|
पाक्षिक भविष्यफल
ज्योतिष महामहोपाध्याय सौ. नीलिमा प्रधान
9-22 अक्तूबर 2011 तक
मेष:(चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,आ) बुध सप्तम् स्थान तथा सूर्य तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। महिलाओं के साथ मैत्री बढ़ेगी। 10 व 11 अक्तूबर को सामाजिक क्षेत्र में विरोधी दिक्कत पैदा कर सकते हैं। 20 व 21 अक्तूबर को कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मान-हानि से बचने के लिए गलत लगने वाला काम किसी के आग्रह पर न करें। 15,17 व 18 अक्तूबर को महत्वपूर्ण काम निपटा लें। विवाहादि के रिश्ते मिलेंगे। व्यवसाय तथा नौकरी में आर्थिक लाभ तथा कला क्षेत्र में उन्नति की संभावना है।
वृष: (इ,उ,ए,ओ,वा,वू,वी,वे,वो) बुध तथा सूर्य तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। पारिवारिक जीवन एवं व्यवसाय में शांति से काम निपटा लें। सभी क्षेत्र में समझौता करना पड़ेगा। संयम और मेहनत से ही यश मिलेगा। नए रिश्ते की पूरी जांच करें। व्यवसाय तथा नौकरी में 13 व 14 अक्तूबर को विरोधी दिक्कत पैदा कर सकते हैं। 20 व 21 अक्तूबर को लाभ की आशा बंधेगी। राजनीति में मान-हानि की संभावना है। कला साहित्य के क्षेत्र में प्रगति का अवसर। बंधु भगिनी के साथ तनाव की संभावना।
मिथुन:(का,की,कू,के,को,की,घ,ड़,छा,हा) बुध तथा सूर्य पंचम् स्थान में प्रवेश कर रहा है। सभी क्षेत्र में आशा बंधेगी। नए कारोबार की रूपरेखा बनेगी। आर्थिक आवक बढ़ेगी। अचानक खर्च भी बढ़ सकता है। कला, क्रीड़ा क्षेत्र के लोगों को प्रगति का अच्छा अवसर है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ। नौकरी में पदोन्नति की संभावना। विवाहादि के रिश्ते मिलेंगे। 15 व 17 अक्तूबर को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अब किसी के सामने घुटने टेकने की जरूरत नहीं।
कर्क: (ही,हू,हे,हो,डा,डे,डी,डू,डो) बुध तथा सूर्य का सुख स्थान में प्रवेश तथा सूर्य चंद्र का त्रिक्रोण योग हो रहा है। इस पक्ष में किसी के सामने गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कला क्षेत्र में प्रगति का अच्छा अवसर। देश विदेश में नौकरी मिलने की आशा बंधेगी। व्यवसाय में मेहनत और लगन से काम कीजिए। 18 व 19 अक्तूबर को तनाव की संभावना है। यात्रा में चौकन्ने रहें।
सिंह: (मा,मी,मू,मे,मो,ट,टा,टी,टे,टु) बुध व सूर्य तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। साढ़े साती चल रही है। इस पक्ष में राजनीतिक क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। नए परिचय बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन एवं व्यवसाय में शांति से काम निपटा लें। 10 व 11 अक्तूबर को स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। 20 व 21 अक्तूबर को गुस्से पर काबू रखें तथा यात्रा में चौकन्ने रहें। कला-क्रीड़ा क्षेत्र में प्रगति का मौका एवं अध्ययन में यश मिलेगा।
कन्या:(टो,पा,पी,पु,पे,पो,षा,णा,ठा) बुध तथा सूर्य का तुला राशि में प्रवेश हो रहा है। साढ़े साती चल रही है। इस पक्ष में आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में प्रगति का अवसर मिलेगा। कला क्षेत्र में मान व पैसा मिलेगा। नए काम की आशा बंधेगी। व्यवसाय में अच्छे परिवर्तन की संभावना। नए परिचय से चौकन्ने रहें। 13 व 14 अक्तूबर को तनाव, चिंता बढ़ने की संभावना। यात्रा में सावधानी रखें।
तुला: बुध तथा सूर्य का स्वराशि में प्रवेश तथा शुक्र प्लूटो का लाभ योग हो रहा है। पक्ष के अंत में मन की मुराद पूरी हो सकती है। 10 व 12 अक्तूबर को राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में विरोधी दिक्कत पैदा कर सकते हैं। 15, 16 व 17 अक्तूबर को आर्थिक लाभ होगा खानपान में ध्यान दें, तबियत कुछ ढीली रहेगी। व्यवसाय में मुनाफे की आशा बंधेगी। नौकरी में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। घूमने फिरने से उत्साह बढ़ेगा।
वृश्चिक:(तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) बुध तथा सूर्य का हानि स्थान में प्रवेश तथा सूर्य चंद्र का बड़ा षष्टक योग इस पक्ष के अंत में कुछ समस्या का निर्माण कर सकता है। 13 व 14 अक्तूबर को राजनीतिक सामाजिक एवं कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 18 व 19 को यात्रा में चौकन्ने रहें। कला साहित्य क्षेत्र में नए परिचय बढ़ेंगे। प्रगति का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में कड़ी मेहनत की आवश्यकता रहेगी। प्रेम जीवन में सावधानी रखें।
धनु: (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे) बुध तथा सूर्य का एकादश स्थान में प्रवेश तथा शुक्र प्लूटो के लाभ योग से अच्छे परिवर्तन की आशा बंधेगी। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में मान और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में अच्छी खबर मिलेगी। व्यवसाय में बड़े-बुजुर्ग मदद करेंगे। कला, क्रीड़ा, साहित्य क्षेत्र में प्रगति का अच्छा अवसर। 10, 11, 15 व 19 अक्तूबर को असमंजस की स्थिति रहेगी। 20 व 21 अक्तूबर को स्वास्थ्य कुछ ढीला रह सकता है। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा।
मकर:(भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी) बुध तथा सूर्य का तुला राशि में प्रवेश तथा चंद्र नेपच्यून का केन्द्र योग हो रहा है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी, राजनीति में गुस्से पर काबू रखें। घर में सुख सुविधा का सामान बढ़ेगा। 18 व 19 अक्तूबर को खानपान में ध्यान दें। नए परिचय से सावधानी रखें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान से अच्छी खबर मिलेगी। कला साहित्य क्षेत्र में सम्मान-पुरस्कार की संभावना।
कुंभ: (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा) बुध तथा सूर्य का तुला राशि में प्रवेश तथा शुक्र प्लूटो का लाभ योग हो रहा है। इस पक्ष के अंत में बड़े-बुजुर्ग से बड़ा आश्वासन मिलने की संभावना। कला-क्रीड़ा, साहित्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। राजनीतिक सामाजिक एवं नौकरी में वरिष्ठों से शाबाशी मिलेगी। खर्च बढ़ने की संभावना। 15,17 तथा 20 व 21 अक्तूबर को विरोधी विघ्न पैदा कर सकते हैं। यात्रा में चौकन्ने रहें। विवाह के लिए अच्छे रिश्ते मिलेंगे।
मीन: (दी,दू,झा,ञा,था,दे,दो,चा,ची) बुध तथा सूर्य का तुला राशि में प्रवेश तथा बुध हर्षल का बड़ा षष्टक योग हो रहा है। मामूली तनाव और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संतान से सुख मिलेगा। व्यवसाय एवं कारोबार में प्रगति का अवसर। पारिवारिक खर्च बढ़ने, सुख सुविधा में वृद्धि तथा नौकरी में वरिष्ठों से शाबाशी मिलेगी। प्रेम जीवन में आशा बंधेगी। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में नए परिचय से उत्साह बढ़ेगा।











