आरती मुझसे जलेगी।

इस सदन में मैं अकेला ही दिया हूं,

मत बुझाओ,

जब मिलेगी रोशनी मुझसे मिलेगी।

यह जलता हुआ दिया युग-युग से जन-गण-मन में आलोक के प्रति निष्ठा और उसकी उपलब्धि के लिए आत्मयजन का भाव जगाते हुए अर्पण-तर्पण और समर्पण की हमारी सांस्कृतिक चेतना का अस्मिता बोध है। इसी दीपक को अध्यात्म का अर्थगर्भ प्रतीक बनाकर हमारे संतों और ऋषियों ने जीवन को सफल के साथ-साथ सार्थक बनाने के भी सूत्र दिये। महर्षि व्यास ने जीवनमूल्यों के उस प्रदीप की सावधानीपूर्वक रक्षा करने की बात कही जिसका आधार-पीठ सत्य है, जिसमें तप का तेल है और जिसमें दया की वर्तिका पर क्षमा की ज्योति शिखा जगमगा रही है-

सत्याधार: तपस्तैल: दयावर्त्ति: क्षमा शिखा,

अंधकारे प्रवेष्टव्ये दीपो यत्नेन वार्यताम्।।

और इसके उदाहरण के रूप में स्वयं को प्रस्तुत करते हुए कबीर ने उद्घोषणा की कि मैंने दीपक को तेल से परिपूर्ण करके अखंड वर्तिका प्रज्ज्वलित कर दी है, इस संसार की हाट में मेरा सारा लेन देन चुक गया है और मैं इसमें पुन: प्रवेश की बाध्यता से मुक्त हो गया हूं-

दीपक दीया तेल भरि बाती दई अघट्ट,

पूरा किया बिसाहुणा बहुरि न आवौं हट्ट।

श्रीरामचरितमानस में गोस्वामी जी ने एक विराट रूपक प्रस्तुत करते हुए ज्ञान को दीपक बताकर उसे जाग्रत करने की प्रक्रिया समझाई है तो दोहावली में राम-नाम की महिमा का गान करते हुए उसे आन्तर और बाह्य अंधकार को सहज ही विलीन करने में समर्थ मणिदीप की संज्ञा दी है-

राम नाम मनि दीप धरु जीह देहरी द्वार,

तुलसी भीतर बाहेरहु जौ चाहसि उजियार।

भगवान बुद्ध की अंतिम देशना है-आत्मदीपो भव, अर्थात् स्वयं को दीपक बनाओ। प्राणों में पीड़ा समेटे और अंगों में आग को लपेटे हुए दीपक हमारी संस्कृति का, कला का, कविता का चिरंतन प्रतीक है-अक्षय प्रेरणा का अप्रतिम स्रोत है।

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

SRCC शताब्दी समारोह में PM मोदी: जो देश के लिए जरूरी वह भारत को करने से कोई नहीं रोक सकता, नाराज फूफाओं से रहें सावधान

यूएन प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु।

भारत की मुहिम पर लगी संयुक्त राष्ट्र की मुहर, 27 नवंबर को घोषित किया बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस

प्रतीकात्मक चित्र

आजमगढ़ : ईसाई प्रार्थना सभा की आड़ में हो रहा था मतांतरण, कन्वर्जन के आरोप में पांच गिरफ्तार

महिला एशिया कप

india vs pakistan: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, 55 रन पर किया ढेर, महिला एशिया कप में श्री चरणी और प्रेमा चमकीं

सौरभ दास और गौरव भाटिया

CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने फैलाई फेक न्यूज, चेतावनी मिलते ही पोस्ट डिलीट

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

संघ का शताब्दी वर्ष और विश्व के लिए भारत का संदेश

Load More

ताज़ा समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

SRCC शताब्दी समारोह में PM मोदी: जो देश के लिए जरूरी वह भारत को करने से कोई नहीं रोक सकता, नाराज फूफाओं से रहें सावधान

यूएन प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु।

भारत की मुहिम पर लगी संयुक्त राष्ट्र की मुहर, 27 नवंबर को घोषित किया बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस

प्रतीकात्मक चित्र

आजमगढ़ : ईसाई प्रार्थना सभा की आड़ में हो रहा था मतांतरण, कन्वर्जन के आरोप में पांच गिरफ्तार

महिला एशिया कप

india vs pakistan: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, 55 रन पर किया ढेर, महिला एशिया कप में श्री चरणी और प्रेमा चमकीं

सौरभ दास और गौरव भाटिया

CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने फैलाई फेक न्यूज, चेतावनी मिलते ही पोस्ट डिलीट

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

संघ का शताब्दी वर्ष और विश्व के लिए भारत का संदेश

‘वह शैतान और एंटी-क्राइस्ट था’, मां ने 2 साल के बेटे को फांसी पर लटकाकर मार दिया

फ्रांस में हिजाब का समर्थन कर रहीं फेमिनिस्ट

क्यों फ्रांस की गैर मुस्लिम फेमिनिस्ट हिजाब के समर्थन में उतरीं?

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

बंगाल में खुलेंगे विद्या भारती के 1000 नए स्कूल, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की घोषणा

लेफ्टिनेंट शिवम अहलावत

पांच पीढ़ियां, एक रेजिमेंट, 140 साल की सेवा और देश के नाम एक अटूट विरासत

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies