| दिंनाक: 02 Mar 2008 00:00:00 |
|
राष्ट्र रक्षा हेतु सजग हों-दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा, संस्थापिका, वात्सल्य ग्राम, वृन्दावनगत 14 जनवरी को बाड़मेर (राजस्थान) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मकर संक्रांति उत्सव आयोजित हुआ। इस अवसर पर वात्सल्य ग्राम, वृन्दावन की संस्थापिका साध्वी ऋतम्भरा विशेष रूप से उपस्थित थीं। साध्वी ऋतम्भरा ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखंड भारत के लिए पाथेय निश्चित है। परिस्थितियों से न घबराएं, कर्मशील रहें और फल की चिन्ता न करें। लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान सीमान्त प्रदेश है। लोगों को जागरूक प्रहरी की भूमिका निभानी है। हमारा दुश्मन बहुरूपिया है। वह प्रत्यक्ष रूप से वार करके जीत नहीं सकता। इसलिए वह बहुरूपिये की शक्ल में तोड़फोड़ करके भय पैदा करना चाहता है। हमें उसे उसकी हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देना है। उन्होंने कहा कि हमें जाति, भाषा, राजनीति से ऊ‚पर उठकर समरसता के साथ आगे बढ़ना है और यह कहना चाहिए कि हम हिन्दू हैं एवं यह हिन्दुस्थान हमारा है। साध्वी ऋतम्भरा ने स्वयंसेवकों से कहा कि देश व समाज के लिए जीएं और अपना कर्तव्य बखूबी निभाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पर हमले हो रहे हैं। आनन्द कुमार गुप्ता25